Google Analytics —— Meta Pixel

PM Modi Address To Nation : “कांग्रेस हर काम में खलल डालती है, हमारा प्रयास रुकेगा नहीं”: महिला आरक्षण पर पीएम का विपक्ष पर तीखा हमला

PM Modi Address To Nation : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को राष्ट्र के नाम संबोधन (PM Modi Address To Nation) में महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प अडिग है और महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के प्रयास किसी भी हालत में नहीं रुकेंगे।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों और सरकार के बीच बढ़ा गतिरोध, 5 हजार से ज्यादा स्कूल रहे बंद, बच्चों की पढ़ाई पर असर, अभिभावक परेशान

“नारी का अपमान कभी नहीं भूलती”

प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद में नारी शक्ति वंदन विधेयक के गिरने पर कुछ विपक्षी दलों ने खुशी जताई, जो महिलाओं के आत्मसम्मान पर आघात है। उन्होंने कहा, “नारी सब कुछ भूल जाती है, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती।”

विपक्ष को ठहराया जिम्मेदार

पीएम मोदी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया कि उन्होंने “नारी हित के प्रस्ताव को गिराया” और महिलाओं के अधिकारों को नुकसान पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी की महिलाएं सब देख रही हैं और समय आने पर जवाब देंगी। “विपक्ष ने जो पाप किया है, उसकी सजा उन्हें जरूर मिलेगी,” उन्होंने कहा।

“यह बिल सबको देने वाला था”

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि नारी शक्ति वंदन संशोधन किसी से कुछ छीनने का नहीं, बल्कि सभी को अवसर देने वाला प्रस्ताव था। उनके अनुसार, यह सभी राज्यों में समान प्रतिनिधित्व बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम था।

परिसीमन पर विपक्ष पर हमला

पीएम मोदी ने परिसीमन को लेकर फैलाए जा रहे भ्रमों को खारिज करते हुए कहा कि इससे सभी राज्यों की सीटें समान अनुपात में बढ़तीं। उन्होंने कांग्रेस पर “झूठ फैलाने” और देश को गुमराह करने का आरोप लगाया।

“कांग्रेस एंटी-रिफॉर्म पार्टी”

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को “एंटी-रिफॉर्म” बताते हुए कहा कि वह हर बड़े सुधार का विरोध करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल हमेशा तकनीकी बहाने बनाकर महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालते रहे हैं।

“आधी आबादी का अधिकार दिलाकर रहेंगे”

प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के अधिकार से जुड़ा सवाल है। उन्होंने विश्वास जताया कि भले ही इस बार आवश्यक बहुमत नहीं मिल पाया, लेकिन देश की “100 प्रतिशत नारी शक्ति” का समर्थन सरकार के साथ है।

उन्होंने कहा, “हमारा हौसला बुलंद है, इरादा अडिग है। महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को दूर करेंगे। हमारा प्रयास रुकेगा नहीं।” (PM Modi Address To Nation)

Back to top button
error: Content is protected !!