Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

PM मोदी ने रचा इतिहास: इंदिरा गांधी को पछाड़ देश के दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री बने

PM Narendra Modi News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जुलाई 2025 को एक नया राजनीतिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह अब देश के दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर बने रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़े :- Rashifal 25 July 2025: आज शुक्रवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

इंदिरा गांधी ने 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक लगातार 4077 दिन तक प्रधानमंत्री पद संभाला था। अब नरेंद्र मोदी 4078 दिन का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। इससे आगे केवल पंडित जवाहरलाल नेहरू हैं, जो लगातार 16 वर्ष 286 दिन तक इस पद पर रहे।

स्वतंत्र भारत में जन्मे पहले और सबसे लंबे समय तक कार्यरत प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनका जन्म स्वतंत्रता के बाद (1950) हुआ है। साथ ही वह गैर-कांग्रेसी दल से आने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने दो पूर्ण कार्यकाल पूरे किए और तीसरे कार्यकाल में भी हैं। (PM Narendra Modi News)

राज्य से केंद्र तक 24 वर्षों का नेतृत्व

  • मोदी ने 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।
  • इसके बाद 2014, 2019 और 2024 में लगातार लोकसभा चुनावों में जीत हासिल कर प्रधानमंत्री बने।
  • इस प्रकार वह अब तक लगातार 24 वर्षों से सरकार चला रहे हैं — राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर।

नरेंद्र मोदी की प्रमुख उपलब्धियाँ:

  • स्वतंत्र भारत में जन्मे पहले प्रधानमंत्री।
  • सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री।
  • दो बार पूर्ण बहुमत से चुने जाने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता।
  • इंदिरा गांधी के बाद पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा प्रधानमंत्री बनने वाले पहले नेता।
  • पंडित नेहरू के बाद लगातार तीन आम चुनाव जीतने वाले दूसरे प्रधानमंत्री।
  • 2002, 2007, 2012 (गुजरात विधानसभा) और 2014, 2019, 2024 (लोकसभा) – लगातार 6 चुनावों में जीत।

प्रधानमंत्री मोदी की यह उपलब्धि उन्हें भारतीय लोकतंत्र के सबसे स्थायी और प्रभावशाली नेताओं में एक स्थान दिलाती है। यह रिकॉर्ड न केवल उनकी जनप्रियता और राजनीतिक सूझबूझ को दर्शाता है, बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा भी है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतरता से इतिहास रचा जा सकता है। (PM Narendra Modi News)

Back to top button
error: Content is protected !!