Google Analytics —— Meta Pixel

PM Modi France Visit: फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी

PM Modi France Visit:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से नवाजा गया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, PM मोदी को फ्रांस के प्रेसिडेंट पैलेस में यह सम्मान दिया गया। इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार देर रात उनके लिए प्राइवेट डिनर होस्ट किया।

यह भी पढ़ें : शिक्षक सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग, कटऑफ रैंक निर्धारित  

उधर, मोदी ने पेरिस में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘फ्रांस आना घर आने जैसा है। भारत के लोग जहां जाते हैं मिनी इंडिया बना लेते हैं। वर्ल्ड ऑर्डर में भारत खास रोल निभा रहा है। हर चुनौती से निपटने में भारत का अनुभव और प्रयास दुनिया के लिए मददगार साबित हो रहा है। (PM Modi France Visit)

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने किया ट्वीट

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम नरेंद्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। यह गर्मजोशी भरा कदम भारत-फ्रांस साझेदारी की भावना को दर्शाता है।

मैक्रों ने आयोजित किया रात्रिभोज

इससे पहले, पीएम मोदी रात्रिभोज के लिए पेरिस के एलिसी पैलेस पहुंचे थे, जहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रॉन ने उनका स्वागत किया। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए निजी रात्रिभोज की मेजबानी की थी। निजी रात्रिभोज में शामिल होने पर पीएम मोदी ने खुशी जाहिर की थी। ट्वीट कर उन्होंने कहा था कि मैं राष्ट्रपति मैक्रों और प्रथम महिला का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने एलिसी पैलेस में निजी रात्रिभोज की मेजबानी की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा था कि राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। एतिहासिक एलिसी पैलेस में पीएम मोदी के लिए मैक्रों ने निजी रात्रिभोज की मेजबानी की। दोनों देशों के नेताओं ने अपनी दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने का प्रयास किया। (PM Modi France Visit)

भारतीय प्रवासियों को किया सम्मानित

निजी रात्रिभोज में शामिल होने से पहले, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में भारतीय समुदाय के लोगों को संबंधित किया था। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत के सपने को साझा किया था। उन्होंने कहा था कि अगले 25 वर्षों में भारत विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल हो सकता है। अपने संबोधन में पीएम ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी से लेकर भारतीय संत तिरुवल्लुवर तक को याद किया। पीएम ने चंद्रयान-3, यूपीआई के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि और गरीबी घटने का भी जिक्र किया।

कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम ने कहा, “आज का दृश्य अभूतपूर्व है। कही से आवाज आती है कि नमस्कार तो लगता है कि घर आ गया हूं। हम भारतीय जहां भी जाते हैं वहीं मिनी इंडिया बना देते हैं। आज इस समारोह में बहुत से लोग ऐसे हैं तो 11-12 घंटे सफर कर के यहां पहुंचे हैं। इससे बड़ा प्यार क्या हो सकता है।” पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर फ्रांस पहुंचे हैं। (PM Modi France Visit)

Back to top button
error: Content is protected !!