राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: गांव के विकास से ही होगा देश का विकास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi in Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साथ ही विकासकार्यों का शुभारंभ किया। अमृत भारत एक्सप्रेस और नमो भारत रैपिड रेल को भी हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह और अन्य नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि बिहार वो धरती है, जहां से पूज्य बापू ने सत्याग्रह के मंत्र का विस्तार किया था। पूज्य बापू के दृढ़ विश्वास था कि जब तक भारत के गांव मजबूत नहीं होंगे, तब तक भारत का तेज विकास नहीं हो पाएगा। गांव के विकास से ही देश का विकास होगा।

यह भी पढ़ें:- आज कैपेबिलिटी और कॉन्फिडेंस दोनों हमारे पास है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा कि देश में पंचायती राज की परिकल्पना के पीछे यही भावना है। बीते दशक में पंचायतों को सशक्त करने के लिए एक के बाद एक कदम उठाए गए हैं। टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी पंचायतों को मजबूत किया गया है। बीते दशक में 2 लाख से ज्यादा ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा गया। 5.50 लाख से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर गांवों में बने हैं। पंचायतों के डिजिटल होने से एक और फायदा हुआ है। अब जीवन-मृत्यु प्रमाण पत्र, भूमि धारण प्रमाण पत्र जैसे कई दस्तावेज आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। पंचायती राज दिवस के मौके पर पूरा देश मिथिला, बिहार से जुड़ा। यहां देश और बिहार के विकास से जुड़े हजारों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। (PM Modi in Bihar)

बिहार में रोजगार के नए मौके बनेंगे: PM मोदी

PM मोदी ने कहा कि बिजली, रेल, इंफ्रास्ट्रक्चर के इन विभिन्न कार्यों से बिहार में रोजगार के नए मौके बनेंगे। राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि भी है मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी के अनेक दशकों बाद जहां देश को संसद की नई ईमारत मिली। वहीं देश में 30 हजार नए पंचायत भवन भी बनाए गए। पंचायतों को पर्याप्त फंड मिले, ये भी सरकार की प्राथमिकता रही है। बीते 10 साल में 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का फंड पंचायतों को मिला है। ये सारा पैसा गांवों के विकास में लगा है। हमने देखा है कि पंचायतों ने कैसे सामाजिक भागीदारी को सशक्त किया है। बिहार, देश का पहला राज्य था, जहां महिलाओं को पंचायत में 50% आरक्षण की सुविधा दी गई। आज बहुत बड़ी संख्या में गरीब, दलित, महादलित, पिछड़े और अति पिछड़े समाज की बहन-बेटियां बिहार में जन-प्रतिनिधि बनकर सेवाएं दे रही हैं। यही सच्चा सामाजिक न्याय है, यही सच्ची सामाजिक भागीदारी है। (PM Modi in Bihar)

‘जीविका दीदी’ कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए, रोजगार-स्वरोजगार के नए अवसर बनाने के लिए सरकार मिशन मोड़ में काम कर रही है। बिहार में चल रहे ‘जीविका दीदी’ कार्यक्रम से अनेक बहनों का जीवन बदला है। बिहार की बहनों के स्वयं सहायता समूहों को करीब 1,000 करोड़ रुपये की मदद दी गई है। इससे बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण को और बल मिलेगा। बीते दशक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है। गांवों में गरीबों के घर बने, सड़कें बनीं, पक्के रास्ते बने हैं। गांवों में गैस कनेक्शन पहुंचे, पानी के कनेक्शन पहुंचे, शौचालय बने हैं। बिहार के करीब 1.5 लाख परिवारों ने नए पक्के घर में गृह प्रवेश किया है। देशभर के 15 लाख गरीब परिवारों को नए घरों के निर्माण के स्वीकृति पत्र भी दिए गए हैं। इनमें भी 3.5 लाख लाभार्थी हमारे बिहार के ही हैं। (PM Modi in Bihar)

पक्के घर के लिए आर्थिक मदद भेजी: PM मोदी

PM मोदी ने कहा कि आज ही करीब 10 लाख गरीब परिवारों को उनके पक्के घर के लिए आर्थिक मदद भेजी गई है। इसमें बिहार के 80 हजार ग्रामीण परिवार और 1 लाख शहरी परिवार शामिल हैं। बीता दशक, भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर का दशक रहा है। ये आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, विकसित भारत की बुनियाद मजबूत कर रहा है। देश के 12 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों के घरों में नल से जल पहुंचा है, 2.5 करोड़ से अधिक घरों में बिजली का कनेक्शन पहुंचा है, जिन्होंने कभी सोचा नहीं था कि गैस के चूल्हे पर खाना बनाएंगे, उनको गैस सिलेंडर मिले हैं। मखाना, आज देश और दुनिया के लिए सुपरफूड है, लेकिन मिथिला की तो ये संस्कृति का हिस्सा है। इसी संस्कृति को ही हम यहां की समृद्धि का भी सूत्र बना रहे हैं। हमने मखाने को GI टैग दिया है यानी मखाना इसी धरती का उत्पाद है, इस पर अब आधिकारिक मुहर लग गई है। (PM Modi in Bihar)

CM नीतीश कुमार की तारीफ

प्रधानमंत्री ने कहा कि मखाना रिसर्च सेंटर को भी नेशनल स्टेटस दिया गया है। बजट में जिस मखाना बोर्ड की घोषणा की गई है, वो बनने से मखाना किसानों का भाग्य बदलेगा। गांव-पंचायतों में बड़ी समस्या जमीन विवाद की रही है। इसके समाधान के लिए जमीनों के रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण किया जा रहा है। बिहार देश का पहला राज्य था, जहां महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया गया। मैं CM नीतीश का अभिनंदन करता हूं। बड़ी संख्या में दलित,पिछड़े , अति पिछड़े समाज के बेटियां सेवाएं दे रही हैं। यही लोकतंत्र में सबसे बड़ी भागीदारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले के पंचायत में बहुत बुरा हाल था वे लोग कही कोई काम नहीं करते थे। जब हम लोगों की NDA की सरकार बनी तब हमने वर्ष 2006 में पंचायती राज और 2007 में नगर निकाय कानून में संशोधन किया। हम लोगों ने महिलाओं के लिए काफी काम किया। जबिक उन लोगों ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। (PM Modi in Bihar)

Back to top button
error: Content is protected !!