अब तक जो काम हुआ है, वो तो सिर्फ ट्रेलर…अभी बहुत कुछ करना है: PM नरेंद्र मोदी

PM Modi in Churu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के चूरू में विशाल जनसभा को संबोधित किया। साथ ही कहा कि अब तक जो काम हुआ है, वो तो सिर्फ ट्रेलर है। अभी बहुत कुछ करना है। बहुत सारे सपने हैं, हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है। राजस्थान के 4.50 करोड़ जरूरतमंदों को हर महीने मुफ्त राशन भी दिया जा रहा है। यानी जीवन के हर पड़ाव पर भाजपा सरकार गरीब के साथ खड़ी है। जो काम इतने दशक में नहीं हुए, वो हमने 10 साल में करके दिखाए। इसलिए मैं कहता हूं- जब नीयत सही, तो नतीजे सही।देशहित से भी ज्यादा कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण को प्राथमिकता दी है। ये वो लोग हैं, जिन्होंने कोर्ट में जाकर कहा था कि प्रभु श्रीराम तो काल्पनिक हैं।

यह भी पढ़ें:- लालू यादव की मुश्किलें बढ़ीं, आर्म्स एक्ट में जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, जानिए क्या है माजरा

PM मोदी ने कहा कि अभी कुछ महीने पहले ही अयोध्या में, भव्य राम मंदिर का सपना पूरा हुआ। पूरा देश प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मन रहा था, लेकिन कांग्रेस पार्टी खुलेआम हमारी आस्था का अपमान कर रही थी। कांग्रेस और INDI गठबंधन वाले सिर्फ अपना हित देखते हैं। इन्हें गरीब, दलित, शोषित-वंचित के कल्याण से, उनके सम्मान से कोई मतलब नहीं है। ये वही लोग हैं, जिन्होंने कभी बाबा साहब अंबेडकर का सम्मान नहीं किया। इसी कांग्रेस ने दशकों तक बाबा साहब को भारत रत्न नहीं मिलने दिया। इन लोगों ने देश में आपातकाल लगाया, संविधान को बंधक बनाया। इस INDI अलायंस के लोगों ने कभी पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया। दशकों पुरानी ये मांग भाजपा सरकार ने पूरी की। (PM Modi in Churu)

उन्होंने कहा कि अब जब इन परिवारवादी भ्रष्टाचारियों की लूट का हिसाब हो रहा है, तो ये सब एक हो गए हैं। मैं कहता हूं – भ्रष्टाचार हटाओ, वे कहते हैं – भ्रष्टाचारी बचाओ। आज पूरी दुनिया हैरान है कि भारत इतनी तेजी से कैसे विकास कर रहा है। दुनिया को पता नहीं है कि भारत की इस मिट्टी की बात ही कुछ और है। हम जो ठान लेते हैं, वो पूरा करके दिखाते हैं। आज देश में मोदी की गारंटी की चर्चा हो रही है। मोदी की गारंटी कैसे और कितनी रफ्तार से पूरी होती है, राजस्थान उसका बहुत बड़ा उदाहरण है। भाजपा जो कहती है, वो जरूर करती है। दूसरी पार्टियों की तरह भाजपा सिर्फ घोषणापत्र नहीं जारी करती, हम संकल्प पत्र लेकर आते हैं। (PM Modi in Churu)

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और INDI गठबंधन वाले सिर्फ अपना हित देखते हैं। इन्हें गरीब, दलित, शोषित-वंचित के कल्याण से, उनके सम्मान से कोई मतलब नहीं है।  सेना का अपमान, देश का विभाजन – ये कांग्रेस की पहचान है। जब तक INDI अलायंस के लोग सत्ता में रहे, इन्होंने हमारे जवानों के हाथ बांधकर रखे। हमारे जवान ‘वन रैंक-वन पेंशन’ की मांग करते थे, कांग्रेस ने इसे भी कभी पूरा नहीं होने दिया। हमारी सरकार बनी तो हमने सैनिकों को ‘वन रैंक-वन पेंशन’ का अधिकार दिया। और सीमा पर पलटवार करने की खुली छूट भी दी। चूरू से देवेंद्र झाझरिया का भाजपा उम्मीदवार बनना इस बात का प्रतीक है कि खेल जगत में भारत का मान-सम्मान बढ़ाने वाले अपने बेटे-बेटियों को देश कभी भूलने वाला नहीं है। (PM Modi in Churu)

Related Articles

Back to top button