Google Analytics —— Meta Pixel

140 करोड़ भारतीय एक साथ मिलकर कर रहे हैं विकसित भारत का निर्माण: प्रधानमंत्री मोदी

PM Modi in Dahod: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के दाहोद में करीब 24,000 करोड़ रुपए की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम 140 करोड़ भारतीय मिलकर अपने देश को विकसित भारत बनाने के लिए जी जान से जुटे हैं। देश की तरक्की के लिए जो कुछ भी चाहिए वो हम भारत में ही बनाएं ये आज के समय की मांग है। भारत आज तेज गति से मैन्युफैक्चरिंग की दुनिया में आगे बढ़ रहा है। आज हम स्मार्ट फोन से लेकर, गाड़ियां, खिलौने, सेना के अस्त्र-शस्त्र और दवाओं जैसी चीजें दुनिया के देशों में निर्यात कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:- संसदीय सलाहकार समिति की हुई बैठक, कहा- तुर्की, अजरबैजान और चीन को छोड़कर सभी देशों से भारत को मिला समर्थन

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दाहोद में हजारों करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इसमें सबसे शानदार दाहोद की इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव फैक्ट्री है। मैं तीन साल पहले इसका शिलान्यास करने के लिए आया था। कुछ लोगों ने कहा थे कि चुनाव के लिए शिलान्यास किया गया है, कुछ बनने वाला नहीं है। हम देख रहे हैं कि इस फैक्ट्री में पहला इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव बनकर तैयार हो गया है, कुछ समय पहले मैंने इसे हरी झंडी दिखाई है। ये गुजरात के लिए, देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि गुजरात के आप सभी लोगों में मुझे भरपूर आशीर्वाद दिया और बाद में देश के कोटि-कोटि जनों ने भी मुझे आशीर्वाद देने में कोई कमी नहीं रखी। आपके आशीर्वाद की शक्ति से मैं दिनरात देशवासियों की सेवा में जुटा रहा। इन सालों में देश ने वो फैसले लिए जो अकल्पनीय और अभूतपूर्व हैं। (PM Modi in Dahod)

PM मोदी ने कहा कि देश की तरक्की के लिए जो कुछ भी चाहिए, वो हम भारत में ही बनाएं, ये आज के समय की मांग है। भारत आज तेज गति से मैन्युफैक्चरिंग की दुनिया में आगे बढ़ रहा है। देश की जरूरत के सामान का निर्माण हो या फिर दुनिया के अलग-अलग देशों में हमारे देश की बनी हुई चीजों का निर्यात लगातार बढ़ रहा है। आज भारत रेल, मेट्रो और इसके जरूरी तकनीक खुद बनाता भी है और दुनिया में निर्यात भी करता है। हमारा ये दाहोद इसका जीता-जागता प्रमाण है। भारत आज विनिर्माण की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है। चाहे देश में जरूरी सामान का उत्पादन हो या फिर दुनिया के विभिन्न हिस्सों में भारत में बने उत्पादों का निर्यात, दोनों ही लगातार बढ़ रहे हैं। (PM Modi in Dahod)

 

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हम स्मार्टफोन से लेकर रक्षा हथियार तक सब कुछ बना रहे हैं और उनका निर्यात भी कर रहे हैं। भारत अब रेलवे और मेट्रो सिस्टम जैसी जरूरी तकनीकें खुद बनाता है और उन्हें दुनिया भर में निर्यात भी करता है। गुजरात को एक और उपलब्धि हासिल हुई है। गुजरात के शत-प्रतिशत रेलवे नेटवर्क का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। इसके लिए मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। बता दें कि PM मोदी ने दाहोद में भारतीय रेलवे के लोकोमोटिव निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया है। प्रधानमंत्री ने संयंत्र से निर्मित पहले इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को भी हरी झंडी दिखाई। यह संयंत्र घरेलू प्रयोजनों और निर्यात के लिए 9000 HP के इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का उत्पादन करेगा। ये लोकोमोटिव भारतीय रेलवे की माल ढुलाई क्षमता को बढ़ाने में मदद करेंगे। (PM Modi in Dahod)

Back to top button
error: Content is protected !!