अब किसी मां का बच्चा भटककर बंदूक नहीं उठाएगा: PM नरेंद्र मोदी

PM Modi in Dhamtari: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महासमुंद लोकसभा के धमतरी जिले के श्यामतराई में विशाल जनसभा को संबोधित किया। साथ ही कहा कि 19 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में बस्तर सीट पर मतदान हुआ, देश के और राज्यों में भी मतदान हुआ। प्रथम चरण के मतदान ने साफ कर दिया है कि देश का मन एकदम साफ है और देश का मन कहता है कि शक्तिशाली, विकसित भारत बनाने के लिए एक मजबूत सरकार बनानी है। इसलिए जनता जनार्दन का भरोसा भाजपा पर है। इंडी अलायंस में आपस में ही सिर फुटव्वल चल रही है। दो दिन पहले झारखंड में इंडी अलायंस की रैली थी, वहां सरेआम सिर फोड़े गए, कपड़े फाड़े गए।

यह भी पढ़ें:- CAA हटाने की कांग्रेस या ममता बनर्जी की हिम्मत नहीं है: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

PM मोदी ने कहा कि दिल्ली में जहां कांग्रेस का शाही परिवार रहता है। वहां शाही परिवार का वोट कांग्रेस को नहीं जाएगा और आपको कहते हैं वोट दो। क्योंकि शाही परिवार जहां रहता है, वहां कांग्रेस का उम्मीदवार ही नहीं है। जिस कांग्रेस से दिल्ली का भरोसा उठ गया हो, उस पर छत्तीसगढ़ भरोसा कैसे कर सकता है। तभी तो देश कह रहा है, फिर एक बार मोदी सरकार। कांग्रेस जब भी सत्ता में रही है, उसने विकास को पटरी से उतारने का ही काम किया है। कांग्रेस और विकास साथ-साथ चल ही नहीं सकते हैं। इसके अलावा कांग्रेस जहां-जहां सरकार में रही, हिंसा और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया। कांग्रेस जब तक नॉर्थईस्ट में थी, वहां हिंसा की गतिविधियं शांत नहीं हुई। जब तक छत्तीसगढ़ में रही, प्रदेश में नक्सली, माओवादी हिंसा बढ़ती रही। (PM Modi in Dhamtari)

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि आखिर कांग्रेस का हिंसा के साथ ये कैसा नाता है? अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए कांग्रेस हिंसा को बढ़ावा देती रही। लोग जान गंवाते रहे, लेकिन कांग्रेस अपनी तिजोरी भरने में लगी रही। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 3 लाख करोड़ रुपया किसानों के खातों में सीधे हस्तांतरित किया गया है। अगर देश में कांग्रेस सरकार होती, तो इसमें ये करीब ढाई लाख करोड़ रुपये पर कोई न कोई पंजा मार लेता। जब तक देश में भाजपा सरकार है, तब तक आपके हक का पैसा सीधे आपके खाते में पहुंचता रहेगा। कांग्रेस ने 60 साल तक देश पर राज किया, लेकिन उन्हें कभी इसकी चिंता नहीं हुई कि क्या कभी गरीब के बच्चे भी भूखे सोते होंगे? क्या कभी गरीब के घर में भी चूल्हा नहीं जलता होगा? (PM Modi in Dhamtari)

उन्होंने कहा कि मोदी इस दर्द को जानता था, इसलिए मुफ्त राशन की योजना शुरू की और आज गरीब को मुफ्त राशन मिल रहा है। कोई नहीं चाहता कि उसकी संतानें भी गरीब रहें, लेकिन ये कांग्रेस के शाही परिवार की करनी का फल है जो गरीब था… वो गरीब ही रहा। कांग्रेस की वजह से ही इतनी बड़ी आबादी पिछड़ी रह गई, वंचित रह गई, शोषित रह गई। कांग्रेस ने ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया, मेडिकल की परीक्षाओं में ओबीसी आरक्षण तक नहीं दिया। छत्तीसगढ़ वह प्रदेश है, जहां कोयले की शक्ति, वन संपदा, स्टील की ताकत, विकसित भारत को तेज गति देने की ताकत है। 10 साल में मेरा काम देखा है, सेवा का मुझे मौका दिया है, कोई छुट्टी लिए बिना दिन-रात सेवा कर रहा हूं। मैंने अपने लिए कुछ नहीं किया। (PM Modi in Dhamtari)

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके लिए जीता रहा हूं, जूझता रहा हूं क्या कुछ नहीं हुआ 10 साल में। महासमुंद सहित अन्य जगह पर पांच नए मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किए। घर-घर तक बिजली, सस्ती गैस कनेक्शन दिया। आज मैं आपको गारंटी दे रहा हूं कि 4 जून को चुनाव नतीजे आने के बाद, तीसरी बार मेरी सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में रोड, रेल, सिंचाई और इंटरनेट कनेक्टिविटी का और तेजी से विस्तार किया जाएगा। कांग्रेस ने ओबीसी के लिए कुछ नहीं किया। साहू समाज को गाली दी। मेरी स्वर्गीय माता जी को गाली दी। कांग्रेस के शाही परिवार के करनी का फल है कि जो गरीब जहां था, वहीं रहा। कांग्रेस के दशकों के राज में यही रहा। उनके राज में गरीब, आदिवासी, दलित पिछड़े रह गए। (PM Modi in Dhamtari)

PM ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा बढ़ती रही। आखिर ये कांग्रेस और हिंसा का कौन सा कनेक्शन है? जवाब है भ्रष्टाचार। अपना भ्रष्टाचार छिपाने के लिए कांग्रेस इसे बढ़ावा देती रही। लोग जान गंवाते रहे, लेकिन कांग्रेस अपनी तिजोरी भरने में लगी रही। भाजपा सरकार ने नक्सली हिंसा और भ्रष्टाचार दोनों को काबू किया है। मैं छत्तीसगढ़ को गारंटी देता हूं कि माओवाद को, नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करके रहूंगा। मैं उन हर माता को आश्वासन देता हूं कि आपके बच्चों की जिंदगी बर्बाद न हो, वो बंदूकें लेकर जंगल में भटकने को मजबूर न हो जाएं, मैं वादा करता हूं कि नक्सवाद को जड़ से उखाड़ दूंगा। जब नीयत सही होती है तो नतीजे भी सही मिलते हैं। कांग्रेस सरकार कहती थी कि एक रुपए दिल्ली से चलेगा तो 15 पैसा पहुंचेगा। उनके प्रधानमंत्री कहते थे। जब एक रुपए चलते थे तो रास्ते में 85 पैसे कौन सा पंजा लूट लेता था। जब आपने मोदी को अवसर दिया तो मैंने इनकी लूट की दुकान पर ताला लगा दिया। (PM Modi in Dhamtari)

Related Articles

Back to top button