कांग्रेस के DNA में तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति: PM नरेंद्र मोदी 

PM Modi in Sakti: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जांजगीर-चांपा लोकसभा के सक्ती जिले में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़वासियों ने मोदी की हर गारंटी पर मुहर लगाई है। कुछ महीने पहले मैं विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए आपसे आशीर्वाद मांगने आया था। भाजपा के हर साथी को आप सब ने बहुत आशीर्वाद दिया, हमारे सेवा भाव को बहुत मान दिया। इसके लिए मैं आप सबका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। अयोध्या के जिस मंदिर की उम्मीद देश छोड़ चुका था। उस उम्मीद को पूरा करने का काम भाजपा ने किया है।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह: PM नरेंद्र मोदी

PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग हम पर तंज करते थे, हर चुनाव में हमसे पूछा जाता था कि मंदिर कब बनेगा? हमने उन्हें तारीख भी बताई, समय भी बताया, निमंत्रण भी भेजा, लेकिन उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का निमंत्रण ठुकरा दिया। कांग्रेस खुद को भगवान राम से भी बड़ा मानती है। धर्म के नाम पर देश को बांटने वाली कांग्रेस आजादी के बाद पहले दिन से तुष्टिकरण में लगी हुई थी। तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति कांग्रेस के DNA में है। तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस को दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का हक भी छीनना पड़े तो एक सेकंड भी नहीं लगाएगी। (PM Modi in Sakti)

उन्होंने कहा कि जबकि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलने वाली पार्टी है। हमारी प्राथमिकता- गरीब, युवा, महिला और किसानों का कल्याण है। 2014 से पहले करीब 60 वर्ष तक, कांग्रेस के एक ही परिवार ने सीधा या रिमोट से सरकार चलाई। कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि दलित, पिछड़े, आदिवासियों की भागीदारी बढ़े। 2014 में आपने, अपने बीच से आए मोदी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी। मैं आप सभी के बीच से आया हूं। मैं गरीबी को जी कर आया हूं। जिन मुसीबतों को आपके माता-पिता ने झेला है, उन्हें मैंने भी झेला है। कांग्रेस ने अब एक और बड़ा खेल शुरू कर दिया है। (PM Modi in Sakti)

PM ने कहा कि पहले कर्नाटक से कांग्रेस सांसद ने कहा कि दक्षिण भारत को अलग देश घोषित कर देंगे और अब कांग्रेस के गोवा के उम्मीदवार कह रहे हैं कि गोवा पर देश का संविधान लागू नहीं होता, गोवा पर देश का संविधान थोपा गया। ये भारत का और बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान है। ये जम्मू-कश्मीर के कुछ लोग भी कहा करते थे कि यहां भारत का संविधान नहीं चलेगा। आपने मोदी को आशीर्वाद दिया और आज जम्मू-कश्मीर में बाबा साहेब का संविधान लागू हो गया। जब भी चुनाव आता है, तो कांग्रेस वाले एक ही घिसी पिटी टेप रिकॉर्ड बजाते रहते हैं। (PM Modi in Sakti)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा वाले आएंगे, संविधान खत्म कर देंगे, भाजपा वाले आएंगे, आरक्षण खत्म कर देंगे। अरे, कितने दिनों तक झूठ चलाते रहोगे। मेरी एक बात याद रखिए, मोदी तो छोड़िए, खुद बाबा साहेब आंबेडकर भी आकर कहें तो भी कोई संविधान नहीं बदल सकता। PM मोदी ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के क्षेत्र में उनके बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गरीब सेवा के प्रयासों पर यहां कांग्रेस वाले कहते हैं कि मोदी का सिर फोड़ देंगे। जब तक मेरे देश की माताएं-बहनें बैठी हैं, कोई मेरा कुछ नहीं कर सकता है। ये माताएं-बहनें मेरी रक्षा कवच हैं। (PM Modi in Sakti)

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने एक और बड़ा खेल शुरू कर दिया है। पहले कांग्रेस के एक सांसद ने कहा कि दक्षिण भारत को एक अलग देश घोषित कर देंगे। अब कांग्रेस के एक उम्मीदवार कह रहा है कि गोवा पर देश का संविधान लागू नहीं होता है। गोवा पर संविधान थोपा गया है। उन्होंने यह बातें कांग्रेस के शहजादे को बताई हैं। यह बाबा साहब अंबेडकर का अपमान है। यह भारत का अपमान है, यह संविधान का अपमान है। (PM Modi in Sakti)

Related Articles

Back to top button