कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह: PM नरेंद्र मोदी
PM Modi in Madhopur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। साथ ही कहा कि राजस्थान ने हर बार भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि आज रामभक्त हनुमान जी की जयंती का पवित्र दिन है। पूरे देश को हनुमान जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बजरंग बली की जय। आज मैं ये जो उत्साह देख रहा हूं। उसमें एक मजबूत भारत के लिए आशीर्वाद है। इसलिए हर तरफ यही गूंज है – फिर एक बार मोदी सरकार। राजस्थान ये बखूबी जानता है कि सुरक्षित राष्ट्र और स्थायी सरकार कितनी जरूरी है। इसलिए चाहे 2014 हो या 2019 हो, राजस्थान ने एकजुट होकर देश में भाजपा की ताकतवर सरकार बनाने के लिए अपना आशीर्वाद दिया था। आपने 25 की 25 सीटें भाजपा को दी थी।
यह भी पढ़ें:- CAA हटाने की कांग्रेस या ममता बनर्जी की हिम्मत नहीं है: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
PM मोदी ने कहा कि एकजुटता ही राजस्थान की सबसे बड़ी पूंजी है। याद रखिएगा, जब-जब हम बंटे हैं, तब-तब देश के दुश्मनों ने फायदा उठाया है। अब भी राजस्थान को बांटने की पूरी कोशिशें हो रही हैं। इससे राजस्थान को सावधान रहने की जरूरत है। 2014 में आपने मोदी को दिल्ली में सेवा का अवसर दिया। फिर देश ने वो फैसले लिए जिनकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी, लेकिन आप सोचिए कि 2014 के बाद भी और आज भी अगर दिल्ली में कांग्रेस की सरकार होती तो क्या क्या हुआ होता। कांग्रेस होती तो जम्मू कश्मीर में आज भी हमारी सेनाओं पर पत्थर चल रहे होते। (PM Modi in Madhopur)
अगर 2014 के बाद भी दिल्ली में कांग्रेस की सरकार होती तो…
सुनिए, प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने और क्या-क्या बताया…
पूरा वीडियो देखें : https://t.co/AxxEj4e8ry pic.twitter.com/YrR02zg8UZ
— BJP (@BJP4India) April 23, 2024
उन्होंने कहा कि कांग्रेस होती, तो सीमा पार से आकर दुश्मन आज भी हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते। कांग्रेस होती, तो न ही हमारे फौजियों के लिए वन रैंक-वन पेंशन लागू होती और न ही हमारे पूर्व सैनिकों को 1 लाख करोड़ रुपये मिलते। राजस्थान के मेरे भाई-बहन तो कुछ महीने पहले ही कांग्रेस के पंजे से मुक्त हुए हैं। कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में रहते हुए, जो जख्म दिए, वो राजस्थान के लोग कभी भी भूल नहीं सकते। कांग्रेस ने महिलाओं पर अत्याचार के मामले में राजस्थान को नंबर 1 बना दिया था और दुर्भाग्य देखिए कि कांग्रेस के लोग विधानसभा में बेशर्मी के साथ कहते थे कि ये तो राजस्थान की पहचान है। (PM Modi in Madhopur)
परसो मैंने राजस्थान में देश के सामने सत्य रखा था कि कांग्रेस आपकी संपत्ति छीनकर अपने खास लोगों को बांटने की गहरी साजिश रचकर बैठी है।
मैंने कांग्रेस की वोटबैंक और तुष्टिकरण की राजनीति का पर्दाफाश किया था।
मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि आखिर वो सच्चाई से इतना डरते क्यों हैं?… pic.twitter.com/ulxTFsZtWQ
— BJP (@BJP4India) April 23, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि टोंक में किन असामाजिक तत्वों के कारण यहां की इंडस्ट्री बंद हो गई, ये भी आप जानते हैं, लेकिन आपने हमारे भजनलाल जी को सेवा करने का मौका दिया है। जबसे भजनलाल जी और उनकी टीम काम पर लगी है, माफिया और अपराधी राजस्थान छोड़कर भागने पर मजबूर हैं। आज हनुमान जयंती पर आपसे बात करते हुए मुझे कुछ दिन पहले की एक तस्वीर भी याद आ रही है। कुछ दिन पहले कांग्रेस के शासन वाले कर्नाटक में एक छोटे दुकानदार को केवल इसलिए बुरी तरह से पीटा गया, क्योंकि वो अपनी दुकान में बैठे-बैठे हनुमान चालीसा सुन रहा था। आप कल्पना कर सकते हैं। कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह हो जाता है। (PM Modi in Madhopur)
कुछ दिन पहले कांग्रेस के शासन वाले कर्नाटक में एक छोटे दुकानदार को केवल इसलिए बुरी तरह से पीटा गया, क्योंकि वो अपनी दुकान में बैठे-बैठे हनुमान चालीसा सुन रहा था।
आप कल्पना कर सकते हैं…
कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह हो जाता है।
– प्रधानमंत्री श्री… pic.twitter.com/HMlJwFhySz
— BJP (@BJP4India) April 23, 2024
PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने तो राम-राम सा कहने वाले राजस्थान में रामनवमी पर प्रतिबंध लगा दिया था। कांग्रेस ने शोभायात्रा पर पत्थरबाजी करने वालों को सरकारी संरक्षण दिया था। इसी कांग्रेस पार्टी ने तुष्टिकरण के लिए मालपुरा, करौली, टोंक और जोधपुर को दंगों की आग में झोंक दिया था। अब भाजपा सरकार आने के बाद किसी की हिम्मत नहीं है कि आपकी आस्था पर सवाल उठा दे। अब आप चैन से हनुमान चालीसा भी गाएंगे और रामनवमी भी मनाएंगे। ये भाजपा की गारंटी है। परसो जब मैं राजस्थान आया था, तो अपने एक 90 सेकंड के भाषण में मैंने कुछ सत्य देश के सामने रखा था। उससे पूरी कांग्रेस और INDI गठबंधन में भगदड़ मच गई है। (PM Modi in Madhopur)
कांग्रेस की सोच हमेशा से तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति की रही है।
2004 में जैसे ही केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी, उसका सबसे पहला काम था – आंध्र प्रदेश में SC/ST के आरक्षण में से कमी करके मुसलमानों को आरक्षण देने का प्रयास।
2011 में कांग्रेस ने इसे पूरे देश में लागू करने की… pic.twitter.com/QlQsnlAI88
— BJP (@BJP4India) April 23, 2024
PM ने कहा कि मैंने देश के सामने सत्य रखा था कि कांग्रेस आपकी संपत्ति छीनकर अपने खास लोगों को बांटने की गहरी साजिश रचकर बैठी है। 2-3 दिन पहले मैंने कांग्रेस की इस वोटबैंक और तुष्टिकरण की राजनीति का पर्दाफाश किया था। इससे कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम को इतनी मिर्ची लगी है कि वो हर तरफ मुझे गालियां देने में जुटे हैं। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि आखिर वो सच्चाई से इतना डरते क्यों हैं। कांग्रेस क्यों अपनी नीतियों को छिपाने में लगी है? कांग्रेस वोटबैंक पॉलिटिक्स के दलदल में इतना धंसी हुई है कि उसे बाबा साहेब के संविधान की भी परवाह नहीं है। उन्होंने अपने मेनिफेस्टो में लिखा है कि आपकी संपत्ति का सर्वे करेंगे, हमारी माताओं-बहनों के पास जो मंगलसूत्र होता है उसका सर्वे करेंगे। (PM Modi in Madhopur)
दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण न खत्म होगा और न ही उसे धर्म के नाम पर बांटने दिया जाएगा, ये मोदी की गारंटी है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने टोंक-सवाई माधोपुर, राजस्थान में विशाल विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया। pic.twitter.com/DT2fGVEwSt
— BJP (@BJP4India) April 23, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि फिर उनके एक नेता ने तो यहां तक कहा कि एक्स रे किया जाएगा। कांग्रेस की सोच हमेशा से तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति की रही है। 2004 में जैसे ही केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी, उसका सबसे पहला काम था – आंध्र प्रदेश में SC/ST के आरक्षण में से कमी करके मुसलमानों को आरक्षण देने का प्रयास। ये एक पायलट प्रोजेक्ट था, जिसे कांग्रेस पूरे देश में आजमाना चाहती थी। 2004 से 2010 के बीच कांग्रेस ने 4 बार आंध्र प्रदेश में मुस्लिम रिजर्वेशन लागू करने की कोशिश की। लेकिन कानूनी अड़चनों की वजह से, सुप्रीम कोर्ट की जागरूकता के कारण वो अपने मंसूबे पूरे नहीं कर पाए। 2011 में कांग्रेस ने इसे पूरे देश में लागू करने की कोशिश की। SC/ST और OBC को मिला हुआ अधिकार छीनकर, वोटबैंक की राजनीति के लिए औरों को देने का खेल किया। (PM Modi in Madhopur)
हनुमान जन्मोत्सव पर राजस्थान और कर्नाटक सहित समस्त देशवासियों को ये मोदी की गारंटी है… pic.twitter.com/fqPRmlDHUL
— Narendra Modi (@narendramodi) April 23, 2024
PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने इतने प्रयास ये जानते हुए किए कि ये सब संविधान की मूल भावना के खिलाफ था, लेकिन कांग्रेस ने संविधान की परवाह नहीं की। सच्चाई ये है कि कांग्रेस और INDI अलायंस जब सत्ता में था, तो ये लोग दलितों-पिछड़ों के आरक्षण में सेंधमारी करके अपने खास वोटबैंक को अलग से आरक्षण देना चाहते थे। जबकि संविधान इसके बिल्कुल खिलाफ है। आरक्षण का जो हक बाबा साहेब ने दलित, पिछड़ों और आदिवासियों को दिया, कांग्रेस और INDI अलायंस वाले उसे मजहब के आधार पर मुसलमानों को देना चाहते थे। PM ने कहा कि कांग्रेस की इन साजिशों के बीच मोदी आज आपको खुले मंच से गारंटी दे रहा है कि दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण न खत्म होगा और न ही उसे धर्म के नाम पर बांटने दिया जाएगा। ये मोदी की गारंटी है। (PM Modi in Madhopur)



