Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी ने मेलोनी को दिया भारत आने का न्योता, भारत-इटली संबंधों की 80वीं वर्षगांठ पर अगले साल मनाया जाएगा ‘ईयर ऑफ कल्चर’

PM Modi in Italy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। साथ ही कहा कि मेरे और मेरे प्रतिनिधिमंडल के भव्य स्वागत के लिए मैं इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। रोम को विश्व में आंतरिक शहर के रूप में जानना जाता है। भारत में मेरे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र काशी उसको भी अनादि और शाश्वत नगर मना जाता है। जब दो सभ्यताएं मिलती हैं तो बातचीत केवल एजेंडा तक सीमित नहीं होती है। इसमें इतिहास की गहराई, भविष्य की दृष्टि और मित्रता की सहजता तीनों साथ दिखाई देते हैं।

यह भी पढ़ें:- ‘अफगान अस्पताल पर बमबारी करने वाले ज्ञान न दें’, UNSC में भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले लगभग साढ़े 3 सालों में मुझे कई बार प्रधानमंत्री मेलोनी से मिलने का मौका मिला है। यह भारत और इटली के बीच करीबी सहयोग और सामंजस्य को दर्शाता है। उनके नेतृत्व में हमारे संबंधों को नई गति, नई दिशा और नया आत्मविश्वास मिला है। मुझे खुशी है कि हम अपने संबंधों को अपग्रेड करते हुए विशेष रणनीतिक साझेदारी की घोषणा कर रहे हैं। बैठक में हमने हमारी भावी साझेदारी को और सशक्त बनाने के लिए विस्तृत रूप से चर्चा की। भारत-इटली संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 हमारी साझेदारी को एक व्यावहारिक और फ्यूचरिस्टिक ढांचा प्रदान करता है। हम इस पर समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। (PM Modi in Italy)

उन्होंने कहा कि हमारे साझा प्रयासों में द्विपक्षीय व्यापार 20 बिलियन यूरो के लक्ष्य की ओर तेजी बढ़ रहा है। भारत में मौजूद 800 से ज्यादा इटालियन कंपनियां भारत की ग्रोथ स्टोरी में सक्रिय रूप से योगदान दे रही हैं। दोनों देशों के व्यापार लीडर्स में एक नया उत्साह और नया आत्मविश्वास है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इटली विश्व में डिजाइन और शुद्धता के लिए जाना जाता है। भारत की पहचान पैमाना, प्रतिभा और किफायती नवाचार के बिजलीघर की है। इसलिए हम ‘भारत और इटली में डिजाइन और विकसित करें और दुनिया के लिए उपलब्ध कराएं’ के सिद्धांत पर आगे बढ़ेंगे। (PM Modi in Italy)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और इटली एकमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए गंभीर चुनौती है। आतंक वित्तपोषण के खिलाफ हमारी साझा पहल ने पूरे विश्व के सामने एक महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत किया है। भारत और इटली ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि जिम्मेदार लोकतंत्र केवल आतंकवाद की निंदा नहीं करतीं, बल्कि उसके वित्तीय नेटवर्क को तोड़ने के लिए ठोस कदम भी उठाती हैं। यूक्रेन, पश्चिम एशिया और अन्य तनावों को लेकर हम लगातार संपर्क में रहे हैं। भारत का मत स्पष्ट है कि सभी समस्याओं का समाधान वार्ता और कूटनीति के माध्यम से होना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारा रिश्ता केवल कूटनीति का नहीं, बल्कि साझी धरोहर का है। अगले साल भारत और इटली के संबंधों की 80वीं एनिवर्सरी के उपलक्ष्य में ईयर ऑफ कल्चर मनाया जाएगा। इससे हमारे सांस्कृतिक संबंधों को और ताकत मिलेगी। बता दें कि ईयर ऑफ कल्चर में शामिल होंगे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की PM मेलोनी को भारत आने का न्योता दिया है। PM ने ट्वीट कर कहा कि इटली का बहुत ही सफल दौरा खत्म हुआ। प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ मेरी बातचीत में कई सेक्टर शामिल थे। इस दौरे का एक खास नतीजा यह था कि हमने भारत-इटली के रिश्तों को एक विशेष रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने का फैसला किया, जिससे आने वाले सालों में हमारे सहयोग को नई रफ्तार मिलेगी। मैं प्रधानमंत्री मेलोनी, इटली सरकार और इटली के शानदार लोगों को उनकी दोस्ती के लिए धन्यवाद देता हूं।

उन्होंने कहा कि PM मेलोनी और मैंने भारत-इटली संयुक्त रणनीति कार्य योजना 2025-2029 की प्रगति की समीक्षा की। हम इस बात पर सहमत हुए कि निवेश और आर्थिक संबंधों को और भी मजबूत किया जाना चाहिए। भारत-EU FTA ऐसा करने का एक ऐतिहासिक अवसर प्रदान करता है। हमने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, विज्ञान, AI और अन्य क्षेत्रों पर भी चर्चा की। PM नरेंद्र मोदी ने एक और ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ बातचीत बहुत अच्छी रही। भारत-इटली दोस्ती को आगे बढ़ाने के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है। हमारे देशों के बीच व्यापार, अंतरिक्ष, टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध काफी आगे बढ़े हैं। संबंधों को और गहरा करने के लिए, हमने अपने संबंधों को ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक पहुंचा दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!