Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी के सामने हिंदी में बोलीं इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी, कहा- परिश्रम ही सफलता की कुंजी है

Italian Prime Minister Meloni: इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने रोम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके प्रतिनिधिमंडल का यहां रोम में स्वागत करना मेरे लिए सम्मान और खुशी की बात है। मेरा मानना ​​है कि यह दिन हमारे दोनों देशों के संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। मेरे मित्र नरेंद्र मोदी 2014 से भारत का नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन इटली की यह उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा है। इससे पहले किसी भारतीय PM की द्विपक्षीय यात्रा 2000 में हुई थी। यानी 26 साल पहले। इस यात्रा के साथ हम न केवल इस अंतराल को भर रहे हैं, बल्कि हमने मिलकर अपने संबंधों को फिर से मजबूत करने का भी फैसला किया है। यह यात्रा उस मार्ग का शिखर है, जिसे हमने दृढ़ संकल्प के साथ मिलकर बनाया है, ताकि हम अपने आपसी संबंधों को अब तक के सबसे ऊँचे स्तर तक पहुंचा सकें।

यह भी पढ़ें:- PM मोदी ने मेलोनी को दिया भारत आने का न्योता, भारत-इटली संबंधों की 80वीं वर्षगांठ पर अगले साल मनाया जाएगा ‘ईयर ऑफ कल्चर’

संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने PM मोदी के सामने कहा कि हिंदी में कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। मेलोनी ने आगे कहा कि भारत में एक शब्द बहुत खास है परिश्रम, जिसका मतलब है मेहनत, लगातार प्रयास और समर्पण। यह शब्द भारत में अक्सर इस्तेमाल किया जाता है। PM जॉर्जिया मेलोनी ने आगे कहा कि रोम में हमने अपने संबंधों को और मजबूत किया हैं, यहां तक कि एक विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक जो दो देशों के बीच संबंधों में अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इसलिए मुझे लगता है कि यह कहना सही होगा कि अब इटली और भारत पहले से कहीं ज्यादा करीब आ गए हैं। मैंने व्यक्तिगत रूप से PM के विजन, उनके व्यावहारिक दृष्टिकोण और उनके नेतृत्व की सराहना करना सीखा है, यह इस बात से भी जाहिर होता है कि सरकार में कई साल बिताने के बाद भी वे अपने नागरिकों के बीच कितने लोकप्रिय हैं। मुझे लगता है कि हमारी इस दोस्ती ने हमें इतनी तेजी से काम करने में बहुत मदद की है। (Italian Prime Minister Meloni)

PM मेलोनी ने कहा कि हमारा लक्ष्य कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच आपसी तालमेल को बढ़ाना है। हमने दो दिनों तक इन पर विस्तार से चर्चा की है। एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था, रक्षा – ये ऐसे सहयोग के क्षेत्र हैं, जिन पर हम पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं। महत्वपूर्ण खनिज, कृषि-उद्योग, समुद्री परिवहन, पर्यटन और संस्कृति – ये बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर हैं, जिन महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर हुए, वे इसी दिशा में एक कदम हैं, जिनका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में हमारे सहयोग को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि हमने 2027 के लिए ‘इटली-भारत संस्कृति और पर्यटन वर्ष’ शुरू करने का फैसला किया है। यह हमारी सदियों पुरानी संस्कृतियों के बीच संवाद स्थापित करने और उन्हें एक-दूसरे से और भी ज्यादा जोड़ने का एक अनूठा अवसर है। मिलोनी ने कहा कि भारत और इटली मिलकर IMEC यानी इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर को आगे बढ़ाने पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना भारत, मिडिल-ईस्ट और यूरोप को जोड़ने वाला बड़ा आर्थिक कॉरिडोर है। बता दें कि परियोजना की शुरुआत 2023 में हुई थी। इसके लिए भारत, यूरोपीय संघ, अमेरिका, सऊदी अरब, UAE, फ्रांस, जर्मनी और इटली समेत कई देशों ने एक समझौता साइन किया था।

Back to top button
error: Content is protected !!