मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच पानी को लेकर 20 साल पुराना झगड़ा खत्म, PM मोदी की मौजूदगी में हुआ समझौता

PM Modi in Jaipur: राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना के लिए राजस्थान सरकार और मध्यप्रदेश सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया। इसके बाद केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कालीसिंध नदी के जल का कलश, MP के CM मोहन यादव ने चंबल नदी के जल का कलश और राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने पार्वती नदी के जल के कलश को एक-एक करके PM नरेंद्र मोदी को सौंपा। PM मोदी ने तीन नादियों का जल प्रतीकात्मक रामजल सेतु कलश में मिलाया।
यह भी पढ़ें:- कांग्रेस ने कुर्सी बचाने के लिए लगाया था आपातकाल: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री JP नड्डा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में PKC-ERCP परियोजना का भी शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समझौते से राजस्थान और मध्यप्रदेश दोनों राज्य के विकास में तेजी आएगी। ईसरदा लिंक परियोजना का भी शिलान्यास हुआ है, जिससे हरियाणा और राजस्थान को फायदा होगा। PM मोदी ने कहा कि भजनलाल सरकार के एक साल पूरा होने के कार्यक्रम में पहली बार राजस्थान-मध्यप्रदेश की परियोजना के समझौते को भी सार्वजनिक किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस समाधान की बजाय राज्यों के बीच जल विवाद को ही बढ़ावा देती रही। राजस्थान ने इस कूटनीति के कारण बहुत कुछ भुगता है। कांग्रेस कभी आपके जीवन से पानी की मुश्किले कम नहीं करना चाहती थी। ये प्रोजेक्ट राजस्थान में पानी की चुनौती का स्थाई समाधान करेंगे। (PM Modi in Jaipur)
PM मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला
PM ने कहा कि ये प्रोजेक्ट राजस्थान को देश के सबसे जुड़े हुए राज्यों में से एक बनाएंगे। इससे राजस्थान में निवेश को बल मिलेगा। रोजगार के अनगिनत अवसर बनेंगे। राजस्थान के टूरिज्म को, यहां के किसानों को, नौजवान साथियों को इससे बहुत फायदा होगा। उन्होंने कहा कि मैं जब गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब मां नर्मदा का पानी गुजरात के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने का बड़ा अभियान चलाया था। सरदार सरोवर डैम बना और नर्मदा का पानी देना था, जिसे रोकने के लिए कांग्रेस और कुछ एनजीओ ने तरह-तरह के हथकंडे अपनाए, लेकिन हम पानी का महत्व समझते थे। (PM Modi in Jaipur)

PM मोदी ने कहा कि हमने बिना किसी झगड़े के नर्मदा का पानी राजस्थान को दिया। जब हमने नर्मदा का पानी राजस्थान को दिया तो उस समय भैरोंसिंह और जसवंत सिंह मिलने के लिए आए थे। मैंने पूछा कैसे आए, क्या काम है तो उन्होंने कहा कोई काम नहीं है, सिर्फ मिलने आए हैं। भैरोंसिंह जी की उंगली पड़कर हम कई लोग बड़े हुए हैं। वह आकर मेरे सामने बैठे नहीं वह मेरा सम्मान करना चाहते था। प्रधानमंत्री ने 46,300 करोड़ की 24 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं राजस्थान की जनता, राजस्थान की भाजपा सरकार को 1 साल पूरा करने के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं और इस 1 साल की यात्रा के बाद आप जब आर्शीवाद देने आए। आप इतनी बड़ी तादाद में आर्शीवाद देने आए। मेरा भी सौभाग्य है कि मैं आपके आर्शीवाद को प्राप्त कर सका। (PM Modi in Jaipur)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते 1 साल में राजस्थान के विकास को नई गति, नई दिशा देने में भजनलाल जी और उनकी पूरी टीम ने बहुत परिश्रम किया है। ये पहला साल एक प्रकार से आने वाले कई सालों को मजबूत नींव बना है। यह उत्सव सरकार के एक साल पूरा होने तक सीमित नहीं है, ये राजस्थान के फैलते प्रकाश का भी उत्सव है, राजस्थान के विकास का भी उत्सव है। अभी कुछ दिन पहले ही मैं निवेश शिखर सम्मेलन के लिए राजस्थान आया था। देश और दुनिया भर के बड़े-बड़े निवेशक यहां जुटे थे। आज यहां 45-50 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। ये परियोजना राजस्थान में पानी की चुनौती का स्थायी समाधान करेंगे। (PM Modi in Jaipur)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र में भाजपा ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई है और चुनाव नतीजों के हिसाब से देखें तो वहां भी लगातार तीसरी बार बहुमत मिला है। वहां भी पहले से कहीं अधिक सीटें भाजपा को मिली हैं। इससे पहले हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। हरियाणा में भी पहले से ज्यादा बहुमत लोगों ने दिया है। अभी हुए राजस्थान के उपचुनाव में भी हमने देखा है कि कैसे भाजपा को लोगों ने जबरदस्त समर्थन दिया है। ये दिखाता है कि भाजपा के काम और भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत और आज जनता-जनार्दन को कितना विश्वास है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ये 20 साल पुराना झगड़ा था। दोनों प्रदेश में जल की सौगात PM मोदी की वजह से ही पूरी हो पाई है। (PM Modi in Jaipur)

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि जल का 20 साल पुराना झगड़ा लंबे समय तक हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में चला। दोनों राज्य के लिए ये जल योजना की सौगात सच में PM मोदी का आर्शीवाद है, जो हमें मिल रहा है। मैं PM मोदी को इसके लिए धन्यवाद दूंगा। मध्यप्रदेश नदियों का मायका है। तीन नदियों को जोड़कर इस योजना पर काम किया। कई कारणों से 20 साल निकल गए, लेकिन जिनके हाथ में यश और पुण्य होता है उसी को लाभ मिलता है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ईसरदा लिंक परियोजना से राजस्थान के 21 जिलों का फायदा होगा। यहां की 2.5 लाख हेक्टेयर भूमि पर भी सिंचाई हो सकेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जल स्वावलम्बन अभियान के तहत हमने सरकार बनते ही गांवों में वर्षा जल संचयन के लिए एक लाख से ज्यादा कार्य शुरू किए, जिससे पीने और खेती के लिए स्थानीय स्तर पर ही पानी की उपलब्धता में व्यापक सुधार हो रहा है। (PM Modi in Jaipur)

CM भजनलाल ने कहा कि एक साल में हमने 43 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी है और 1 लाख से ज्यादा नौकरियां प्रक्रियाधीन हैं। 1 साल के दौरान हमने हर वर्ग को राहत देने का काम किया है। हमने आंगनबाड़ी बच्चों के लिए दूध देने के लिए अमृत योजना शुरू की है। हमने पहले ही साल में मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना समेत स्वास्थ्य क्षेत्र में कई कदम उठाए हैं। CM शर्मा ने कहा 17 दिसंबर का दिन ऐतिहासिक है। क्योंकि मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच MOU पर दस्तखत किए गए। ERCP एक नहर परियोजना है, जिसका ड्राफ्ट प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के दूसरे कार्यकाल के दौरान साल 2017 में तैयार किया गया था, जिसमें पार्वती, चंबल और कालीसिंध नदी को जोड़ने की रूपरेखा तैयार की गई थी। (PM Modi in Jaipur)




