PM नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में जनसभा को किया संबोधित, कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना

PM Modi in Karnataka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु मेट्रो की कृष्णाराजपुरा मेट्रो लाइन के लिए व्हाइटफील्ड (कडुगोडी) का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु के देवागेरे में रोड शो किया। साथ ही जनसभा को संबोधित भी किया और कहा कि आज विजय संकल्प रैली हो रही है, उसी समय हमारे कर्नाटक में कलबुर्गी में, जो कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कर्मभूमि है, आज वहां मेयर, उप-मेयर का चुनाव था और वहां भाजपा के मेयर, उप-मेयर जीत गए।

यह भी पढ़ें:- संसद सदस्यता खत्म होने के बाद राहुल की पहली PC, कहा- PM ही अडाणी हैं…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर में भाजपा का विजय डंका बज गया। ये एक प्रकार से विजय संकल्प रैली का शुभ संकेत है कि विजय यात्रा आरंभ हो चुकी है। यह नतीजा साफ दिखा रहा है कि डबल इंजन सरकार की धमाकेदार वापसी का निर्धार कर्नाटक ने कर लिया है। सोशल मीडिया पर कल मैंने कर्नाटक का एक वीडियो देखा। एक पार्टी के बड़े नेता, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री अपनी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारने का आनंद ले रहे थे। जो अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर सकते, वो जनता जनार्दन का सम्मान क्या करेंगे?। (PM Modi in Karnataka)

PM मोदी ने कहा कि कर्नाटक भाजपा का हर कार्यकर्ता, मेरे लिए मेरा एक मजबूत साथी है। यहां का हर कार्यकर्ता मेरा परम मित्र है, मेरा सहोदर है। कर्नाटक ने अवसरवादी और स्वार्थी गठबंधन की सरकारों का लंबा दौर देखा है। ऐसी सरकारों से कर्नाटक को हमेशा नुकसान हुआ है इसलिए कर्नाटक के तेज विकास के लिए भाजपा की पूर्ण बहुमत की स्थिर सरकार बहुत जरूरी है। भाजपा कर्नाटक को भारत के विकास की उभरती ताकत बनाना चाहती है जबकि कांग्रेस राज्य को अपने नेताओं के लिए एटीएम बनाना चाहती है। (PM Modi in Karnataka)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सोशल मीडिया पर कल मैंने कर्नाटक का एक वीडियो देखा। एक पार्टी के बड़े नेता, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री अपनी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारने का आनंद ले रहे थे। जो अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर सकते, वो जनता जनार्दन का सम्मान क्या करेंगे?। यह नतीजा साफ दिखा रहा है कि डबल इंजन सरकार की धमाकेदार वापसी का निर्धार कर्नाटक ने कर लिया है। (PM Modi in Karnataka)

PM मोदी ने कहा कि कर्नाटक भाजपा का हर कार्यकर्ता, मेरे लिए मेरा एक मजबूत साथी है। यहां का हर कार्यकर्ता मेरा परम मित्र है, मेरा सहोदर है। कर्नाटक ने अवसरवादी और स्वार्थी गठबंधन की सरकारों का लंबा दौर देखा है। ऐसी सरकारों से कर्नाटक को हमेशा नुकसान हुआ है इसलिए कर्नाटक के तेज विकास के लिए भाजपा की पूर्ण बहुमत की स्थिर सरकार बहुत जरूरी है। भाजपा कर्नाटक को भारत के विकास की उभरती ताकत बनाना चाहती है जबकि कांग्रेस राज्य को अपने नेताओं के लिए एटीएम बनाना चाहती है। (PM Modi in Karnataka)

Related Articles

Back to top button