भरोसे का सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए CM भूपेश, किसान और जिलेवासियों को दी सौगात

Bharose Ka Samman: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुंगेली जिले के सरगांव में आयोजित भरोसे का सम्मान कार्यक्रम में 731 करोड़ 54 लाख रूपए की लागत के 73 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। CM बघेल के द्वारा किए गए भूमिपूजन के 54 कार्यों की लागत 555.42 करोड़ रूपए और लोकार्पित 19 कार्यों की लागत 176.12 करोड़ रूपए हैं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, पंचायत ग्रामीण विकास और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री शिव डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत उपस्थित रहे। इससे पहले हेलीपेड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। 

यह भी पढ़ें:- PM नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में जनसभा को किया संबोधित, कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश स्तरीय ‘भरोसे का सम्मेलन‘ में प्रदेश के किसानों, भूमिहीन मजदूरों और पशुपालकों के लिए संचालित न्याय योजनाओं के अंतर्गत कुल 1946 करोड़ 26 लाख रूपए की राशि का हितग्राहियों के खाते में अंतरण किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बघेल ने महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना के तहत ग्रामीण युवाओं में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न स्थानों में नवनिर्मित 278 मल्टीएक्टिविटी सेन्टर का लोकार्पण और राजीव गांधी नगरीय भूमिहीन मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ किया। (Bharose Ka Samman)

मुख्यमंत्री बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2021 की चौथी और अंतिम किस्त के रूप में 23 लाख 23 हजार 154 किसानों के खाते में 1793 करोड़ रूपए की राशि, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत 4 लाख 99 हजार 756 पात्र हितग्राहियों के खाते में तृतीय किस्त की 3000 रूपए प्रति हितग्राही के मान से कुल 149 करोड़ 92 लाख 68 हजार रूपए की राशि ट्रांसफर की। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर विक्रेता, पशुपालकों, महिला स्व-सहायता समूहों और गौठान समितियों के खाते में 6 करोड़ 34 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया। इस राशि में से 8367 गौठानों और गोबर खरीदी केन्द्रों में 1 से 15 मार्च 2023 तक खरीदे गए 01 लाख 67 हजार 932 क्विंटल गोबर के एवज में गोबर विक्रेता, पशुपालकों को 03 करोड़ 68 लाख रूपए, लाभांश राशि के रूप में स्व-सहायता समूहों को 1.08 करोड़ रूपए और गौठान समितियों को 1.58 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया गया। (Bharose Ka Samman)

गोबर खरीदी के एवज में भुगतान की जा रही राशि में से 2.02 करोड़ रूपए का भुगतान स्वावलंबी गौठानों द्वारा और 1.66 करोड़ रूपए की राशि विभाग द्वारा दी जा रही है। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री  कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, बिलासपुर लोकसभा सांसद अरूण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, पुन्नूलाल मोहले, धरमजीत सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत मुंगेली लेखनी सोनू चन्द्राकर, अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग थानेश्वर साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत सरगांव राजीव तिवारी और गणमान्य जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए। (Bharose Ka Samman)

Related Articles

Back to top button