Google Analytics —— Meta Pixel

मैं मौज के लिए नहीं, मेहनत के लिए जन्मा हूं…मोदी की गारंटियां इंडी गठबंधन को पसंद नहीं आ रही: PM

PM Modi in Nawada: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के नवादा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। साथ ही कहा कि मैं ​बिहार और मगध की धरती को प्रणाम करता हूं। मगध की इस महान धरती में चंद्रगुप्त मौर्य का शौर्य है, आचार्य चाणक्य की बौद्धिक क्षमता है और इसमें देश को दिशा देने का सामर्थ्य है। ये क्षेत्र बिहार के पहले मुख्यमंत्री बिहार केसरी श्रीकृष्ण बाबू की जन्मभूमि भी है। नवादा लोकनायक जयप्रकाश नारायण की भी कर्मभूमि है। मैं इन सभी महान विभूतियों को आदरपूर्वक नमन करता हूं।

यह भी पढ़ें:- पति ने पत्नी के साथ की हैवानियत, हत्या के बाद किए 224 टुकड़े, पालतू जानवरों को माइक्रोवेव में भूना

उन्होंने कहा कि मोदी, देश से गरीबी खत्म करने के मिशन में जुटा है। मैं भी आप ही की तरह गरीबी को जीकर यहां आया हूं। गरीब का बेटा मोदी, गरीब का सेवक है। मैं जब तक देश के हर भाई-बहन की गरीबी दूर नहीं कर लूंगा, चैन से नहीं बैठूंगा। मोदी की गारंटियां इंडी गठबंधन को पसंद नहीं आ रही हैं। इंडी गठबंधन के एक बहुत बड़े नेता ने कहा है कि मोदी जो आपको गारंटी देता है, उस पर बैन लगना चाहिए। ये लोग कहते हैं, मोदी का गारंटी देना ही गैर-कानूनी है। अरे, इतने डर गए हो क्या? मोदी की गारंटी से घबरा रहे हो क्या? (PM Modi in Nawada)

PM मोदी ने कहा कि मोदी गारंटी इसलिए देता है, क्योंकि उसके पास गारंटी पूरी करने का माद्दा है, साफ नीयत है। मोदी गारंटी इसलिए देता है क्योंकि वो गारंटी पूरी करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करता है। इंडी गठबंधन के पास न विजन है, न विश्वसनीयता है। दिल्ली में जो लोग एक साथ खड़े होते हैं, अलग-अलग राज्यों वही एक-दूसरे को गाली देते हैं। बिहार में तो आपस में ही सिर फुटव्वल मची है। ये मजबूरी में साथ आए लोग हैं और इनकी मजबूरी का एक ही नाम है- सत्ता का स्वार्थ। इंडी गठबंधन यानी भ्रष्टाचारियों का ठिकाना। इंडी गठबंधन यानी देशविरोधी नफरती ताकतों का ठिकाना। (PM Modi in Nawada)

प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले सनातन धर्म को समाप्त करने की बात करते हैं। इंडी गठबंधन वाले भारत के एक और विभाजन करने की बात करते हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता खुलेआम बयान दे रहे हैं कि वो दक्षिण भारत को अलग कर देंगे। कांग्रेस ने जो अपना घोषणापत्र जारी किया है, उसमें भी मुस्लिम लीग के विचारों की छाप है। कांग्रेस ने ‘घोषणापत्र’ नहीं, ‘तुष्टिकरण पत्र’ जारी किया है। उन्होंने कहा कि मैं मौज के लिए नहीं, मेहनत के लिए जन्मा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी ने गारंटी दी थी कि अयोध्या में राम लला का भव्य मंदिर बनेगा और आज भव्य राम मंदिर का शिखर आसमान छू रहा है, जिस राम मंदिर के निर्माण को रोकने की कांग्रेस और RJD ने कोशिश की, वो राम मंदिर बनकर तैयार हो गया। (PM Modi in Nawada)

उन्होंने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का विरोध किया। उनकी पार्टी के कुछ लोग राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में आ गए, तो उनको 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में विकास तेज गति से हो रहा है। 2005 से पहले बिहार की क्या स्थिति थी? आप शाम के बाद अपने घर से बाहर नहीं निकल सकते थे। आज आप घूम सकते हैं। पति-पत्नी (लालू यादव और राबड़ी देवी) ने 15 साल तक शासन किया लेकिन कोई काम नहीं हुआ। वहीं PM मोदी के दौरे को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने तंज कसा है। (PM Modi in Nawada)

Back to top button
error: Content is protected !!