Google Analytics —— Meta Pixel

ये वक्त दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बन रहा है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi in Netherlands: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के हेग में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने जोरदार तालियों और नारों के साथ उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इतना प्यार और उत्साह…सच कहूं तो कुछ देर के लिए मैं भूल ही गया था कि मैं नीदरलैंड में हूं। ऐसे लग रहा है कि जैसे भारत में ही कहीं कोई फेस्टिवल चल रहा है। आज यहां जो माहौल है उसे देखकर लग रहा है कि द हेग लिविंग सिंबल ऑफ इंडियन फ्रेंडशिप बन गया है। ये दिखाता है कि पासपोर्ट का रंग बदल सकता है, एड्रेस भी बदल सकता है, टाइम जोन भी बदल सकता है, लेकिन मां भारती की संतानें कहीं भी रहें ये गर्मजोशी, जिंदगी का जश्न माने का जज्बा हमेशा हमारे साथ रहता है। 

यह भी पढ़ें:- PM Awas Yojana : लेमरू में पूरा हुआ पक्के घर का सपना, CM साय ने कराया गृह प्रवेश

PM मोदी ने कहा कि आप नीदरलैंड के समाज और यहां की इकोनॉमी में जो योगदान कर रहे हैं उस पर हर भारतवासी को गर्व है। मैं आज इस अवसर पर नीदरलैंड की जनता और सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। मैं यहां की जनता को 140 करोड़ भारतवासियों की तरफ से अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मानवता का इतिहास साक्षी है कि समय के साथ अनेक संस्कृतियां मिट गईं, लेकिन भारत का विविध संस्कृति, आज भी अपने लोगों के दिलों में धड़कता है। पीढ़ियां बदल गई, देश बदल गए, परिवेश बदल गए, लेकिन परिवार के संस्कार नहीं बदले हैं, अपनापन नहीं बदला। क्योंकि आपने अपने पुरखों की भाषा को छोड़ा नहीं। मैं बहुत छोटी आयु में ही देशभक्ति के रंग में रंग गया। आप ही मेरे परिवार बन गए। अहम् से वयम् का रास्ता चुन लिया। फिर आपका सुख ही मेरा सुख बन गया और आपका कल्याण ही मेरा कर्तव्य बन गया। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप सब से मुलाकात के बाद नीदरलैंड्स के राजा और रानी से मिलने का अवसर मिलेगा। इसके साथ राष्ट्रपति से भी विस्तार से कई विषयों पर चर्चा होगी। मेरी जब भी नीदरलैंड्स के नेताओं से बात हुई है ये भारतीय प्रवासी समुदाय की बहुत प्रशंसा करते हैं। आप नीदरलैंड्स के समाज और यहां की अर्थव्यवस्था में जो योगदान दे रहे हैं उसपर हर भारतवासी को गर्व है। मैं आज इस अवसर पर नीदरलैंड्स की जनता का यहां की सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। आज से 12 साल पहले 2014 में 16 मई 2014 कुछ खास हुआ था। 2014 में आज के ही दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे। (PM Modi in Netherlands)

उन्होंने कहा कि भारत में लंबे समय के बाद स्थिर और पूर्ण बहुमत वाली सरकार का बनना पक्का हुआ था। एक वो दिन था और एक आज का दिन है भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है और न थकने देता है। आज भारत में जो सोलर पार्क बन रहे हैं वे विश्व में सबसे बड़े पार्क में से एक हैं। सबसे ऊंची और सबसे लंबी टनल हो, सबसे ऊंचे और सबसे लंबे पुल हो, सबसे लंबे एक्सप्रेसवे हो, सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क हो, सबसे बड़े सिविल एविएशन नेटवर्क हो, सबसे बड़े इलेक्ट्रिफाइड रेल नेटवर्क हो इनमें से अनेक आज भारत में बन रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत में हर महीने 20 बिलियन से ज्यादा UPI ट्रांजेक्शन होते हैं यानी पूरी दुनिया में हो रहे डिजिटल ट्रांजेक्शन में आधे से ज्यादा सिर्फ भारत में हो रहे हैं। 12 साल पहले देश में 500 से भी कम स्टार्टअप थे, आज ये संख्या बढ़कर 2 लाख से भी ज्यादा हो गई है। पहले कोविड आया, फिर युद्ध होने शुरू हो गए और अब आज का एनर्जी क्राइसिस है। ये दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बन रहा है। अगर ये स्थितियां तेजी से नहीं बदली गई तो बीते अनेक दशकों की उपलब्धियों पर पानी फिर जाएगा। दुनिया की बहुत बड़ी आबादी फिर से गरीबी के दलदल में चली जाएगी। ऐसी वैश्विक परिस्थितियों में आज दुनिया रेजिलिएंट सप्लाई चेन की बात कर रही है, तब भारत और निदरलैंड मिलकर एक भरोसेमंद, पारदर्शी और भविष्य के लिए तैयार सप्लाई चेन बनाने में जुटे हैं। (PM Modi in Netherlands)

PM ने कहा कि आज का भारत एक अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। आपने हाल में देखा होगा कि दुनिया की सबसे बड़ी और सफल AI समिट भारत ने आयोजित की। उससे पहले जी-20 की सफल समिट भी भारत ने आयोजित की थी और यह कोई एक बार की घटना नहीं थी। यह अब आज के भारत की पहचान बन चुकी है। भारत ने विश्व का सबसे बड़ा विशिष्ट पहचान कार्यक्रम भी लागू किया है।आज हम दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम हैं। भारत की आकांक्षाएं अब देश की सीमाओं तक सीमित नहीं हैं। भारत ओलंपिक खेलों की मेजबानी करना चाहता है, वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनना चाहता है, हरित ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनना चाहता है और विश्व का विकास इंजन बनना चाहता है।

उन्होंने कहा कि बीते सालों में भारत ने धरती से चंद्रमा की दूरी जितनी है, उससे भी 11 गुना ज्यादा ऑप्टिकल फाइबर बिछाया है। एक दशक पहले हम मोबाइल फोन इंपोर्ट करते थे, आज भारत दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्यूफेक्चरर है। इसके अलावा आज के भारत की एक और पहचान है। आज का भारत इनोवेशन पॉवर है। आज हमारे डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की चर्चा पूरी दुनिया में होती है। ये भारतीयों के इनोवेशन का बहुत बड़ा प्रमाण है। भारत में चिप निर्माण, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सबसे बड़ा कदम उठाया जा रहा है। अभी भारत में 12 सेमीकंडक्टर प्लांट पर काम चल रहा है। इनमें से दो प्लांट में उत्पादन भी शुरू हो चुका है। यानी अब चिप भी, भारत में डिजाइन, भारत में निर्मित होगी। जब लोगों के सपने सच होते हैं तो लोकतंत्र पर उनका भरोसा भी मजबूत होता है। मैं आपको हाल के विधानसभा चुनावों का उदाहरण देता हूं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि असल, बंगाल, केरलम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में इस बार 80-90 प्रतिशत तक वोटिंग हुई। और इसमें भी वीमेन पार्टिसीपेशन बहुत ज्यादा बढ़ी है और ये हर राज्य का ट्रेंड है। आज भारत में वोटर उत्साहित हैं। हमें गर्व होता है कि हर साल वोटिंग के रिकॉर्ड्स टूट रहे हैं। भारत की आकांक्षा से प्रेरित यात्रा, हमारे लोकतंत्र को बढ़ावा दे रही है। भारत अपने हर नागरिक की लोकतांत्रिक भागीदारी को महत्व देता है। लोकतंत्र की जननी के रूप में, ये हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है। 2014 में भारत में केवल 4 यूनिकॉर्न कंपनियां थी। आज भारत में लगभग 125 सक्रिय यूनिकॉर्न कंपनियां हैं। आज हमारे स्टार्टअप कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। अनुसंधान और नवाचार की यह संस्कृति और भी व्यापक होती जा रही है। (PM Modi in Netherlands)

प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी का भारत अवसर की भूमि है। भारत प्रौद्योगिकी संचालित भी है और मानवता संचालित भी है। भारत प्राचीन है, कल्पित आधुनिक बनता जा रहा है। यह दशक विश्व के लिए संकटों का दशक बनता जा रहा है। अगर यह स्थिति जल्द नहीं बदली तो बीते दशकों की उपलब्धियां मिट सकती हैं। ये दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बन रहा है। अगर ये स्थितियां तेजी से नहीं बदली गई तो बीते अनेक दशकों की उपलब्धियों पर पानी फिर जाएगा। दुनिया की बहुत बड़ी आबादी फिर से गरीबी के दलदल में चली जाएगी। ऐसी वैश्विक परिस्थितियों में आज दुनिया रेजिलिएंट सप्लाई चेन की बात कर रही है, तब भारत और नीदरलैंड्स मिलकर एक भरोसेमंद, पारदर्शी और भविष्य के लिए तैयार सप्लाई चेन बनाने में जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भारत कमल के लिए प्रसिद्ध है, उसी प्रकार नीदरलैंड ट्यूलिप के लिए प्रसिद्ध है। ट्यूलिप और कमल दोनों ही हमें यह सिखाते हैं कि जड़ें चाहे पानी में हों या मिट्टी में, सौंदर्य और शक्ति दोनों ही प्राप्त होती हैं। नीदरलैंड्स में क्रिकेट के क्षेत्र में भारतीय समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भारत ने टी20 विश्व कप की मेजबानी की, जहां नीदरलैंड्स ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत विश्व चैंपियन है, लेकिन नीदरलैंड्स ने मैच में भारत को कड़ी टक्कर दी। वहीं PM मोदी के दौरे को लेकर भारतीय मूल के लोगों ने उत्साह जाहिर किया। एक सदस्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को दुनिया भर में पहचान दिलाई है। भारतीय मूल के एक सदस्य ने कहा कि हमें यह कहते हुए बहुत गर्व महसूस होता है कि हम भारतीय हैं। हम उस भारत से ताल्लुक रखते हैं, जिसने दुनिया के नक्शे पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी है।

Back to top button
error: Content is protected !!