PM Modi in Odisha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के भुवनेश्वर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया में जब तलवार के जोर पर साम्राज्य बढ़ाने का दौर था, तब हमारे सम्राट अशोक ने यहां शांति का रास्ता चुना था। हमारी विरासत का ये वही बल है, जिसकी प्रेरणा से आज भारत, दुनिया को ये कह पाता है कि भविष्य युद्ध में नहीं है, बुद्ध में है। यह भारत में जीवंत उत्सवों और समारोहों का समय है। बस कुछ ही दिनों में प्रयागराज में महाकुंभ शुरू हो जाएगा। मकर संक्रांति, बिहू, पोंगल, लोहड़ी जैसे त्योहार आने वाले हैं। हर जगह आनंदमय वातावरण है। 1915 में इसी दिन महात्मा गांधी विदेश में लंबे प्रवास के बाद भारत वापस आए थे। ऐसे शानदार समय में भारत में आपकी उपस्थिति उत्सव की भावना को और बढ़ा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैंने हमेशा भारतीय डायस्पोरा को भारत का राष्ट्रदूत माना है। मुझे बहुत खुशी होती है, जब पूरी दुनिया में आप सभी साथियों से मिलता हूं, आपसे बातचीत करता हूं, जो प्यार मुझे मिलता है, वो भूल नहीं सकता हूं। आपका प्यार, आपका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहता है। भारतीय जहां भी जाते हैं, वहां के समाज के साथ जुड़ जाते हैं। भारतीय जहां भी जाते हैं, वहां के नियम और परंपरा का सम्मान करते हैं। हम पूरी ईमानदारी से उस देश की, उस समाज की सेवा करते हैं। इस सबके साथ ही हमारे दिल में भारत भी धड़कता रहता है। हम सिर्फ लोकतंत्र की जननी नहीं हैं, बल्कि लोकतंत्र हमारी जिंदगी का हिस्सा है। हमें विविधता सिखानी नहीं पड़ती, हमारा जीवन ही विविधता से चलता है। इसलिए भारतीय जहां भी जाते हैं, समाज से जुड़ जाते हैं। (PM Modi in Odisha)
PM मोदी ने कहा कि पिछले 10 सालों में मैं दुनिया के कई नेताओं से मिला हूं। दुनिया का हर नेता अपने देश में रहने वाले भारतीय प्रवासियों की तारीफ करता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि आप उनके समाज में सामाजिक मूल्य जोड़ते हैं। भारत की सफलता आज दुनिया देख रही है। आज जब भारत का चंद्रयान शिव शक्ति प्वाइंट पर पहुंचता है, तो हम सब को गर्व होता है। आज जब दुनिया, डिजिटल इंडिया की ताकत देखकर हैरान होती है, तो हम सब को गर्व होता है। आज भारत का हर सेक्टर आसमान की ऊंचाई छूने को आगे बढ़ रहा है। 21वीं सदी का भारत, आज जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। जिस पैमाने पर आज भारत में विकास के काम हो रहे हैं, वो अभूतपूर्व है। भारत की बात को आज दुनिया ध्यान से सुनती है। (PM Modi in Odisha)
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत दृढ़ता से अपनी बात रखता है। ग्लोबल साउथ की आवाज को भी पूरी ताकत से उठाता है। सिर्फ 10 सालों में भारत में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ चुके हैं। 10 सालों में भारत दुनिया की 10वीं से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। वह दिन दूर नहीं जब भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। भारत की सफलता को दुनिया देख रही है। जब चंद्रयान शिव शक्ति बिंदु पर पहुंचता है तो हमें गर्व होता है। दुनिया भारत की डिजिटल शक्ति से चकित है और हमें गर्व होता है। हम आपकी सुविधा और आराम को बहुत महत्व देते हैं। आपकी सुरक्षा और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संकट की स्थिति में अपने प्रवासी भारतीयों की मदद करना हम अपनी जिम्मेदारी समझते हैं, चाहे वे कहीं भी हों। यह आज भारत की विदेश नीति के मार्गदर्शक सिद्धांतों में से एक है। (PM Modi in Odisha)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में हमारे दूतावास और कार्यालय दुनिया भर में संवेदनशील और सक्रिय रहे हैं। पहले कई देशों में लोगों को कांसुलर सुविधाओं का उपयोग करने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। उन्हें मदद के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता था। अब ये समस्याएं हल हो रही हैं। पिछले दो वर्षों में ही 14 दूतावास और वाणिज्य दूतावास खोले गए हैं। OCI कार्ड का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। इसे मॉरीशस के 7वीं पीढ़ी के PIO तक बढ़ा दिया गया है। प्रवासी भारतीय दिवस भारत और उसके प्रवासियों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने वाली एक संस्था बन चुकी है। भारत में कुशल प्रतिभाओं की वैश्विक मांग को पूरा करने की क्षमता है। हम संकट की स्थिति में अपने प्रवासियों की सहायता करना अपना उत्तारदायित्व समझते हैं, चाहे वे कहीं भी हों। (PM Modi in Odisha)
प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रवासियों के लिए एक विशेष पर्यटक ट्रेन- प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस की पहली यात्रा को हरी झंडी दिखाई। PM मोदी ने कहा कि आज भारत मेड इन इंडिया फाइटर जेट बना रहा है। ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बना रहा है। वो दिन भी दूर नहीं जब आप किसी मेड इन इंडिया विमान से ही प्रवासी भारतीय दिवस मनाने भारत आएंगे। भारत की वैश्विक भूमिका बढ़ रही है। आज भारत ग्लोबल साउथ की आवाज को पूरी ताकत से उठाता है। आज का भारत ‘विकास भी और विरासत भी’ इस मंत्र पर चल रहा है। G20 के दौरान भी हमने देश के कोने-कोने में इसलिए बैठकें रखी, ताकि दुनिया भारत की विविधता का प्रत्यक्ष अनुभव ले पाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। (PM Modi in Odisha)
प्रवासी भारतीय दिवस की थीम
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि हर 2 साल में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन के माध्यम से विदेशों में रहने वाले भारतीय अपने देश में हो रही प्रगति और विकास को देख पाते हैं, अनुभव कर पाते हैं। आप सभी न सिर्फ अपने जीवन की उपलब्धियों पर गर्व कर करते हैं, बल्कि विदेशों में हमारे लिए बढ़ते सम्मान का भी अनुभव करते हैं। वैश्विक युग में प्रवासी समुदाय का महत्व हर साल के साथ बढ़ता गया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि इस बार प्रवासी भारतीय दिवस की थीम ‘विकसित भारत के निर्माण में प्रवासी भारतीयों का योगदान’ है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में दुनियाभर से आए हुए प्रवासी भारतीय ओडिशा की पवित्र संस्कृति का आनंद ले रहे हैं। यह बहुत खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मेलन के आयोजन के लिए इस बार ओडिशा को चुना। (PM Modi in Odisha)
आने वाले दिनों में ज्यादा निवेश होगा: CM माझी
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि निश्चित रूप से ओडिशा में आने वाले दिनों में ज्यादा निवेश होगा। ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दुनिया भर में फैले भारतीय प्रवासियों से अपील की। देश के विकास में, राज्य के विकास में, भारत के पूर्वी हिस्से के विकास में, भारतीय प्रवासियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी उन्हें भारत और ओडिशा की विरासत, संस्कृति और इतिहास को समझने और विभिन्न उद्यमिता की संभावनाओं, ओडिशा के विभिन्न पहलुओं को समझने के लिए आमंत्रित किया है। इससे उनके और उनके मूल परिवार के बीच एक स्वाभाविक जुड़ाव विकसित होगा और इससे ओडिशा और भारत दोनों को विकसित बनाने में मदद मिलेगी। (PM Modi in Odisha)