Google Analytics —— Meta Pixel

किसानों और महिलाओं का हित भाजपा की प्राथमिकता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi in Panipat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के पानीपत में विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और लोकार्पण-शिलान्यास किया। साथ ही बीमा सखी योजना की भी शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बीते 10 सालों में नारी सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। हमारी बैंक सखी और कृषि सखी की तरह ही महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी बीमा सखी भी विकसित भारत का आधारस्तंभ बनने वाली हैं। इंश्योरेंस सेक्टर में बीमा सखी की अहम भूमिका होने वाली है, जिससे सभी के लिए बीमा के हमारे मिशन को और मजबूती मिलेगी। पिछले 10 सालों में ग्रामीण महिलाओं के लिए बनी क्रांतिकारी नीतियां भारत का भाग्य बदल रही है।

यह भी पढ़ें:-मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की तरफ बढ़ रहा भारत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM मोदी ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनने के बाद किसान भाई-बहनों के कल्याण के लिए ऐसे बड़े कदम उठाए गए हैं। किसानों का हित भाजपा की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ साल पहले मुझे पानीपत से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान शुरू करने का सौभाग्य मिला था। इसका सकारात्मक प्रभाव हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश में हुआ। अब 10 साल बाद इसी पानीपत ​की धरती से बहनों-बेटियों के लिए ‘बीमा सखी योजना’ शुरू हुआ है। हमारा पानीपत नारीशक्ति की प्रतीक भूमि बन गया है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में भारत एक और मजबूत कदम उठा रहा है। (PM Modi in Panipat)

उन्होंने कहा कि 9 तारीख का दिन कई वजहों से विशेष है। शास्त्रों में 9 अंक को बहुत शुभ माना जाता है। 9 अंक नवदुर्गा की नव शक्तियों से जुड़ा है। 9 दिसंबर के दिन ही संविधान सभा की पहली बैठक हुई थी। जब देश संविधान के 75 साल का महोत्सव मना रहा है तो 9 दिसंबर की ये तारीख हमें समानता और विकास को सर्वस्पर्शी बनाने की प्रेरणा देती है। नारी को सशक्त करने के लिए बहुत आवश्यक है कि उन्हें आगे बढ़ने के खूब अवसर मिलें, उनके सामने से हर बाधा हटे। जब नारी को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है, तो वो देश के सामने अवसरों के नए द्वार खोल देती है। लंबे समय तक हमारे देश में ऐसे अनेक काम थे जो महिलाओं के लिए व​र्जित थे। भाजपा की हमारी सरकार ने बेटियों के सामने से हर बाधा को हटाने की ठानी है। (PM Modi in Panipat)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी के 60-65 साल बाद भी अधिकतर महिलाओं के पास बैंक खाते नहीं थे, यानी महिलाएं बैंकिंग सुविधाओं से कटी हुई थीं। इसलिए हमारी सरकार ने सबसे पहले माताओं-बहनों के जनधन खाते खुलवाए। आज मुझे गर्व है कि जनधन योजना से 30 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खाते खुले हैं। आज लाखों बेटियों को बीमा एजेंट, बीमा सखी बनाने का अभियान शुरु हो रहा है यानी जिस सेवा का लाभ पाने से कभी वो वंचित रहीं, आज उसी सेवा से दूसरे लोगों को जोड़ने का जिम्मा उन्हें दिया जा रहा है। मैं देशभर में स्वयं सहायता समूह की बहनों को भी कहूंगा आपकी भूमिका असाधारण है, आपका योगदान बहुत बड़ा है। आप सभी भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने में जुटी हैं। (PM Modi in Panipat)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देशभर की 10 करोड़ बहनें स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। उनसे जुड़कर महिलाओं की कमाई हो रही है। बीते 10 साल में हमने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद दी है। हर चीज को वोट बैंक की तराजू पर तोलने वाले लोग आज ब​हुत परेशान हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि चुनाव दर चुनाव मोदी के खाते में माताओं, बहनों, बेटियों का आशीर्वाद बढ़ता ही क्यों जा रहा है, जिन लोगों ने माताओं-बहनों को सिर्फ वोट बैंक समझा, वो इस मजबूत रिश्ते को समझ भी नहीं पाएंगे। क्या आपने कभी सोचा है, अगर ये जनधन खाते न होते तो क्या होता…? बहनों के जनधन बैंक खाते न होते, तो गैस सब्सिडी के पैसे सीधे आपके खाते में न आते, कोरोना के समय मिलने वाली मदद न मिलती, बेटियों को ज्यादा ब्याज देने वाली सुकन्या समृद्ध योजना का लाभ मिलना मुश्किल होता। महिलाओं के पास अपने बैंक खाते थे इसलिए वे मुद्रा लोन ले पाईं। (PM Modi in Panipat)

Back to top button
error: Content is protected !!