Google Analytics —— Meta Pixel

भारत और मालदीव के संबंध सदियों पुराने: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi Meet Muizzu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में बैठक की। इसके बाद उन्होंने मालदीव में हनीमाधू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे का वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके साथ ही मालदीव में RuPay कार्ड से भुगतान की शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू इस तरह के पहले लेनदेन के गवाह बने। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति संयुक्त प्रेस वार्ता में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें:- पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया अस्पताल का उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल भी रहे मौजूद

PM मोदी ने कहा कि भारत और मालदीव के संबंध सदियों पुराने हैं। भारत मालदीव का सबसे करीबी पड़ोसी और घनिष्ठ मित्र देश है। हमारी नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी और सागर विजन में मालदीव का महत्वपूर्ण स्थान है। हमने रक्षा और सुरक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। एकथा हार्बर प्रोजेक्ट पर काम तेजी से चल रहा है। इंडियन ओसियन रीजन में स्थिरता और समृद्धि के लिए हम मिलकर काम करेंगे। कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव में फाउंडिंग मेंबर के रूप में जुड़ने के लिए मालदीव का स्वागत है। (PM Modi Meet Muizzu)

भारत ने फर्स्ट रिस्पॉन्डर की भूमिका निभाई: PM

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने सदैव मालदीव के लिए फर्स्ट रिस्पॉन्डर की भूमिका निभाई है। चाहे मालदीव के लोगों के लिए आवश्यक वस्तुओं की जरूरत पूरा करना हो, प्राकृतिक आपदा के समय पीने का पानी उपलब्ध कराना हो, कोविड के समय वैक्सीन देने की बात हो, भारत ने हमेशा अपने पड़ोसी होने के दायित्व को निभाया है। हमने मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा करने का फैसला किया है। हम स्थानीय मुद्रा में व्यापार निपटाने पर भी काम करेंगे। इसके अलावा हमने डिजिटल कनेक्टिविटी पर भी ध्यान केंद्रित किया है। हम मिलकर एक उज्जवल भविष्य बनाने के लिए काम करेंगे। (PM Modi Meet Muizzu)

उपराष्ट्रपति से भी मिले मुइज्जू

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा कि हम (भारत-मालदीव) एक व्यापक विजन दस्तावेज पर सहमत हुए हैं, जो हमारे द्विपक्षीय संबंधों की दिशा तय करेगा। व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी के विजन में विकास सहयोग, व्यापार और आर्थिक भागीदारी, डिजिटल और वित्तीय पहल, ऊर्जा परियोजनाएं, स्वास्थ्य सहयोग के साथ-साथ समुद्री और सुरक्षा सहयोग शामिल हैं। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इसके साथ ही वे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी मिले। (PM Modi Meet Muizzu)

5 दिवसीय भारत यात्रा पर मुइज्जू

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू 5 दिवसीय राजकीय यात्रा पर यहां आए हैं। उनके साथ प्रथम महिला, बहुत बड़ी संख्या में कैबिनेट मंत्री और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी है। दिल्ली में राष्ट्रपति की आधिकारिक व्यस्तताओं के अलावा, प्रतिनिधिमंडल कल मुंबई का भी दौरा करेगा और उससे पहले वे आगरा भी जाएंगे। यह यात्रा परसों बेंगलुरु में समाप्त होगी। कल विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात की। सुबह राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य प्रतिनिधियों की ओर से राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत किया गया। इसके बाद राष्ट्रपति महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट गए। इससे पहले राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल स्तर पर व्यापक चर्चा की। (PM Modi Meet Muizzu)

अर्जेंटीना की विदेश मंत्री से मिले जयशंकर

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि चर्चा मुख्य रूप से द्विपक्षीय संबंधों और हमारे द्विपक्षीय संबंधों में मौजूद विस्तार, विकास साझेदारी, लोगों के बीच संबंधों, आर्थिक और व्यापार संबंधों पर केंद्रित थी। मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा शुरू करने का निर्णय लिया गया है अधिकांश चर्चाएं द्विपक्षीय संबंधों पर केंद्रित थीं। कुछ क्षेत्रीय मुद्दे भी थे, जिन पर भी चर्चा हुई, लेकिन वास्तव में ध्यान द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा पर था। इधर, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अर्जेंटीना की विदेश और व्यापार मंत्री डायना मोंडिनो समेत अर्जेंटीना के उद्योग और व्यापार जगत के नेताओं के साथ बैठक की। (PM Modi Meet Muizzu)

Back to top button
error: Content is protected !!