Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी ने राष्ट्रपति को दी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी, केंद्र सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक बुलाई

PM Modi Meet President: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। साथ ही उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने तैयारी के मुताबिक बिना किसी गलती के कार्रवाई को अंजाम दिया है। केंद्रीय कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति अपना विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा देश उनके साथ है। 

यह भी पढ़ें:- सुशासन तिहार: CM साय की भ्रष्टाचार पर सख्ती, तीन दोषियों पर FIR और सेवा से बर्खास्तगी 

प्रधानमंत्री ने सेना की कार्रवाई की तारीफ करते हुए कहा कि आज हम सभी के लिए गर्व का दिन है। कैबिनेट में मौजूद केंद्रीय मंत्रियों ने भी सेना की कार्रवाई की तारीफ की है। इधर, केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें सभी दलों को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी जाएगी। कल यानी 8 मई को सुबह 11 बजे से सर्वदलीय बैठक शुरू होगी। इस बैठक ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत पक्ष और विपक्ष के सभी दलों के शीर्ष नेता शामिल होंगे। वहीं पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले से सभी भारतीय, पक्ष-विपक्ष के नेता बहुत खुश है। (PM Modi Meet President)

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि यह बहुत जरूरी था। हमारे निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है। निर्दोष लोगों की हत्या, उनके परिवार के सामने की गई हत्या, इससे बड़ी कायरता क्या हो सकती है और उसके साथ यह कहना कि ‘जाओ मोदी को संदेश दे दो’ और हमने आज संदेश का जवाब दिया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि ये भारतीय सेना पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का सीधा संदेश है कि ये नया भारत अब सहने को तैयार नहीं है। (PM Modi Meet President)

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हम इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद करते हैं और अपने जवानों को भी धन्यवाद करते हैं। ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा, जिस तरह से पहलगाम में निर्दोष इंसानों की हत्या की गई थी जो कि जघन्य अपराध था और इसका बदला लिया गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा जो कायराना घटना की गई, उसका भारत की सेना ने जवाब दिया है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकियों के ठिकानों को नष्ट करने का काम भारत की सेना ने किया है। (PM Modi Meet President)

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हम सबको बहुत खुशी है कि आतंकवादी ठिकानों पर हमला हुआ है, 9 ठिकानों को ध्वस्त किया गया है। भारत की सेना और भारत की सरकार को हम बधाई देते हैं। इस ऑपरेशन में किसी भी पाकिस्तान के आम नागरिक को कोई तकलीफ नहीं हुई है। शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पूरे देश को यकीन था कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारे सशस्त्र बल पाकिस्तान और आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। आज सरकार ने करारा जवाब दिया है। (PM Modi Meet President)

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सेना ने जिस प्रकार से दबाव बनाकर सटीक और सही कार्रवाई की है, उसके लिए हमें सेना पर गर्व है। पूरे प्रदेश की जनता देश और सेना के साथ खड़ी है। पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ था, पर्यटकों की हत्या की गई, उसका जवाब सेना ने दिया है। कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कहा कि हमें अपनी सेना पर बहुत गर्व है। वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं और भारत के हितों की रक्षा कर रहे हैं। हमें उनके साथ खड़ा होना चाहिए। हम भारत के हित के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम उनका समर्थन करते हैं। (PM Modi Meet President)

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि भारत के वीर जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकी हमले का जवाब दिया और 9 आतंकी स्थानों पर हमलाकर आतंकवादी का निपात कर दिया। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि PM मोदी के साथ हम सबका मनोबल है जैसा की पीएम मोदी ने इस ऑपरेशन का नाम सिंदूर दिया है, हमारी बेटियां और माताओं के सामने उनके सुहागों को मारा गया है तो उनका बदला लिया जा रहा है। तो हम देश की कामयाबी की प्रार्थना करते हैं। NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि मैं भारतीय सेना को सलाम करता हूं। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। (PM Modi Meet President)

केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि मैं भारत की सेना को बहुत-बहुत बधाई और अभिनंदन करना चाहता हूं क्योंकि जहां हमला करना चाहिए था उन्होंने वहां पर हमला किया है इसलिए मैं सबको अभिनंदित करता हूं और पीएम मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। PM मोदी खुद इस मिशन की निगरानी कर रहे थे और जब तक हमारे फाइटर वापस नहीं आ गए तब तक वे जगते रहें। पूरा बंगाल और पूरा देश आज खुश है। भारत अब बदल चुका है और एक ऐसा देश बन चुका है जिसके ऊपर आप कुछ करेंगे तो ईट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। ये आतंकी हमले का मुहतोड़ जवाब है। (PM Modi Meet President)

कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने कहा कि ये होना ही था। मुझे गर्व है कि मेरी फौज ने समझा दिया कि हम मुंह तोड़ जवाब देते हैं। पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल और पूर्व IPS अधिकारी किरण बेदी ने कहा कि ये 9 ठिकाने वही थे जहां आतंकवाद के फैक्ट्री थे तो हिंदुस्तान की सरकार ने वही किया जो उन्होंने कहा था। ये प्रतिक्रिया नहीं है बल्कि ये कार्रवाई है 15 दिन की सोचसमझ के बाद कार्रवाई की गई क्योंकि प्रतिक्रिया उसे कहते हैं कि जैसे आज पत्थर मारा गया तो तुरंत पत्थर मारना लेकिन ये 15 दिन के बाद किया गया है तो इसे समझदार कार्रवाई कहा जाता है। ये है भारत सरकार की काबिलियत। (PM Modi Meet President)

Back to top button
error: Content is protected !!