खुद को चुनौती देते रहना सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi on challenges: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 17वें सिविल सेवा दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ‘लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए जिलों का समग्र विकास’ और ‘लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से चुनिंदा नवाचार’ पर ई-कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 10 सालों में भारत ने वृद्धिशील परिवर्तन से आगे बढ़कर प्रभावशाली परिवर्तन का सफर देखा है। आज भारत का शासन मॉडल देश जनरेशन रिफॉर्म पर ध्यान दे रहा है। हम तकनीक, नवाचार और नवीन अभ्यास के जरिए सरकार और नागरिकों के बीच की दूरी समाप्त कर रहे हैं। इसका प्रभाव ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ दूर दराज के इलाकों में भी दिख रहा है।
यह भी पढ़ें:- राहुल गांधी भारतीय नागरिक हैं या नहीं…हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ने कहा कि आज हम एक ऐसी दुनिया में हैं जो बहुत तेजी से बदल रही है। हमारी नौकरशाही और नीति-निर्माण पुरानी प्रणालियों पर काम नहीं कर सकते। यही कारण है कि 2014 से ही व्यवस्थागत बदलाव को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया गया है। हम बहुत तेजी से खुद को बदल रहे हैं। भारत का आकांक्षी समाज – चाहे वह युवा हो, किसान हो या महिलाएं – अभूतपूर्व सपने और महत्वाकांक्षाएं रखता है। इन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हमें उतनी ही अभूतपूर्व गति से प्रगति की आवश्यकता है। पिछले 10-11 साल की देश की जो सफलताएं रही हैं उन्होंने विकसित भारत की नींव को बहुत मजबूत किया है। (PM Modi on challenges)
हमारे सामने चुनौतियां कम नहीं: PM मोदी
PM मोदी ने कहा कि आज देश इस मजबूत नींव पर विकसित भारत की भव्य ईमारत का निर्माण कर रहा है। लेकिन निर्माण की इस प्रक्रिया में हमारे सामने चुनौतियां कम नहीं है। भारत अब दुनिया का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन चुका है। ऐसे में बुनियादी सुविधाओं की संतृप्ति हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। हमें खुद के लिए नई-नई कसौटियां भी नित्य बनाते रहने होगा और हर कसौटी को पार करते रहना होगा। सफलता की सबसे बड़ी कुंजी यही है कि खुद को चुनौती देते रहो। आप लास्ट माइल डिलीवरी पर हमेशा बहुत ज्यादा ध्यान केंद्रित करते हैं। समय के साथ देशवासियों की जरूरतें और आकांक्षाएं तेजी से बदल रही है। (PM Modi on challenges)
मैंने लाल किले से किया था ऐलान: PM मोदी
उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि इस बार सिविल सेवा दिवस की थीम भारत के समग्र विकास को रेखांकित किया गया है। भारत का समग्र विकास अर्थात…कोई गांव पीछे न छूटे, कोई परिवार पीछे नहीं छूटा, कोई भी नागरिक पीछे नहीं छूटा, असल प्रगति का मतलब छोटे बदलाव नहीं, बल्कि पूर्ण पैमाने पर प्रभाव होता है। मैंने लाल किले से कहा था कि आज के भारत को आने वाले 1 हजार साल की नींव को मजबूत करना है। एक हिसाब से देखें तो 1 हजार साल की सहस्त्राब्दी में पहले 25 साल बीत गए हैं। ये नई शताब्दी का 25वां साल है और नई सहस्त्राब्दी का भी 25वां साल है। हम आज जिन नीतियों पर काम कर रहे हैं, जो निर्णय ले रहे हैं, वो 1 हजार साल का भविष्य तय करने वाले हैं। विकसित भारत के हमारे लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विकास रथ के हर चक्र को मिलकर चलना है। दृढ़ प्रतिज्ञ होकर हर क्षण, हर दिन इस लक्ष्य के लिए काम करना है। (PM Modi on challenges)
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया संबोधित
PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि तेजी से स्थिर समय में हमें वैश्विक चुनौतियों पर भी गहरी नजर रखनी है। आप देख रहे हैं कि भोजन, पानी और ऊर्जा सुरक्षा अब भी बड़ी चुनौती बन गई है। विशेष रूप से वैश्विक दक्षिण के लिए ये बहुत बड़ा संकट है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि 2014 में सरकार बनते ही PM मोदी ने हमें एक मंत्र दिया था-अधिकतम शासन और न्यूनतम सरकार’ इसका अर्थ कि ऐसा प्रशासन और ऐसा शासन मॉडल जिसमें अधिक से अधिक पारदर्शिता हो और अधिक से अधिक नागरिक भागीदारी हो, ज्यादा से ज्यादा जवाबदेही हो। बीते 11 सालों में इन सभी पहलुओं पर आधुनिक तकनीक का प्राप्त उपयोग करते हुए अपेक्षित परिणाम हासिल करने का प्रयास किया गया है। (PM Modi on challenges)



