Google Analytics —— Meta Pixel

भारत उच्च विकास और कम मुद्रास्फीति वाला इकलौता देश: PM नरेंद्र मोदी

PM Modi on CII: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में CII की बजट पोस्ट कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज भारत 8% की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। आज भारत दुनिया की 5 वीं सबसे बड़ी आर्थिक ताकत है और वो दिन दूर नहीं तब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। PM मोदी ने कहा कि 2013-2014 में जब पिछली सरकार का आखिरी बजट आया था, वो ₹16 लाख करोड़ का था। आज हमारी सरकार में बजट तीन गुना बढ़कर 48 लाख करोड़ पहुंच गया है। पहली की सरकार के 10 साल की तुलना में हमारी सरकार ने रेलवे का बजट 8 गुना बढ़ाया है। हाईवे का बजट 8 गुना, कृषि का बजट 4 गुना से अधिक बढ़ाया है रक्षा का बजट 2 गुना बढ़ाया है। 

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 22 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला, देखिये लिस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2004 में UPA सरकार की शुरुआत हुई और UPA सरकार के पहले बजट में कैपिटल एक्सपेंडिचर करीब 90 हजार करोड़ रुपए था। 10 साल सरकार चलाने के बाद यानी 2014 में UPA सरकार कैपिटल एक्सपेंडिचर का बजट 2 लाख करोड़ रुपये पहुंचा पाई थी। कैपिटल एक्सपेंडिचर का बजट 11 लाख करोड़ रुपए ये भी ज्यादा है। PM ने कहा कि 2014 में 1 करोड़ रुपए कमाने वाली MSME को अनुमानित कर देना होता है और अब 3 करोड़ लाभ वाली MSME भी इसका लाभ उठा सकती हैं। 2014 में, 50 करोड़ कमाने वाली MSME को 30 प्रतिशत कर देना होता था, आज ये रेट 22 प्रतिशत है। 2014 में कंपनियां 30 प्रतिशत निगम कर देती थीं, आज 400 करोड़ रुपये तक की आय वाली कंपनियों के लिए ये रेट 25 प्रतिशत है। (PM Modi on CII)

कम मुद्रास्फीति वाला भारत इकलौता देश: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जब सारे देश कम वृद्धि और उच्च मुद्रास्फीति से जूझ रहे हैं, तो ऐसी परिस्थिति में उच्च विकास और कम मुद्रास्फीति वाला भारत इकलौता देश है। भारत ने ये विकास तब हासिल करके दिखाई है, जब पिछले 10 साल में अ​र्थव्यवस्था को झटका देने वाले अनेक संकट आए। हमने हर संकट का मुकाबला किया, हर चुनौती का समाधान किया। अगर ये संकट न आते तो आज भारत जहां पहुंचा है, उससे अधिक ऊंचाई पर होता। टेक्नोलॉजी ही वर्तमान है, टेक्नोलॉजी ही भविष्य है। आज जो भी देश सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में अपनी जगह बनाएगा, वो भविष्य में बड़ी भूमिका में रहेगा, इसलिए हम भारत में इस इंडस्ट्री को आगे बड़ा रहे हैं। इसी तरह हम इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को भी इनकरेज कर रहे हैं। (PM Modi on CII)

Back to top button
error: Content is protected !!