2 दिसंबर को रायपुर आएंगे ओम माथुर और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, मतगणना पर रखेंगे नजर

BJP Spokesperson on Congress: छत्तीसगढ़ में BJP चुनाव खत्म होने के बाद से ही लगातार सरकार बनाने का दावा कर रही है। इस बीच 3 दिसंबर को मतगणना होगी, जिसमें पता चल जाएगा कि छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार बन रही है। वहीं मतगणना से पहले 2 दिसंबर को भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया रायपुर आएंगे, जो मतगणना पर नजर रखेंगे। इसे लेकर BJP प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि वे भाजपा के वॉर रूम से मतगणना पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही आगे की रणनीति भी बनाएंगे।

यह भी पढ़ें:- न्यायधानी में घरेलू गैस सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग, 94 सिलेंडर किए गए जब्त 

वहीं मतगणना को लेकर भाजपा की रणनीति पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा मुगालता पालकर बैठी है कि वो सरकार बनाने जा रही है। दहाई के अंक तक मुश्किल से पहुंचेगी। कोई भी रणनीति बना ले सब धरी की धरी रह जाएगी। छत्तीसगढ़ में चाहे मनसुख मंडविया आ जाए या चाणक्य अमित शाह, लेकिन सरकार तो कांग्रेस की ही बनेगी। इस पर भाजपा प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। इस बार जनता उनके भुलावे में नहीं आएगी। 3 दिसंबर को नतीजे आने के बाद शपथ ग्रहण की तैयारी के लिए मनसुख मांडविया और ओम माथुर आ रहे हैं। वे विधायकों से चर्चा करेंगे। (BJP Spokesperson on Congress)

सुंदरानी ने कहा कि कांग्रेस जीत के मुगालते में है। मतगणना और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर शिकायत और कांग्रेस के तंज पर सुंदरानी ने कहा कि भाजपा कभी भी मतगणना में गड़बड़ी नहीं करती है। भाजपा ने चुनाव अधिकारियों से कई शिकायतें की, लेकिन वे भूपेश बघेल सरकार के पिट्ठू बनकर काम कर रहे है। इसलिए कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं कर्मचारियों के नियमितीकरण को मामले को लेकर सुंदरानी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नियमितीकरण का वादा करके अनियमित कर्मचारियों को धोखा देने का काम किया है। अब भाजपा की सरकार आ रही है। हमारी सरकार कर्मचारियों का नियमितीकरण करेगी। (BJP Spokesperson on Congress)

कांग्रेस ने धान की कीमत के वादे को लेकर लोकसभा चुनाव में भाजपा को घेरने का फुलप्रूफ प्लान तैयार कर लिया है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव के समय जनता को ठगने के लिए भाजपा ने सरकार में आने पर 31 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा किया है। देश के बाकी राज्यों के किसानों ने क्या गुनाह किया है। छत्तीसगढ़ में 3100 रुपए दे सकते हैं तो बाकी राज्यो में किसानों का क्या गुनाह है। धान की कीमत और 500 में गैस सिलेंडर देने के वादे को हम लोकसभा में बड़ा मुद्दा बनाएंगे। इस पर सुंदरानी ने कहा कि कांग्रेस मुद्दा ही बस बनाती है। कांग्रेस के हाथ में कुछ नहीं आएगा। वो मुद्दा बनाने वाली पार्टी ही बनकर रह जाएगी। (BJP Spokesperson on Congress)

Related Articles

Back to top button