Google Analytics —— Meta Pixel

महाकुंभ को लेकर PM मोदी ने किया ट्वीट, कहा- कुंभ का आयोजन दुनियाभर में रिसर्च का विषय बन गया

PM Modi on Mahakumbh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ के समापन को लेकर अपने विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने कहा कि एकता के महायज्ञ के प्रतीक के रूप में महाकुंभ का समापन हो चुका है। प्रयागराज में एकता के इस महायज्ञ के संपूर्ण 45 दिनों में 140 करोड़ देशवासियों का पूर्ण आस्था के साथ एक ही समय में एक ही पर्व पर जुटना अपने आप में अविस्मरणीय अनुभूति है। भारत को अपनी विरासत पर गर्व है और वह नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। 

यह भी पढ़ें:- क्या BJP में शामिल होंगे अभिषेक बनर्जी? ममता बनर्जी से तल्खी के बीच किया बड़ा ऐलान, बंगाल में सियासी भूचाल! 

उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन के युग का शुभारंभ है, जो देश के लिए एक नया भविष्य लिखने के लिए तैयार है। PM मोदी ने कहा कि महाकुंभ में भागीदारी करने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या न केवल एक रिकॉर्ड है, बल्कि इसने हमारी संस्कृति और विरासत को सुदृढ़ और समृद्ध बनाए रखने के लिए कई शताब्दियों तक एक सशक्त नींव रखी है। एकता के महाकुंभ के सफल समापन पर संतोष जताते हुए और नागरिकों को उनकी अथक मेहनत, प्रयासों और दृढ़ संकल्प के लिए धन्यवाद देते हुए PM मोदी ने एक ब्लॉग में अपने विचार लिखे और इसे एक्स पर साझा किया है। (PM Modi on Mahakumbh)

यह सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं: PM मोदी

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि महाकुंभ संपन्न हुआ। एकता का महायज्ञ संपन्न हुआ। प्रयागराज में एकता के महाकुंभ में पूरे 45 दिनों तक जिस प्रकार 140 करोड़ देशवासियों की आस्था एक साथ, एक समय में इस एक पर्व से आकर जुड़ी, वो अभिभूत करता है! महाकुंभ के पूर्ण होने पर जो विचार मन में आए, उन्हें मैंने कलमबद्ध करने का प्रयास किया है। महाकुंभ में जिस भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की है वो सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और विरासत को सुदृढ़ और समृद्ध रखने के लिए कई सदियों की एक सशक्त नींव भी रख गया है। प्रयागराज का महाकुंभ आज दुनियाभर के मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स के साथ ही प्लानिंग और पॉलिसी एक्सपर्ट्स के लिए भी रिसर्च का विषय बन गया है। (PM Modi on Mahakumbh)

सोमनाथ के दर्शन करने जाऊंगा: PM मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज अपनी विरासत पर गौरव करने वाला भारत अब एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। ये युग परिवर्तन की वो आहट है, जो देश का नया भविष्य लिखने जा रही है। समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोग इस महाकुंभ में एक हो गए। ये एक भारत श्रेष्ठ भारत का चिर स्मरणीय दृश्य करोड़ों देशवासियों में आत्मविश्वास के साक्षात्कार का महापर्व बन गया। एकता के महाकुंभ को सफल बनाने के लिए देशवासियों के परिश्रम, उनके प्रयास, उनके संकल्प से अभीभूत मैं द्वादश ज्योतिर्लिंग में से पहले ज्योतिर्लिंग सोमनाथ के दर्शन करने जाऊंगा। PM मोदी ने कहा कि मैं श्रद्धा रूपी संकल्प पुष्प को समर्पित करते हुए हर भारतीय के लिए प्रार्थना करूंगा। मैं कामना करूंगा कि देशवासियों में एकता की ये अविरल धारा, ऐसे ही बहती रहे। (PM Modi on Mahakumbh)

Back to top button
error: Content is protected !!