शिवाजी की प्रतिमा गिरने पर PM मोदी ने मांगी माफी, कहा- मैं उनके चरणों में मस्तक

PM Modi on Shivaji: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के पालघर में वाढवण बंदरगाह परियोजना की आधारशिला रखी और विकासकार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब 2013 में भाजपा ने मुझे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में निश्चित किया तो मैंने सबसे पहले रायगढ़ के किले में जाकर छत्रपति शिवाजी महाराज की समाधि के सामने बैठ कर प्रार्थना की और राष्ट्रसेवा की एक नई यात्रा शुरू की थी। छत्रपति शिवाजी महाराज… मेरे लिए सिर्फ नाम नहीं हैं, हमारे लिए छत्रपति शिवाजी महाराज आराध्य देव हैं। पिछले दिनों सिंधुदुर्ग में जो हुआ, उसके लिए मैं सिर झुकाकर मेरे आराध्य देव छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों में मस्तक रखकर माफी मांगता हूं। दरअसल, सिंधुदुर्ग में लगाई गई शिवाजी की प्रतिमा 26 अगस्त को गिरकर टूट गई थी।
यह भी पढ़ें:- PM नरेंद्र मोदी ने AI के दुरुपयोग को लेकर जताई चिंता, पढ़ें पूरी खबर
PM मोदी ने कहा कि हमारी संस्कृति अलग है। हम भारत माता के महान सपूतों, इस भूमि के वीरों को गाली नहीं देते और उनका अनादर नहीं करते। उन्होंने वीर सावरकर को गाली दी। अपमानित करते रहते हैं, देशभक्तों की भावनाओं को कुचलते हैं। ऐसा करने के बावजूद वे माफी मांगने को तैयार नहीं हैं, वे पछताने को तैयार नहीं हैं। महाराष्ट्र की जनता उनके असली इरादों को समझ चुकी है। पिछले 10 सालों में हमने महाराष्ट्र की प्रगति के लिए लगातार बड़े फैसले लिए हैं। महाराष्ट्र के पास विकास के लिए सामर्थ्य भी है और जरूरी संसाधन भी है। यहां समुद्र के तट भी है और इन तटों से अंतरराष्ट्रीय व्यापार का सदियों पुराना इतिहास भी है। यहां भविष्य की अपार संभावनाएं भी हैं। इन अवसरों का पूरा लाभ महाराष्ट्र और देश को मिले। इसके लिए आज वाढवण पोर्ट की नींव रखी गई है। यह देश का सबसे बड़ा कंटेनर पोर्ट होगा। ये देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे गहरे पोर्ट में से एक महत्वपूर्ण पोर्ट होगा। (PM Modi on Shivaji)
महाराष्ट्र के लोगों के लिए डबल खुशखबरी: PM
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने दो-तीन दिन पहले ही दिघी बंदरगाह औद्योगिक क्षेत्र के विकास को भी मंजूरी दे दी है। यानि, ये महाराष्ट्र के लोगों के लिए डबल खुशखबरी है। ये छत्रपति शिवाजी के सपनों का भी प्रतीक बनेगा। एक समय था, जब भारत को विश्व के सबसे समृद्ध और सशक्त राष्ट्रों में गिना जाता था। भारत की इस समृद्धि का एक बड़ा आधार था- भारत की सामुद्रिक सामर्थ्य… हमारी इस ताकत को महाराष्ट्र से बेहतर और कौन जानेगा? छत्रपति शिवाजी महाराज… उन्होंने समुद्री व्यापार को, समुद्री शक्ति को एक नई ऊंचाई दी थी। उन्होंने नई नीतियां बनाई, देश की प्रगति के लिए फैसले लिए। अब ये भारत, नया भारत है। नया भारत- इतिहास से सबक लेता है। अपने सामर्थ्य को पहचानता है। अपने गौरव को पहचानता है। गुलामी की बेड़ियों के हर निशान को पीछे छोड़ते हुए नया भारत समुद्री इंफ्रास्ट्रक्चर में मील के नए पत्थर लगा रहा है। (PM Modi on Shivaji)
देश में 170 लाख टन मछली का उत्पादन: PM
PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश बन गया है। 2014 में देश में 80 लाख टन मछली का ही उत्पादन होता था, आज करीब-करीब 170 लाख टन मछली का उत्पादन भारत कर रहा है। यानी सिर्फ 10 साल में आपने मछली का उत्पादन दोगुना कर दिया है। हमारी सरकार मछली उत्पादन में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने का भी काम कर रही है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत हजारों महिलाओं को मदद दी गई है। आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश बन गया है। 2014 में देश का मछली उत्पादन केवल 8 मिलियन टन था, लेकिन अब भारत लगभग 17 मिलियन टन मछली का उत्पादन करता है। इसका मतलब है कि सिर्फ 10 साल में हमने मछली उत्पादन को दोगुना कर दिया है। (PM Modi on Shivaji)
नारीशक्ति समाज को नई दिशा देने को तैयार: PM
प्रधानंत्री ने कहा कि हम तटीय गांवों के विकास पर और ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। आपका सामर्थ्य बढ़ाने के लिए मच्छीमार सहकारी संस्थाओं को भी मजूबत बनाया जा रहा है। पिछड़ों के लिए काम करना हो या वंचितों को अधिकार देना हो… बीजेपी और एनडीए सरकारों ने पूरे समर्पण भाव और ईमानदारी से काम किया है। अलग जनजातीय मंत्रालय की स्थापना भाजपा और एनडीए सरकार ने ही की थी। हमारी ही सरकार ने मछुआरों के कल्याण के लिए अलग मंत्रालय भी बनाया। 21वीं सदी की नारीशक्ति समाज को नई दिशा देने को तैयार है। यही नारीशक्ति विकसित भारत का बहुत बड़ा आधार है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास… ये एनडीए सरकार का मंत्र है। (PM Modi on Shivaji)
पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम किया: PM
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार निरंतर प्रयासों और प्रयासों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्र में समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार मछली उत्पादन में महिलाओं की भागीदारी को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से, हमने हजारों महिलाओं को सशक्त बनाया है, जिससे वे इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। हम तटीय गांवों के विकास पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मदद बढ़ाने के लिए मछुआरों की सहकारी समितियों को भी मजबूत किया जा रहा है। भाजपा और एनडीए सरकारों ने पिछड़े वर्गों के कल्याण और हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम किया है। (PM Modi on Shivaji)



