Google Analytics —— Meta Pixel

बेंगलुरु के बाद दिल्ली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोगों ने एयरपोर्ट पर किया जोरदार स्वागत

PM Modi reached Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की अपनी 4 दिवसीय यात्रा के बाद दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंचे, जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जिस PM मोदी ने लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि जिस बिंदु पर चंद्रयान-3 उतरा, उस बिंदु को शिवशक्ति नाम दिया गया। शिव की बात होती है तो शुभम् होता है और शक्ति की बात होती है तो मेरे देश के नारी शक्ति की बात होती है। 

यह भी पढ़ें:- सिहावा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी का मगरलोड प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, निकाली बाइक रैली

PM मोदी ने कहा कि चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिन्ह छोड़े हैं, वह Point अब ‘तिरंगा’ कहलाएगा। भारतीय तिरंगे का सामर्थ्य…अपनी सफलताओं के आधार पर, Achievement के आधार पर, आज दुनिया अनुभव भी कर रही है, स्वीकार भी कर रही है और सम्मान भी दे रही है। तिरंगा… हर संकटों से जूझने का सामर्थ्य देता है, हर सपने को साकार करने की प्रेरणा देता है। हमें अपनी सफलता, उमंग और उत्साह को अब शक्ति में चैनलाइज करना है और शक्ति में चैनलाइज करने के लिए MyGov पर 1 सितंबर से Quiz Competition आरंभ होगा। (PM Modi reached Delhi)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स में भाग लेने गया था। मुझे ब्रिक्स के दौरान चंद्रयान-3 के लिए बहुत सारी बधाई संदेश मिलीं। दिल्ली में आगामी G20 शिखर सम्मेलन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि G20 के लिए दिल्ली के नागरिकों को अधिक जिम्मेदारी मिल गई है।  बहुत सारे मेहमान आएंगे। 5-15 सितंबर तक बहुत असुविधा होगी। मैं इसके लिए पहले से माफी मांगता हूं। ये मेहमान हम सबके हैं, हमें थोड़ी तकलीफ होगी, ट्रैफिक की व्यवस्थाएं बदल जाएंगी, हमें कई जगहों पर जाने से रोका जाएगा लेकिन कुछ चीजें जरूरी होती हैं।  (PM Modi reached Delhi)

उन्होंने कहा कि ये आज का भारत है- निर्भीक और जुझारु। ये वो भारत है जो नया सोचता है, नए तरीके से सोचता है। जो डार्क जोन में जाकर भी दुनिया में रोशनी की किरण फैला देता है। आज पूरी दुनिया, भारत की scientific spirit का, हमारी technology का और हमारे scientific temperament का लोहा मान चुकी है। मंगलयान की सफलता ने, चंद्रयान की सफलता ने, गगनयान की तैयारी ने देश की युवा पीढ़ी को एक नया मिजाज दे दिया है। PM नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट के बाहर उनके स्वागत के लिए इकट्ठा हुए लोगों का अभिवादन किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की। (PM Modi reached Delhi)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि PM मोदी दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की 4 दिवसीय यात्रा से लौटे हैं। आपके मार्गदर्शन और निर्देशन ने चंद्रयान-3 को एक सफल परियोजना बना दिया है। यह पूरे देश को गौरवान्वित कर रहा है। आपकी प्रतिबद्धता और समर्पण दर्शाता है कि आप सीधे बेंगलुरु गए और ISRO के वैज्ञानिकों से मिले, जिन्होंने जिन्होंने कड़ी मेहनत से भारत के लिए एक कीर्तिमान स्थापित किया। 2019 में जब चंद्रयान-2 सफल नहीं हो सका तो सभी निराश था। पीएम ने आगे आकर देश का हौसला बढ़ाया। आज देश विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में खुद को स्थापित कर चुका है। दुनिया भारत के विज्ञान और शोध की सराहना कर रही है। आज साइंस और स्पेस क्षेत्र में भारत ने अपने आप को स्थापित कर दिया है। दुनिया की नजरों में हमारा कद बढ़ा है।

Back to top button
error: Content is protected !!