Google Analytics —— Meta Pixel

सिहावा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी का मगरलोड प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, निकाली बाइक रैली

रायपुर : सिहावा विधानसभा (Sihawa Assembly) क्षेत्र क्र.56 से श्रवण मरकाम जी को भाजपा के अधिकृत प्रत्यासी बनाये जाने पर मगरलोड में प्रथम आगमन पर भाजपा मंडल मगरलोड के कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

यह भी पढ़े :- चांद पर जहां उतरा विक्रम, उस जगह का नाम हुआ शिव-शक्ति पॉइंट रखा जाएगा: PM मोदी

सर्वप्रथम मगरलोड में जयगुरु बाबा बैताल मंदिर और जय बूढादेव मंदिर में श्रवण मरकाम जी ने पूजा अर्चना की और वही उपस्थित मण्डल के ज्येष्ठश्रेष्ठ कार्यकर्ताओ ने श्रवण मरकाम जी का तिलक बंदन पुष्प हार व नारे लगाकर स्वागत किया। (Sihawa Assembly)

स्वागत में युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली निकाली गयी

मगरलोड मेंन रोड बाजार से भाजपा कार्यलय तक स्थानीय लोगो से आगामी चुनाव में भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी होने के नाते मुझे अपना बहुमूल्य वोट देने का निवेदन करते हुए सभी मण्डल व मोर्चो के कार्यकर्ताओ के साथ जनसपंर्क किया। (Sihawa Assembly)

जनसम्पर्क पश्चात भाजपा कार्यालय मगरलोड में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को चुनाव में अपनी पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प करते हुए आगामी चुनावो के विषयों में रणनीति तैयार कर राज्य से ठगेश सरकार को जड़ से निकाल फेकने की चर्चा की गयीं। उक्त कार्यक्रम में मण्डल प्रभारी राजेन्द्र गोलछा,जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा,महामन्त्री रामायण सिन्हा,भवानी यादव,भीखम सेन,जीवराखन साहू,एवन साहू,दिव्यन्द्र सिंह परिहार,दुर्गा साहू,झामिन सिन्हा,नंदनी,कविता यादव,घनश्याम साहू,बसन्त साहू,युगल साहू,खूबचंद साहू सहित अधिक सख्या में पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकता उपस्थित हुए।

Back to top button
error: Content is protected !!