PM Modi in Italy: G7 समिट के लिए इटली पहुंचे PM मोदी, पोस्ट करके कहा..
PM Modi in Italy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने इटली पहुंचे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम मोदी ने पोस्ट किया, G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इटली पहुंचा हूं. विश्व नेताओं के साथ सार्थक चर्चा में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं. साथ मिलकर, हमारा लक्ष्य वैश्विक चुनौतियों का समाधान करना और उज्जवल भविष्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है.
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh: राज्य शासन ने बलौदाबाजार हिंसा पर लिया कड़ा निर्णय, तत्कालीन कलेक्टर और एसपी को किया सस्पेंड
प्रधानमंत्री मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर आज जी-7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में भाग लेंगे. जी7 में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, जर्मनी, कनाडा और जापान शामिल हैं. इटली जी-7 (सात देशों के समूह) शिखर सम्मेलन की वर्तमान में अध्यक्षता और मेजबानी कर रहा है. (PM Modi in Italy)
भारत के अलावा इटली ने अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के 11 विकासशील देशों के नेताओं को शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है. हालांकि, यूरोपीय संघ जी-7 का सदस्य नहीं है, लेकिन यह वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेता है.
क्या है पीएम मोदी का कार्यक्रम?
10:45-11:10 बजे: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता.
11:10-11:30 बजे: ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक के साथ वार्ता.
13:30 बजे: G7 समिट वेन्यू बोर्गो इम्नेजिया में आगमन.
13:45 बजे: इटली की पीएम के साथ वेलकम फोटो सेशन.
14:00-17:30 बजे: G7 आउटरीच सेशन.
17:30-17:45 बजे: फैमिली फोटो सेशन.
17:50-18:15 बजे: जर्मनी के चांसलर ओलाफ़ स्कोल्ज़ के साथ द्विपीक्षीय वार्ता.
18:20-18:40 बजे: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता.
18:40-19:30 बजे: स्पेशल मीटिंग.
19:30-19:55 बजे: जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा के साथ द्विपक्षीय वार्ता.
20:30-21:30 बजे: सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ इटली की पीएम मेलोनी डिनर होस्ट करेंगी. (PM Modi in Italy)



