BalodaBazar : छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के सेवा निवृत्त न्यायाधीश करेंगे न्यायिक जाँच, 3 माह के भीतर रिपोर्ट देंगे
Baloda Bazar : राज्य शासन ने गिरौधपुरी धाम के ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा में जैतखांभ की क्षति ग्रस्त होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के सेवा निवृत्त न्यायाधीश को जांच अधिकारी नियुक्त किया है l राज्य शासन ने 6 बिन्दुओं पर जाँच के लिए एकल सदस्यीय न्यायिक जाँच का आदेश जारी किया है l छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के सेवा निवृत्त न्यायाधीश सी बी बाजपेयी की एकल सदस्यीय टीम इस घटना की जाँच कर 3 माह के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को देंगे l
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh: राज्य शासन ने बलौदाबाजार हिंसा पर लिया कड़ा निर्णय, तत्कालीन कलेक्टर और एसपी को किया सस्पेंड
ज्ञातव्य है कि विगत 15 और 16 मई 2024 की रात्रि में बलौदाबाजार जिले के गिरौधपुरी धाम के ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा में जैतखांभ की क्षति ग्रस्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने गत दिवस बलौदाबाजार में न्यायिक जांच कराये जाने की घोषणा की थी l
गृह मंत्री की घोषणा पर राज्य शासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आज उच्च न्यायालय के सेवा निवृत्त न्यायाधीश सी बी बाजपेयी की एकल सदस्यीय टीम घटना की जाँच करेंगे और 3 माह के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को देंगे l (Baloda Bazar )
मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि सरकारी अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता के हितों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री साय ने इस निर्णय के पीछे जनता की सुरक्षा और प्रशासनिक पारदर्शिता को प्राथमिकता बताया है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें और राज्य की जनता के प्रति जिम्मेदार बनें। (Baloda Bazar )




