Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

PM Modi Security: PM मोदी की सुरक्षा में फिर चूक आया सामने, कांग्रेसियों ने हेलीकॉप्टर के सामने उड़ाए काले गुब्बारे

PM Modi Security: PM नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला फिर सामने आया है। दरअसल, PM मोदी ने आंध्र प्रदेश की यात्रा के दौरान 2 हेलीकॉप्टर से विजयवाड़ा के गन्नावरम एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उसी समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट के पास स्थित एक निर्माणाधीन इमारत की छत से काले गुब्बारे छोड़ दिए। वे PM का विरोध कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने गुब्बारों के साथ पोस्टर भी बांध रखा था। SP सिद्धार्थ कुशल ने कहा कि एयरपोर्ट के पास सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जैसे ही प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, इन लोगों ने गुब्बारों को हवा में छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:- Collector Rajat Bansal News: कलेक्टर रजत बंसल ने अधिकारियों से वन टू वन मुलाकात कर ली जानकारी

PM नरेंद्र मोदी आज स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती समारोह में शामिल होने आंध्र प्रदेश पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने राजू की 30 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का भी अनावरण किया। मोदी ने कहा कि आज एक ओर देश आजादी के 75 साल का अमृत महोत्सव मना रहा है। साथ ही अल्लूरी सीताराम राजू गारू की 125वीं जयंती का अवसर भी है। संयोग से इसी समय देश की आजादी के लिए हुई ‘रम्पा क्रांति’ के 100 साल भी पूरे हो रहे हैं। भीमावरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पसाला कृष्णमूर्ति के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। (PM Modi Security)

100वीं वर्षगांठ को पूरे साल सेलिब्रेट किया

उन्होंने कहा कि अल्लूरी सीताराम राजू गारू की 125वीं जन्मजयंती और रम्पा क्रांति की 100वीं वर्षगांठ को पूरे साल सेलिब्रेट किया जाएगा। पंडरंगी में उनके जन्मस्थान का जीर्णोद्धार, चिंतापल्ली थाने का जीर्णोद्धार, मोगल्लू में अल्लूरी ध्यान मंदिर का निर्माण, ये कार्य हमारी अमृत भावना के प्रतीक हैं। PM ने कहा कि आजादी का संग्राम सिर्फ कुछ इलाकों का या कुछ लोगों का इतिहास नहीं है। ये इतिहास, भारत के कोने-कोने और कण-कण के त्याग, तप और बलिदानों का इतिहास है। सीताराम राजू ने अपना जीवन आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए और देश की आजादी के लिए समर्पित कर दिया। राजू की जीवन यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणा है। (PM Modi Security)

PM नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद को कहा भाग्यनगर

PM नरेंद्र मोदी हैदराबाद में 2-3 जुलाई को हुई BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन रविवार को PM ने हैदराबाद को भाग्यनगर कहकर संबोधित किया। PM ने कहा कि- भाग्यनगर में ही सरदार पटेल ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का नारा दिया था। हमारी पार्टी का नारा भी यही है, हमारा एक ही कार्यक्रम है- तुष्टिकरण खत्म कर तृप्तिकरण का रास्ता अपनाना। उन्होंने NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी की तारीफ करते हुए इसे ऐतिहासिक फैसला बताया। PM ने कहा कि देश वंशवादी राजनीति और वंशवादी राजनीति करने वाले दलों से परेशान हो गया है। ऐसी पार्टियां देश में ज्यादा समय तक नहीं टिकेंगी। कुछ पार्टियां तो अपना अस्तित्व बचाने के लिए लड़ रही हैं। हमें ऐसी पार्टियों का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए बल्कि उनकी गलतियों से सीखने की जरूरत है। बता दें कि इससे पहले पंजाब दौरे के दौरान भी PM नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। (PM Modi Security)

Back to top button
error: Content is protected !!