Google Analytics —— Meta Pixel

PM Modi US Visit : मेरी दिशा कुछ और थी, नियति मुझे राजनीति में लाई, PM मोदी ने भारतवंशियों को किया सम्बोधित

PM Modi US Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि नियति ने मुझे राजनीति में पहुंचा दिया. मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन मुख्यमंत्री बनूंगा. पीएम मोदी न्‍यूयॉर्क के नासाउ कोलिजियम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित कर रहे थे. यह पीएम मोदी के तीन दिवसीय अमेरिका दौरे का दूसरा दिन था।

यह भी पढ़े :- साहू समाज के अनेक युवा अमेरिका में भी समाज और प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे : अरुण साव

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरे जीवन का एक हिस्सा ऐसा भी रहा, जिसमें कई साल तक मैं देश में भटकता रहा. इस दौरान मुझे जहां खाना मिला खा लिया, जहां सोने को जगह मिला, सो लिया. वह भी एक वक्त था, जब मैंने कुछ और तय किया था, लेकिन नियति ने मुझे राजनीति में पहुंचा दिया. मैंने कभी सोचा ही नहीं था कि एक दिन मैं सीएम बनूंगा, जब बना तो सबसे ज्यादा समय तक रहने वाला सीएम बना।

अमेरिका से बड़ा भारत का 5G मार्केट
भारत में विकास की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “भारत आज अवसरों की धरती है, अब भारत अवसरों का इंतजार नहीं करता। अब भारत अवसरों का निर्माण करता है।” उन्होंने आगे कहा, “भारत आज जितना कनेक्टेड है, पहले उतना कभी कनेक्टेड नहीं था। आज भारत का 5G मार्केट… बताऊं, बुरा तो नहीं लगेगा ना?… आज भारत का 5G मार्केट अमेरिका से भी बड़ा हो चुका है और ये सब दो साल के भीतर-भीतर हुआ है। अब तो भारत मेड-इन-इंडिया 6G पर काम कर रहा है।”

यहां जेब में बटुए हैं, भारत में डिजिटल वॉलेट
भारत द्वारा की गई डिजिटल प्रगति का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने भारतीय अमेरिकियों से कहा कि यहां उनकी जेब में भले ही बटुए हों, लेकिन भारत में लोगों के पास ‘डिजिटल वॉलेट’ हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपना वैश्विक प्रभुत्व नहीं चाहता है। उन्होंने कहा कि भारत आग की तरह नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा, “हम सूरज की तरह हैं जो रोशनी देता है।” वहीं, प्रधानमंत्री ने कार्बन उत्सर्जन को लेकर पश्चिम की आलोचना करते हुए कहा कि विश्व में विनाश के कारण में भारत की कोई भूमिका नहीं है। मोदी ने कहा कि भारत में विश्व की 17 प्रतिशत आबादी रहती है और इसका कार्बन उत्सर्जन चार प्रतिशत से भी कम है। (PM Modi US Visit)

पीएम मोदी ने कहा कि बीते दस सालों में करोड़ों लोगों को भारत में बिजली कनेक्शन मिला, करोड़ों शौचालय बना है. भारत के लोगों को सिर्फ रेल कनेक्टिविटी नहीं, हाई स्पीड कनेक्टिविटी चाहिए, भारत के हर शहर की अपेक्षा है कि उसके यहां मेट्रो चले, देश का हर नागरिक और गांव-शहर चाहता है कि उसके यहां बेस्ट सुविधा हो. 2014 में भारत के सिर्फ 5 शहरों में मेट्रो थी, आज 23 शहरों में मेट्रो है, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क भारत में है।

उन्‍होंने कहा कि 2014 में भारत के 70 शहरों में एयरपोर्ट थे और आज 140 से ज्यादा शहरों में एयरपोर्ट हैं, 2014 में 100 से भी कम ग्राम पंचायतों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी थी, आज 2 लाख से ज्यादा पंचायतों में ये सुविधा है।

पीएम मोदी ने कहा कि एक दशक में भारत पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया. हर भारतीय चाहता है कि भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने। (PM Modi US Visit)

Back to top button
error: Content is protected !!