पूर्व सीएम भूपेश बघेल के एक लोटा जल वाले बयान पर पंडित प्रदीप मिश्रा का पलटवार, बोले- जिनको सनातन धर्म नहीं सुहाता….
Chhattisgarh : अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के धमतरी जिले के काटाकुर्रीडीह में चल रही है। कुकरेल क्षेत्र के काटाकुर्रीडीह में आयोजित शिव महापुराण कथा समय में काफी संख्या में लोग उन्हे सुनने के लिए पहुंच रहे हैं।
यह भी पढ़े :- PM Modi US Visit : मेरी दिशा कुछ और थी, नियति मुझे राजनीति में लाई, PM मोदी ने भारतवंशियों को किया सम्बोधित
इसी बीच अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा का बयान भी सामने आया है, उन्होंने ‘एक लोटा जल’ अंधविश्वास वाले बयान पर पलटवार किया है। पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा कि पहले एक लोटा जल चढ़ा कर तो देखें, तब पता चलेगा की विश्वास है या अंध विश्वास है। जिनको सनातन धर्म नहीं सुहाता वो अलग विषय है। सनातन धर्म के अंदर शिव पूजन, शिव आराधना होता है, मैं किसी पार्टी का विरोध नहीं करता, ये सनातन धर्म की जागरूकता है।
यह भी पढ़े :- साहू समाज के अनेक युवा अमेरिका में भी समाज और प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे : अरुण साव
आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को सनातन धर्म को लेकर एक ऐसा बयान दिया था, जिस पर बीजेपी हमलावर हुई। कांग्रेस नेता ने सनातन धर्म को लेकर कहा कि एक लोटा जल चढ़ा दो और जीवन में कुछ काम मत करो, बच्चों को मत पढ़ाओ, खेत में काम मत करो, बस एक लोटा जल चढ़ा दो, तो सब कुछ ठीक हो जाएगा। इस तरह की धारणा लोगों में बनी हुई है।
उन्होंने आगे कहा कि ”इसे हम आस्था नहीं कह सकते हैं। यह आस्था नहीं, बल्कि बीजेपी द्वारा फैलाया गया अंधविश्वास है। भूपेश बघेल ने यह बयान बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक के ग्राम जेवरतला में एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान दिया। भूपेश बघेल ने कहा कि बच्चे पढ़ेंगे नहीं तो कैसे कुछ बनेंगे। भगवान कृष्ण ने गाय चराए, भगवान राम जंगल-जंगल भटके हैं। (Chhattisgarh )



