Google Analytics —— Meta Pixel

हम रामराज्य की ओर बढ़ रहे…नरेंद्र नाम ने सब कुछ मुमकिन किया: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

Vice President on Modi: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दीव में एक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया। साथ ही दीव के केवडी स्थित शैक्षिक केंद्र का भी दौरा किया। उपराष्ट्रपति धनखड़ और डॉ. सुदेश धनखड़ ने INS खुखरी पोत का भी निरीक्षण किया। INS खुखरी (P49) भारतीय नौसेना का पहला स्वदेशी रूप से निर्मित मिसाइल कोर्वेट था। इसे लेकर उन्होंने कहा कि नौसेना में हमारा जहाज कभी नहीं मरता। उनके पास वही जहाज है- शायद दूसरे शरीर के साथ, लेकिन आत्मा वही है। विक्रांत को हम विमानवाहक पोत के रूप में जानते थे, लेकिन अब विक्रांत पुराना विक्रांत नहीं है, यह नया है। पिछले दशक में जितने फ्रिगेट्स को कमीशन किया गया है, वह आश्चर्यजनक है।

यह भी पढ़ें:- पूर्व सीएम भूपेश बघेल के एक लोटा जल वाले बयान पर पंडित प्रदीप मिश्रा का पलटवार, बोले- जिनको सनातन धर्म नहीं सुहाता….

उन्होंने कहा कि पहली बार हमारे रक्षा उत्पादन में एक बड़ा बदलाव हुआ है। हमारे पास अपने विमान और हेलीकॉप्टर हैं। हमारे पास बहुत सारा सामान है! यह उस क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान दे रहा है। हमारे पास ऐसी मिसाइलें हैं, जिनके बारे में प्रधानमंत्री ने 2019 में राष्ट्र से बात की थी। हमारे रक्षा गलियारे आगे बढ़ रहे हैं। हर भारतीय को अब यह ध्यान रखना चाहिए कि भारत रक्षा उपकरणों का निर्यातक भी है। हम इस क्षेत्र में कई देशों का साथ दे रहे हैं। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दीव के घोघला में PMAY (शहरी) आवसों का उद्घाटन किया और लाभार्थियों को फ्लैट की चाबियां सौंपी। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान दुनिया की नजर में भारत इस शताब्दी के सबसे बड़े बदलाव का केंद्र बिंदु है। (Vice President on Modi)

10 साल में बड़ा बदलाव आया: उपराष्ट्रपति 

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि जनता के लिए जितने हितकारी कार्य हो सकते हैं वो क्रांतिकारी तरीके से वहां हो रहे हैं जहां विश्व की 1/6वीं जनसंख्या रहती है। पिछले 10 साल में एक बड़ा बदलाव यह आया है कि अब पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण उनको मिलते हैं, जो गुदड़ी के लाल हैं, जो असली हकदार हैं। यही बदलाव भारत रत्न के साथ भी हुआ है। मतलब यह है कि देश बदल रहा है। आज देश में एक खासियत है, जो सैंक्शन होता है वो मुमकिन होता है। नरेंद्र नाम ने देश में सब कुछ मुमकिन कर रखा है। मुमकिन करने वाला व्यक्ति देश का नेतृत्व कर रहा है। आज हर पल हम रामराज्य की ओर बढ़ रहे हैं। क्या कभी किसी ने कल्पना की थी कि सरकार की मदद से ऐसे आवास बनेंगे, बिजली, गैस और टॉयलेट की पूरी व्यवस्था होगी ? (Vice President on Modi)

मकान की चाबी महिला के पास: उपराष्ट्रपति 

उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तो अब सोलर का भी सिस्टम चालू कर दिया है। दुनिया की बड़ी संस्थाएं कह रही हैं कि भारत जैसा कोई दूसरा देश अब नहीं है। सबसे बड़ा काम जिसका असर पीढ़ी दर पीढ़ी पड़ेगा – मकान की चाबी महिला के पास है। सबसे बड़े बदलाव का केंद्र शिक्षा है। मेरी आप सबसे गुजारिश है कि आप अपने बच्चों की शिक्षा पर बहुत ध्यान दीजिए। इन मकानों के अंदर जैसा वातावरण है, प्लेग्राउंड और गार्डन की जो व्यवस्था मैंने देखी है, वह अद्भुत है। सबसे महत्वपूर्ण, लोगों के चेहरों पर चमक देखी है मैंने, जो बताती है कि मेरा भारत, हमारा भारत, आज के दिन सही दिशा में जा रहा है। गत दशक में भारत ने जो बड़ी प्रगति की है और जिस बड़ी सोच के साथ काम किया है, उसने भारत को दुनिया का एक मुख्य केंद्र बना दिया है। (Vice President on Modi)

उपराष्ट्रपति ने निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ की बातचीत

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दीव में स्थानीय पंचायत और नगर परिषद के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। साथ ही घोघला में पीएमएवाई (शहरी) फ्लैट्स के परिसर में अपनी दिवंगत माता केसरी देवी की स्मृति में एक पौधा लगाया। उपराष्ट्रपति और डॉ. सुदेश धनखड़ ने दीव किले का भी दौरा किया। इस किले की मनमोहक वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व दीव की सुंदरता और इसकी समृद्ध संस्कृति का अभिन्न अंग है। बता दें कि उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। ऐसे में विपक्ष उपराष्ट्रपति पर हमलावर हो सकती है। वैसे भी विपक्ष ने पहले भी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। (Vice President on Modi)

Back to top button
error: Content is protected !!