भारत के हित पर कुठाराघात करना मां के सीने में चाकू घोंपने से कम नहीं: उपराष्ट्रपति

Vice President on Rahul: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव केंद्र-शासित प्रदेश की राजधानी सिलवासा के डोकमर्डी ऑडिटोरियम में आयोजित सार्वजनिक समारोह में हिस्सा लिया। साथ ही पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कलाकारों की ओर से प्रस्तुत शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति देखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो तीस साल में नहीं हुआ, वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया। देश की महिलाओं को ऐसा उपहार दिया, जो विश्व में क्रांति का सबसे बड़ा मील का पत्थर है। वो महिलाओं का आरक्षण है। मेरा सरकार से कोई लेना-देना नहीं है। सरकार किसी भी पार्टी की हो, लेकिन सरकार हमारे राष्ट्रवाद से जुड़ी हुई है।
यह भी पढ़ें:- हम रामराज्य की ओर बढ़ रहे…नरेंद्र नाम ने सब कुछ मुमकिन किया: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
उपराष्ट्रपति ने कहा कि राजनीति चाहे जैसे करो, अपने हिसाब से करो और दिल खोलकर करो। चुनाव आए तो अपने घोड़े दौड़ाओ, लेकिन जब देश का सवाल आए तब यह नहीं सोचना चाहिए कि दाईं तरफ जाऊं या बाईं तरफ जाऊं। देश का सवाल आए तो एक ही तरफ जाएं। भारतीयता हमारे खून में है। भारतीयता के लिए लड़ना है, जीना है। इसको आगे बढ़ाना है, और जो ऐसा नहीं सोचता, उसकी सोच में सुधार लाना है। देश में एक बहुत बड़ा महायज्ञ हो रहा है, भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का। उसमें हर किसी की आहुति जरूरी है। नींव पड़ गई, इमारत भी बन गई, विकसित भारत का सपना साकार होना निश्चित है। (Vice President on Rahul)
भारत के खिलाफ अनर्गल बातें बर्दाश्त नहीं: उपराष्ट्रपति
उन्होंने कहा कि हमने मेडिकल टूरिज्म, सफारी टूरिज्म तो देखा ही है, लेकिन सवाल यह है कि देश विरोधी टूरिज्म क्यों हो रहा है। बाहर जाएंगे और भारत के खिलाफ अनर्गल बातें करेंगे। ऐसा नहीं होना चहिए और ऐसे मौके पर अगर हम चुप्पी साध लेते हैं तो हम भी इस दुष्कर्म के भागीदार हैं। भारत के हित पर कुठाराघात करना भारत मां के सीने में चाकू घोंपने से कम नहीं है। यह किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होगा। मैं किसान परिवार से आता हूं, कभी सोचा नहीं था कि देश के दूसरे सबसे बड़े पद पर रहूंगा। इस पद पर रहते हुए मैं सिर्फ राष्ट्र के बारे में सोचूंगा और जो कड़ी बात कहने की आवश्यकता है वह भी कहूंगा। (Vice President on Rahul)
भारत की बुराई करने किसी को अधिकार नहीं: उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि किसी को अधिकार नहीं है भारत के बाहर जाकर भारत की बुराई करने का या भारत के दुश्मनों के साथ बैठने का। जब भी हम विदेश जाते हैं तो हम भारत के राजदूत होते हैं। हम राष्ट्रवाद के अलावा कुछ नहीं सोच सकते। इसका सबसे बड़ा उदाहरण अटल बिहारी वाजपेयी हैं। जब वो प्रतिपक्ष के नेता थे और सरकार कांग्रेस की थी तब उन्होंने भारतीय दल का नेतृत्व किया, क्योंकि उनका एक ही लक्ष्य था- मेरा भारत महान। हर हालत में 24 घंटे राजनीति का शिकार नहीं होना चाहिए। राजनीति राष्ट्र से ऊपर नहीं हो सकती। विकास के मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। उपराष्ट्रपति ने सिलवासा में यात्री निवास फ्लाईओवर अंडरस्पेस का दौरा किया, जहां उन्होंने युवा खेल प्रेमियों के साथ विभिन्न खेलों में भाग लिया। (Vice President on Rahul)



