Google Analytics —— Meta Pixel

PM Modi Visit Chhattisgarh Live: दूसरे चरण के रण में पीएम मोदी ने झोंकी ताकत, जनसभा को कर रहे हैं संबोधित

PM Modi Visit Chhattisgarh Live:  छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के बड़े नेताओं का लगातार छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है। इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी सक्ति में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। 

पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास आज से है।‌ इस बीच‌ पीएम का मिनट टू मिनट प्रोग्राम तय हो गया है।‌ दोपहर 2 बजे रायगढ़ एयरपोर्ट पर पीएम का विमान लैंड करेगा। 2 बजकर 10 मिनट पर पीएम रायगढ़ एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगें। 2:40 बजे बाराद्वार हेलीपैड जांजगीर-चांपा में हेलीकॉप्टर लैंड करेगा। फिर 2.45 बजे बाराद्वार में आम सभा को पीएम संबोधित करेंगे। 3:30 बजे बाराद्वार से रवाना होकर पीएम 3:40 बजे बाराद्वार हेलीपैड से टेक ऑफ करेंगे।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ पहुंचने से पहले मोदी का ट्वीट, अपने परिवारजनों का आशीर्वाद लेने आ रहा हूं, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

शाम 4:50 बजे धमतरी हेलीपैड में पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर लैंड करेगा। हेलीपेड से तुरंत श्याम तराई गांव के लिए पीएम रवाना होंगे। पीएम शाम 5: से 5.40 बजे तक श्याम तराई गांव में आम सभा को संबोधित करेंगे। सभा के तुरंत बाद पीएम मोदी रवाना होकर शाम 5:55 पर धमतरी हेलीपैड से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे।‌ 6:25 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी‌‌ का हेलीकॉप्टर लैंड करेगा उसके बाद पीएम मोदी शाम 6.30 बजे एयरपोर्ट से राजभवन जाएंगे। 6.45 बजे राजभवन पहुचने के बाद पीएम मोदी यहां रात्रि विश्राम करेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!