आज बागेश्वर धाम आएंगे पीएम मोदी, कैंसर अस्पताल की रखेंगे नींव, मिलेगा नि:शुल्क इलाज

PM Modi in Bageshwar Dham : ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से पहले मध्य प्रदेश के साथ देश को भी राहत भरी बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आज रविवार को जिले के बागेश्वर धाम के पास कैंसर अस्पताल की नींव रखी जाएगी। इसके भूमि पूजन के लिए बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने खुद पीएम मोदी को आमंत्रण दिया।
सबसे पहले बता दें कि कैंसर हॉस्पिटल के भूमिपूजन के कार्यक्रम को लेकर व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई है। यहां 3 लाख वर्ग स्क्वायर फीट में टैंट लगाया गया है। 6-7 जगह पर पार्किंग, तो 20 जगह पानी की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में आने-जाने वालों के लिए 4 मुख्य दरवाजों से एंट्री की व्यवस्था की गई है।
धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि यहां करीब 80 हजार से एक लाख लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। बुंदेलखंड के कैंसर मरीजों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 200 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। यह अस्पताल 25 एकड़ के विशाल क्षेत्र में स्थापित होगा और इसकी शुरुआत 100 बेड की व्यवस्था के साथ होगी। इस अस्पताल का निर्माण चार चरणों में किया जाएगा, जिससे इसे चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जा सके।
कैंसर अस्पताल को 36 माह में बनाने का लक्ष्य
जन सेवा समिति बागेश्वर धाम परिसर में कैंसर हॉस्पिटल बनवा रही है. पूरे बुंदेलखंड के लिए ये एक बड़ी सौगात होगी. खास बात ये है किस कैंसर अस्पताल में कैंसर रोगियों का नि: शुल्क इलाज किया जाएगा. अस्पताल के लिए 10.925 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई. कैंसर अस्पताल को 36 माह में बनाने का लक्ष्य है. पहले चरण में 100 बिस्तरों की सुविधा होगी, जिसमें अत्याधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से गरीब कैंसर रोगियों को नि:शुल्क उपचार किया जाएगा. (
PM Modi in Bageshwar Dham )
भोपाल में पीएम मोदी करेंगे BJP नेताओं के साथ बैठक
बागेश्वर धाम के कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी शाम को भोपाल आएंगे. कुशाभाऊ ठाकरे हाल में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे. मध्यप्रदेश बीजेपी के सभी विधायक, लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद समेत बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से पीएम मोदी चर्चा करेंगे. पीएम पहली बार प्रदेश के विधायकों और सांसदों के साथ बैठक कर रहे हैं. करीब डेढ़ घंटे चर्चा हो सकती है. बता दें पीएम अपने दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर हैं. रात्रि विश्राम राजभवन भोपाल में करेंगे. वहीं, सोमवार ग्लोबल इंन्वेस्टर समिट का शुभारंभ करेंगे. (
PM Modi in Bageshwar Dham )



