Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Panchayat Election 2025: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अंतिम चरण का मतदान शुरू, दोपहर 3 बजे तक होगी वोटिंग

Chhattisgarh Panchayat Election 2025 : छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के तीसरे और आखिरी फेज की वोटिंग शुरू हो गई है. प्रदेश के 50 ब्लॉक में मतदान हो रहा है. वोटिंग दोपहर 3 बजे तक होगी. 53 लाख से ज्यादा मतदाताओं के लिए 11,430 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. तो वहीं बस्तर संभाग में सुरक्षा के मद्देनजर दोपहर 2 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

यह भी पढ़े :- राशिफल 23 फरवरी 2025: आज रविवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

आखिरी राउंड की वोटिंग में 30 हजार 900 पंच, 3 हजार 802 सरपंच,1 हजार 122 जनपद सदस्य और 143 जिला पंचायत सदस्य के पद के लिए मतदान हो रहा है. निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक तीसरे चरण की वोटिंग में 26 लाख 37 हजार 306 पुरुष, 26 लाख 19 हजार महिला और 65 थर्ड जेंडर वोटर हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गृहग्राम बगिया में परिवार के साथ मतदान करेंगे. मतदान के बाद सीएम जशपुर जिला मुख्यालय आएंगे. फिर सड़क मार्ग से सोगड़ा आश्रम जाएंगे. स्व. दिलीप सिंह जूदेव स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में भी मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

बता दें, गौरतलब है कि पूरे प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Chhattisgarh Panchayat Election 2025) तीन चरणों में हो रहा है. पहले चरण के लिए 17 फरवरी व दूसरे चरण के लिए 20 फरवरी को मतदान व परिणाम की घोषणा की जा चुकी है. राज्य निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण के मतदान के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं. शांतिपूर्ण, स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। (Chhattisgarh Panchayat Election 2025)

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक तीसरे चरण में 30,990 पंच, 3,802 सरपंच, 1,122 जनपद सदस्य व 145 जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे. इस चरण में कुल 98,888 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा. इनमें पंच पद के 76,199, सरपंच पद के 17,191, जनपद सदस्य के 4,659 व जिला पंचायत सदस्य के 839 अभ्यर्थी शामिल हैं. तीसरे चरण के मतदान के लिए कुल 11,430 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. मतदाताओं की कुल संख्या 53,28,371 है। (Chhattisgarh Panchayat Election 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!