Google Analytics —— Meta Pixel

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को लिखा पत्र, सभी से GST बचत उत्सव मनाने की अपील

PM Modi Wrote Letter: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस त्यौहारी सीजन में ‘GST बचत उत्सव’ मनाने के लिए सभी देशवासियों को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि 22 सितंबर से Next Generation GST Reforms लागू होने के साथ ही पूरे देश में GST बचत उत्सव की शुरुआत ही गई है। इन रिफॉर्म्स से किसान, महिला, युवा, गरीब, मध्यम वर्ग, व्यापारी, लघु उद्योग, कुटीर उद्योग, सभी को फायदा होगा। नए GST रिफॉर्म्स की विशेषता है कि अब मुख्य रूप से सिर्फ दो ही श्रेणियां रहेंगी। रोजमर्रा की जरूरी चीजें जैसे खाना, दवाइयां, साबुन, टूथपेस्ट और अन्य सामान अब 5% की श्रेणी में होंगे और 5% से ऊपर वाले सामानों पर आने वाले समय में टैक्स और घटेगा। इसका मतलब आपके घर का खर्च कम होगा और परिवार के बजट में बड़ी आसानी आएगी। इसके अलावा व्यापार करना और आसान होगा। छोटे उद्योग और कारोबारी अब नए GST को लेकर निश्चित हो पाएंगे।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में लाल आतंक की रीढ़ तोड़ रहे हैं हमारे सुरक्षाबल के जवान: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

PM मोदी ने कहा कि मुझे ये देखकर अच्छा लगा कि बड़े दुकानदार और व्यापारी पहले और अब के बोर्ड लगाकर लोगों को बता रहे हैं कि चीजें कितनी सस्ती हो चुकी हैं। हमारी GST यात्रा 2017 में शुरू हुई थी। तब सरकार ने कई वस्तुओं के टैक्स को कम किया था। उस समय करीब 500 से ज्यादा चीजों पर टैक्स घटाकर आम नागरिकों, गरीबों, मध्यमवर्गीय परिवारों, कारोबारियों को बहुत राहत मिली थी। अब ये नेक्स्ट जनरेशन GST रिफॉर्म्स हमें और आगे ले जा रहे हैं। इसमें सिस्टम को और सरल बनाया गया है। इससे हमारे दुकानदार साथी, लघु उद्योगों की सहूलियत और बढ़ेगी। नागरिक देवो भव हमारा मंत्र है। पिछले 11 सालों में हमारे प्रयासों से 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। देश में एक मजबूत मिडिल क्लास तैयार हुआ है। अब इसे और सशक्त बनाना जरूरी है। (PM Modi Wrote Letter)

सेविंग्स बढ़ाएंगे: प्रधानमंत्री मोदी

उन्होंने कहा कि हमारे मध्यम वर्ग की मेहनत देश की 11 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को सिद्ध करेगी। नए GST रिफॉर्म्स मध्यम वर्ग के घर के बजट को कम करेंगे, उनकी सेविंग्स बढ़ाएंगे। जब सेविंग्स बढ़ेंगी तो देशवासियों की समृद्धि और अर्थव्यवस्था की शक्ति भी बढ़ेगी। नए GST रिफॉर्म्स के कारण देशवासियों को हर साल अनुमानत: लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपए बचेंगे। देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने के हमारे संकल्प को सिद्ध करने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान बहुत अहम है। अभी जो नए GST रिफॉर्म्स आए हैं, वे आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी तेज गति देंगे। (PM Modi Wrote Letter)

आइए गर्व से कहें, ये स्वदेशी है: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भरता के लिए आवश्यक है कि हम स्वदेशी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। जब भी आप अपने देश के कारीगरों, श्रमिकों और इंडस्ट्री के बनाए सामान को खरीदते हैं, तो आप कई परिवारों की रोजी-रोटी में मदद करते हैं और देश के युवाओं के लिए रोजगार पैदा करते हैं। मैं अपने दुकानदारों और व्यापारियों से भी अपील करता हूं कि वे स्वदेशी सामान ही बेचें। आइए गर्व से कहें, ये स्वदेशी है। आपके घर की बचत बढ़े, आपके सपने पूरे हों, आप अपने पसंद की चीजों के नए त्योहारों की खुशी बढ़ाएं। (PM Modi Wrote Letter)

Back to top button
error: Content is protected !!