पीएम मोदी के मंत्री का फरमान, पैर छूना सख्त मना, ऐसा किया तो नहीं होगी सुनवाई, पढ़े पूरी खबर

Dr. Virendra Kumar Khatik : मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने ऑफिस के बाहर ऐसा पोस्टर लगवाया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। दरअसल उन्होंने पोस्टर में पैर छूने की परंपरा को बदलने की कोशिश की है और लिखा है कि पैर छूना सख्त मना है। पैर छूने वालों के काम की सुनवाई नहीं की जाएगी।
क्या है पूरा मामला?
टीकमगढ़ में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक (Dr. Virendra Kumar Khatik) ने ऑफिस के बाहर पोस्टर लगवाकर पैर छूने की परंपरा को बदलने की कोशिश की है। उनके ऑफिस के बाहर पोस्टर पर साफ तौर पर लिखा है कि जिसने पैर छुए, उसके काम की सुनवाई नहीं की जाएगी। पैर छूना सख्त मना है।
यह भी पढ़े :- गजब हो बहू रानी! मंदिर में कर आई सास के मर जाने की दुआ, पुजारी और प्रबंधन के लोग भी रह गये स्तब्ध..
दरअसल मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक (Dr. Virendra Kumar Khatik )अपनी सादगी और सरलता की वजह से चर्चा में रहते हैं। उन्होंने लगातार आठवीं बार चुनाव में जीत हासिल की थी। केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय मैं कैबिनेट मंत्री के तौर पर वह अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें पीएम मोदी का काफी करीबी भी माना जाता है।
टीकमगढ़ सीट से वह लगातार चौथी बार सांसद चुने गए थे। अपने क्षेत्र में जब वह रहते हैं तो लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनते हैं। अपने संसदीय क्षेत्र टीकमगढ़ में इन्होंने अपने ऑफिस के बाहर एक पोस्टर चश्पा किया है, जिसमें साफ तौर पर उन्होंने पैर छूने वालों से नाराजगी जाहिर की है।
उन्होंने पोस्टर में लिखा है कि पैर छूना सख्त मना है और जो भी हमारे पैर छुएगा, उसके काम की सुनवाई नहीं की जाएगी। इसलिए अब लोग मंत्री के पैर छूने से भी कतराने लगे हैं। कई बार तो स्थिति ऐसी बनती है कि जो कोई पैर छूने की कोशिश करने लगता है तो मंत्री उनके ही पैर छूने लगते हैं। उनका कहना है कि हम जनता की बदौलत ही बने हैं और हम यह भेदभाव मिटाना चाहते हैं।
कौन हैं डॉ. वीरेंद्र खटीक
डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक का राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा है। वह पहली बार 1996 में सागर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। 2009 में टीकमगढ़ लोकसभा सीट आरक्षित होने के बाद उन्होंने वहां से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद 2014, 2019 और 2024 में भी उन्होंने टीकमगढ़ सीट से ही जीत दर्ज की।



