Raipur News: ग्रीन्सविले सोसाइटी में एकता पैनल की ऐतिहासिक जीत, सभी प्रत्याशी विजयी
देवता दीन दुबे बने अध्यक्ष, प्रदीप उपाध्याय उपाध्यक्ष, एजाज केशर महासचिव और लक्ष्मीकांत कोसरिया सचिव राजेश द्विवेदी कोषाध्यक्ष, राकेश दास वैष्णव संगठन सचिव और सोहन ठाकुर सह सचिव चुने गए

Greensville Sosayaty Raipur : ग्रीन्सविले सोसाइटी का बहुप्रतीक्षित चुनाव बोरिया कला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के गोल चौक क्रमांक एक में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ संपन्न हुआ। पहली बार मतदान के जरिए चुने गए पदाधिकारियों ने एकता पैनल की ऐतिहासिक जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद के लिए देवता दीन दुबे, उपाध्यक्ष के लिए प्रदीप उपाध्याय, महासचिव के लिए एजाज केशर, सचिव के लिए लक्ष्मीकांत कोसरिया, कोषाध्यक्ष के लिए राजेश द्विवेदी, संगठन सचिव के लिए राकेश दास वैष्णव और सह सचिव के लिए सोहन ठाकुर ने अपने-अपने पदों पर विजय प्राप्त की।
यह भी पढ़े :- गजब हो बहू रानी! मंदिर में कर आई सास के मर जाने की दुआ, पुजारी और प्रबंधन के लोग भी रह गये स्तब्ध..

चुनाव की प्रक्रिया और परिणाम
चुनाव संचालन समिति के मार्गदर्शन में सात पदों के लिए यह चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी एस. के. वाहने ने परिणाम घोषित करते हुए विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने बताया कि इससे पहले सोसाइटी के पदाधिकारियों का चयन मनोनयन के आधार पर होता था, लेकिन इस बार लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मतदान हुआ। सर्व जन हिताय पैनल के प्रत्याशी, जिनमें नीलेश्वर साहू, संतोष साहू, पुष्पेंद्र चौधरी, अनिल पटेल, कुंदन शर्मा, प्रशांत रावत और मुकेश टांक शामिल थे, को पूर्ण बहुमत से हराया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का आभार और दृष्टिकोण
अध्यक्ष देवता दीन दुबे ने निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह जीत केवल प्रत्याशियों की नहीं, बल्कि कॉलोनी की एकजुटता और सहभागिता की विजय है। हम सभी मिलकर सोसाइटी की प्रगति के लिए कार्य करेंगे।”
उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि यह सोसाइटी हम सभी की है, और इसे आदर्श बनाने के लिए सबका सहयोग जरूरी है। महासचिव एजाज केशर ने निवासियों से अपने विचार साझा करने और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की। सचिव लक्ष्मीकांत कोसरिया ने कहा कि हमारा उद्देश्य सोसाइटी को एक ऐसा स्थान बनाना है, जहां हर कोई गर्व से कह सके कि यह उनका घर है।
चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मिसाल
चुनाव के सफल आयोजन में पीठासीन अधिकारी श्री लावण्य तिवारी और चुनाव संचालन समिति के सदस्य राजीव माथुर, गनपत राव, और अशोक साहू का विशेष योगदान रहा। इसके अतिरिक्त, आर.एस. गौर, अमरदीप अरोरा, राहुल सिंह कुशवाहा, रेवा शंकर पालीवाल, कृष्णा मजूमदार, ए.के. विश्वास, सुब्रतो मजूमदार, आर.सी. सोनी, ओम प्रकाश पटेल, के.पी. यागिक, और अन्य ने पारदर्शिता पूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने में अपनी भूमिका निभाई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी निवासियों से (Greensville Sosayaty Raipur) सोसाइटी को एक आदर्श और प्रेरणादायक कॉलोनी बनाने के लिए सहयोग बनाए रखने की अपील की। इस चुनाव ने ग्रीन्सविले सोसाइटी में लोकतंत्र और एकता की एक नई मिसाल कायम की है। (Greensville Sosayaty Raipur)



