PM मोदी का आतंकवाद पर सख्त संदेश: “दोहरे मापदंड बर्दाश्त नहीं होंगे” – BRICS मंच से पाकिस्तान पर सीधा निशाना
ब्राजील में BRICS समिट में बोले पीएम मोदी – "आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा", सभी देशों से कठोर और स्पष्ट नीति अपनाने का आह्वान
BRICS Summit 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के रियो डी जनेरियो में आयोजित 17वें BRICS शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2025) में वैश्विक आतंकवाद पर दो टूक और कड़ा संदेश दिया। उन्होंने Peace & Security और Global Governance Reforms सत्र में स्पष्ट कहा कि आतंकवाद के प्रति किसी भी तरह के दोहरे मापदंड को स्वीकार नहीं किया जाएगा और जो देश आतंकवाद का प्रत्यक्ष या परोक्ष समर्थन करते हैं, उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
यह भी पढ़े :- डबल इंजन की सरकार से तेज़ हुई विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री अरुण साव
आतंकवाद मानवता पर हमला
प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह घटना मानवता पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा: – “शांति और भाईचारा भारत की परंपरा है, लेकिन आतंकवाद का समर्थन या उसकी मौन स्वीकृति सहन नहीं की जाएगी। आतंकियों पर प्रतिबंध लगाने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने और दोहरा रवैया छोड़ने की अपील की।
भारत गांधी और बुद्ध के रास्ते पर
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत महात्मा गांधी और गौतम बुद्ध के दिखाए मार्ग पर चलते हुए शांति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा: – “चाहे परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, भारत शांति को ही मानवता के कल्याण का सर्वोत्तम मार्ग मानता है।
BRICS नेताओं की पहलगाम हमले पर निंदा
BRICS सम्मेलन के दौरान सभी सदस्य देशों ने 22 अप्रैल को हुए जम्मू-कश्मीर के आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। BRICS ने अपने संयुक्त बयान में आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा करते हुए “Zero Tolerance” नीति की पुरज़ोर वकालत की।
संयुक्त बयान में कहा गया
“हम 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की मृत्यु हो गई। हम आतंकवाद के किसी भी रूप के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाने और दोहरे मापदंडों को खारिज करने का आह्वान करते हैं।
ग्लोबल स्तर पर भारत की सख्त आवाज़
PM मोदी ने एक बार फिर BRICS जैसे वैश्विक मंच से यह स्पष्ट कर दिया कि भारत आतंकवाद के मुद्दे पर समझौता नहीं करेगा, चाहे वह सीमा पार से हो या उसे छिपे रूप में समर्थन देने वाले देश हों। भारत की यह नीति अब केवल घोषणा नहीं, बल्कि वैश्विक एजेंडे का हिस्सा बनती जा रही है। (BRICS Summit 2025)



