BJP Training Camp in Mainpat : अमित शाह, नड्डा और शिवराज देंगे जीत का मंत्र: मैनपाट में आज से BJP का प्रशिक्षण शिविर

BJP Training Camp in Mainpat : छत्तीसगढ़ के मैनपाट की वादियों में आज से भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू हो रहा है। इस शिविर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता सांसदों और विधायकों को पार्टी संगठन, सुशासन और जनसंपर्क का मंत्र देंगे।
यह भी पढ़े :- PM मोदी का आतंकवाद पर सख्त संदेश: “दोहरे मापदंड बर्दाश्त नहीं होंगे” – BRICS मंच से पाकिस्तान पर सीधा निशाना
शिविर (BJP Training Camp in Mainpa) में छत्तीसगढ़ के सभी 44 भाजपा विधायक, 10 सांसद और 10 मंत्री शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शिविर की पूरी अवधि में मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह शिविर न सिर्फ प्रशिक्षण का माध्यम है, बल्कि आगामी चुनावों की रणनीति का हिस्सा भी है।
प्रशिक्षण का फोकस: जनता से सीधा संवाद और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन
भाजपा नेताओं को बताया जाएगा कि सरकार की योजनाओं को ज़मीनी स्तर तक कैसे पहुंचाया जाए और जनता से जुड़ाव कैसे मज़बूत किया जाए। पार्टी संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय पर भी चर्चा होगी।
स्थानीय संस्कृति का भी होगा अनुभव
शिविर के दौरान प्रतिनिधियों को सरगुजा अंचल की पारंपरिक संस्कृति और व्यंजनों से परिचित कराया जाएगा। खास तौर पर लाकड़ा फूल की चटनी, मिलेट्स और छत्तीसगढ़ी व्यंजन परोसे जाएंगे। कार्यक्रम में प्रतिदिन सुबह योग सत्र, उसके बाद सेशन्स और शाम को संस्कृतिक कार्यक्रम और मैनपाट भ्रमण रखा गया है।
नड्डा और शाह का विशेष दौरा
जेपी नड्डा आज दोपहर दरिमा एयरपोर्ट (अंबिकापुर) पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा मैनपाट जाएंगे। वे दोपहर से शाम तक शिविर में रहेंगे। समापन सत्र में गृहमंत्री अमित शाह मुख्य रूप से शामिल होंगे और वरिष्ठ नेताओं को संबोधित करेंगे।
शिवराज देंगे ‘राज्य संचालन’ का अनुभव
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रशिक्षण शिविर में ‘सुशासन और संवाद’ विषय पर विशेष सत्र लेंगे। माना जा रहा है कि शिवराज अपने लंबे अनुभव के आधार पर छत्तीसगढ़ के जनप्रतिनिधियों को जमीनी कार्यशैली और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के टिप्स देंगे।
तीन-दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत होने वाली है. इसमें शामिल होने के लिए सीएम विष्णु देव साय इस बार ट्रेन से रवाना हुए. राजधानी रायपुर से अंबिकापुर के लिए रविवार की रात को ट्रेन में सवार हुए. उनके साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी भी थे।
कांग्रेस का हमला: राजनीतिक टूरिज्म और भ्रष्टाचार का मंच
इस शिविर (BJP Training Camp in Mainpa) को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह शिविर “भ्रष्टाचार की कमाई को पचाने की ट्रेनिंग” है। उन्होंने भाजपा पर संगठित भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इसे “पॉलिटिकल टूरिज्म” बताया।



