छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाला हादसा: नवविवाहित दंपति को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

Chhattisgarh News: रविवार रात छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे शहर को हिला दिया। कोहका निवासी नवविवाहित दंपति — 28 वर्षीय मुकेश कुर्रे और उनकी 26 वर्षीय पत्नी कमलेश्वरी कुर्रे की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। दंपति की शादी को महज दो महीने ही हुए थे।
यह भी पढ़े :- BJP Training Camp in Mainpat : अमित शाह, नड्डा और शिवराज देंगे जीत का मंत्र: मैनपाट में आज से BJP का प्रशिक्षण शिविर
रात की सैर बनी आखिरी यात्रा
जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी रविवार रात स्कूटी से कोहका स्थित अपने घर लौट रहे थे। वे अपनी मौसी के घर से निकलकर पावर हाउस ओवर ब्रिज के पास आईटीआई के आगे नाला क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी रायपुर से दुर्ग की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
भयानक टक्कर, मौके पर मौत
टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों स्कूटी सवार ट्रक के नीचे आ गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।
परिजनों का हंगामा, पुलिस की मशक्कत
घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और ग़म व आक्रोश में सड़क पर जमकर हंगामा किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। (Chhattisgarh News)
मामला दर्ज, चालक की तलाश जारी
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल ट्रक और चालक की तलाश जारी है। (Chhattisgarh News)



