Bhilai cyber crime : भिलाई में अंतरराष्ट्रीय सायबर ठगी का पर्दाफाश, 13 लाख की संपत्ति जब्त, 9 आरोपी गिरफ्तार

Bhilai cyber crime : भिलाई में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सायबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। गिरोह चौहान टाउन इलाके में फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर अमेरिका और कनाडा के नागरिकों को निशाना बना रहा था।
इस गिरोह द्वारा कंप्यूटर और मोबाइल में वायरस भेजकर लोगों को डराया जाता था और फिर उसे ठीक करने के नाम पर 80 से 200 डॉलर तक वसूले जाते थे। यह राशि क्रिप्टोकरेंसी के रूप में ई-वॉलेट के जरिए मंगवाई जाती थी।
यह भी पढ़ें : BJP Training Camp in Mainpat : अमित शाह, नड्डा और शिवराज देंगे जीत का मंत्र: मैनपाट में आज से BJP का प्रशिक्षण शिविर
जब्त संपत्ति में शामिल हैं
- ₹2.55 लाख नकद सहित कुल ₹13 लाख की संपत्ति
- 12 लैपटॉप, 14 मोबाइल फोन
- 3 इंटरनेट राउटर, 7 चार्जर, 7 हेडफोन
- आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड
- एक होंडा एक्टिवा और हुक्का सेट भी बरामद
ठगी का तरीका
फर्जी ई-सिम के जरिए अंतरराष्ट्रीय नंबर तैयार कर अमेरिका व कनाडा के लोगों से संपर्क किया जाता था। वायरस भेजकर फिर तकनीकी सहायता के नाम पर डॉलर में वसूली की जाती थी। भुगतान मिलते ही सिस्टम से सारे डेटा मिटा दिए जाते और पीड़ित को ब्लॉक कर दिया जाता था।(Bhilai cyber crime)
हवाला नेटवर्क और सैलरी सिस्टम
मुख्य सरगना अर्जुन शर्मा को ठगी की रकम हवाला के जरिए सम्यक नामक व्यक्ति से मिलती थी, जो रकम में से 15-20% कमीशन काटता था। गिरोह के सदस्यों को 25-30 हजार रुपये मासिक वेतन भी दिया जाता था।(Bhilai cyber crime)
गिरफ्तार आरोपी
- अर्जुन शर्मा (23), फरीदाबाद, हरियाणा
- मुकेश नाथ (24), शिलांग, मेघालय
- विवेक देव (24), शिलांग, मेघालय
- विशाल कर (26), शिलांग, मेघालय
- अनिश आर्यन (29), भागलपुर, बिहार
- संतोष थापा (24), शिलांग, मेघालय
- अमित कुमार सिंह (30), नई दिल्ली
- पियाली देव (24), शिलांग, मेघालय
- रिया राय (27), भिलाई, छत्तीसगढ़
एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। (Bhilai cyber crime)



