धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार: “मेरा सपना भगवा-ए-हिंद”, बोले – रामनीति के लिए आया हूं, राजनीति के लिए नहीं
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी पटना में आयोजित सनातन महाकुंभ धार्मिक भावनाओं और राष्ट्रवादी नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में शामिल हुए बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri ) ने कहा कि उनका एकमात्र सपना है “भगवा-ए-हिंद”, यानी भारत को एक हिंदू राष्ट्र बनाना।
यह भी पढ़े :- Bhilai cyber crime : भिलाई में अंतरराष्ट्रीय सायबर ठगी का पर्दाफाश, 13 लाख की संपत्ति जब्त, 9 आरोपी गिरफ्तार
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जातिवाद पर तीखा प्रहार किया और हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी धर्म से नहीं, बल्कि उन हिंदुओं से परेशानी है जो जाति के आधार पर लोगों को विभाजित करते हैं।
“हम रामनीति के लिए आए हैं, राजनीति के लिए नहीं”
धीरेंद्र शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) ने स्पष्ट किया कि वे बिहार में राजनीति करने नहीं, बल्कि राम के विचारों को फैलाने आए हैं। उन्होंने कहा, “अगर भारत कभी हिंदू राष्ट्र बना, तो बिहार पहला राज्य होगा जो इसकी मिसाल बनेगा।”
सभा में उन्होंने जातिगत भेदभाव को “हिंदू एकता के सबसे बड़े दुश्मनों” में से एक बताया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा – “बिहार के मूर्खों, एक बात याद रखो, हम सब हिंदू हैं। हमें भाषा, जाति, क्षेत्रवाद के नाम पर बंटना नहीं चाहिए।”
गजवा-ए-हिंद की सोच पर तीखा वार
उन्होंने कथित इस्लामी कट्टरपंथियों पर निशाना साधते हुए कहा,- “कुछ लोग तिरंगे पर अर्धचंद्र चाहते हैं, लेकिन हम चांद पर तिरंगा चाहते हैं। उन्होंने “गजवा-ए-हिंद” के विचार को चुनौती देने की अपील की और कहा कि भारत सनातन का देश है और रहेगा।
हजारों श्रद्धालु पहुंचे, भाजपा नेता भी रहे मौजूद
गांधी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और कई अन्य संत-धर्माचार्य मौजूद रहे। हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भजन संध्या, हवन, मंत्रोच्चार व संत समागम में भाग लिया।
धीरेंद्र शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) ने घोषणा की कि वह आगामी चुनावों के बाद बिहार में पदयात्रा निकालेंगे और सनातन संस्कृति के प्रसार के लिए और कार्यक्रम आयोजित करेंगे।



