भारत ने दुनिया के सोचने का नजरिया बदला है, आज का भारत बड़ा सोचता और टारगेट तय करता है: PM नरेंद्र मोदी

PM Narendra Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक निजी न्यूज चैनल के समिट में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। PM मोदी ने कहा कि आज दुनिया कह रही है कि यह भारत की सदी है। भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों ने वैश्विक स्तर पर नई आकांक्षाओं और उम्मीदों को जगाया है। एक समय ऐसा था जब यह कहावत प्रचलित थी कि “वो तो डूबेगा, हमें भी ले डूबेगा”, लेकिन अब भारत वैश्विक विकास को आगे बढ़ाने वाली एक प्रेरक शक्ति के रूप में उभरा है। आजादी के 65 साल बाद भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। सिर्फ एक दशक में हम पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं और उसी रफ्तार से हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- जिला प्रशासन की तत्परता से रुकी नाबालिग लड़की की शादी, शिक्षा जारी रखने का लिया संकल्प

PM मोदी ने कहा कि 18 साल पहले, 2007 में भारत की वार्षिक GDP 1 लाख करोड़ थी, जो पूरे साल की कुल आर्थिक गतिविधि को दर्शाती थी। हालांकि आज गतिविधि का वही स्तर सिर्फ एक तिमाही में हासिल किया जाता है। यह उल्लेखनीय परिवर्तन वर्तमान भारत में आर्थिक विकास की तेज गति को दर्शाता है। पिछले एक दशक में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) प्रणाली के माध्यम से गरीबों के बैंक खातों में सीधे 42 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई है। दिल्ली से भेजा गया प्रत्येक रुपया बिना किसी बिचौलिए के सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा होता है। इसके अलावा 10 साल पहले भारत में सौर ऊर्जा की क्षमता नगण्य थी। हालांकि आज देश सौर ऊर्जा क्षमता के मामले में दुनिया के शीर्ष पांच देशों में गर्व से खड़ा है। (PM Narendra Modi Speech)

भारत सोलर एनर्जी कैपिसिटी में टॉप 5 देशों में: PM

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 10 साल पहले सोलर एनर्जी के मामले में भारत की दुनिया में कहीं गिनती नहीं होती थी, लेकिन आज भारत सोलर एनर्जी कैपिसिटी के मामले में दुनिया के टॉप 5 देशों में है। हमने सोलर एनर्जी कैपिसिटी को 30 गुना बढ़ाया है। आज हमारे ट्वॉयज एक्पोर्ट तीन गुना हो चुके हैं। 10 साल पहले तक हम अपनी सेना के लिए राइफल तक विदेशों से इम्पोर्ट करते थे, जबकि बीते 10 सालों में हमारा डिफेंस एक्सपोर्ट 20 गुना बढ़ गए हैं। आज का भारत बड़ा सोचता है… बड़े टारगेट तय करता है और आज का भारत बड़े नतीजे लाकर दिखा रहा है। ये इसलिए हो रहा है, क्योंकि देश की मानसिकता बदल गई है। देश बड़ी आकांक्षाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। (PM Narendra Modi Speech)

PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के लोगों की आकांक्षाओं को कुचल दिया था, इसलिए लोगों को उनसे कोई उम्मीद नहीं थी। आज देखिए हालात और सोच कितनी तेजी से बदल गई है। अब लोग जानते हैं कि कौन काम कर सकता है और परिणाम दे सकता है। आज सदन में विपक्ष भी यही भाषण करता है कि मोदी जी ये क्यों नहीं कर रहे हो… इसका मतलब है… उनको लगता है कि यही करेगा। हमने युवा इनोवेटर्स के लिए स्पेस सेक्टर को खोला। जब हमने यह फैसला किया, तो इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया, लेकिन आज देश में 250 से ज्यादा स्पेस स्टार्टअप हैं। ये स्टार्टअप अब विक्रम-एस और अग्निबाण जैसे रॉकेट बना रहे हैं। मैपिंग सेक्टर में भी ऐसा ही बदलाव हुआ है। (PM Narendra Modi Speech)

यूथ आज के भारत का X-फैक्टर: PM मोदी

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज 250 से ज्यादा स्पेस स्टार्टअप्स देश में बन गए हैं, ये हमारे देश के युवाओं के कमाल हैं। भारत में गांव के घरों के प्रॉपर्टी राइट्स देने के लिए हमने स्वामित्व स्कीम शुरू की। इसके लिए हम गांव-गांव में ड्रोन से सर्वे करा रहे हैं। गांव के एक-एक घर की मैपिंग करा रहे हैं। यूथ आज के भारत का X-फैक्टर है। इस X का मतलब- प्रयोग, उत्कृष्टता और विस्तार है। प्रयोग का मतलब है कि युवाओं ने नए रास्ते बनाए हैं। उत्कृष्टता का मतलब है कि युवाओं ने नए मानक स्थापित किए हैं। विस्तार का मतलब है देश के 140 करोड़ नागरिकों के लिए युवाओं द्वारा नवाचार को बढ़ावा देना। बीते दशक में हमने प्रभाव कम प्रशासन को प्रभावशाली शासन में बदला है। पहले मकान बनाने की पूरी प्रक्रिया सरकार द्वारा होती थी। कैसा मकान बनेगा, कौन सा सामान लगेगा… ये सरकार ही तय करती थी। हमने इसको स्वामी द्वारा संचालित बनाया है। (PM Narendra Modi Speech)

गरीब को उसके सपनों का घर बनाकर दिया: PM

उन्होंने कहा कि पहले ईंट-पत्थर जोड़कर, आधे-अधूरे मकान बनाकर दिए जाते थे। हमने गरीब को उसके सपनों का घर बनाकर दिया है। इन घरों में नल से जल आता है, उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन होता है, सौभाग्य योजना का बिजली कनेक्शन होता है। बीते दशक में हमने देश की सिक्योरिटी पर भी बहुत काम किया है। पहले टीवी पर अक्सर सीरियल बम ब्लास्ट की न्यूज चला करती थी, स्लीपर सेल की नेटवर्क पर स्पेशल प्रोग्राम हुआ करते थे। आज ये सब टीवी स्क्रीन और भारत की जमीन.. दोनों जगह से गायब हो चुका है। आज देश में नक्सलवाद भी अंतिम सांसें गिन रहा है। देश में नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर है। पहले 100 से ज्यादा जिले इस समस्या से बुरी तरह प्रभावित थे, लेकिन आज यह संख्या घटकर मात्र दो दर्जन रह गई है। यह महत्वपूर्ण प्रगति “राष्ट्र प्रथम” दृष्टिकोण को प्राथमिकता देने से हासिल हुई है। (PM Narendra Modi Speech)

अर्बन नक्सलियों से सावधान: PM मोदी

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन क्षेत्रों में हमने जमीनी स्तर पर शासन देने पर ध्यान केंद्रित किया। लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए हजारों किलोमीटर सड़कें बनाई गईं और स्कूल तथा अस्पताल बनाए गए। इन प्रयासों का असर पूरे देश में दिखाई दे रहा है। निर्णायक कार्रवाई के कारण जहां वन क्षेत्रों से नक्सलवाद का धीरे-धीरे खात्मा हो रहा है, वहीं इसने शहरी क्षेत्रों में भी अपना प्रभाव फैलाना शुरू कर दिया है, जो एक नई चुनौती पेश कर रहा है। सरकार के निर्णायक फैसलों से आज नक्सलवाद जंगल से तो साफ हो रहा है, लेकिन अब वो अर्बन सेंटर्स में पैर पसार रहा है। अर्बन नक्सलियों ने अपना जाल इतनी तेजी से फैलाया है कि जो राजनीतिक दल अर्बन नक्सल के विरोधी थे, जिनकी विचारधारा कभी गांधी जी से प्रेरित थी, जो भारत की जड़ों से जुड़ी थी, ऐसे राजनीतिक दलों में आज अर्बन नक्सल पैठ जमा चुका है। आज वहां अर्बन नक्सलियों की आवाज, उनकी ही भाषा सुनाई देती है। इसी से समझ सकते हैं कि इसकी जड़ें कितनी गहरी है। इसलिए हमें अर्बन नक्सलियों से सावधान रहना है। (PM Narendra Modi Speech)

Back to top button
error: Content is protected !!