कर्नाटक में BJP ने जारी किया घोषणा पत्र, गैस सिलेंडर मुफ्त देने समेत किए ये वादे…

Karnataka Bjp Manifesto: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र ‘विजन डॉक्यूमेंट’ को बेंगलुरु में जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब BS येदियुरप्पा जी ने यहां की सत्ता संभाली और बाद में बोम्मई जी ने जारी रखा….तो मैं कह सकता हूं कि भाजपा सरकार ने आपदा को अवसर में बदल दिया। इसी कारण कर्नाटक 1 ट्रिलियन इकोनॉमी तक पहुंच गया है। सिद्धारमैया की सरकार के दौरान प्राकृतिक संसाधन को लूटा जा रहा था और अपराधियों को भागने दिया गया और वोट बैंक के लिए राजनीति की जा रही थी।

यह भी पढ़ें:- NandKumar Sai joins Congress: छत्तीसगढ़ बीजेपी को बड़ा झटका, नंदकुमार साय ने थामा कांग्रेस का दामन

घोषणा पत्र में पार्टी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का वादा किया है। साथ ही BPL परिवार को रोज आधा किलो नंदिनी दूध और 3 रसोई गैस सिलेंडर युगदी, गणेश चतुर्थी और दीपावली पर मुफ्त देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घोषणापत्र को डेवलपमेंट सेंट्रिक यानी विकास पर केंद्रित बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में कर्नाटक भाजपा सरकार ने प्रदेश में जो अच्छे काम करवाए हैं, इस घोषणापत्र से उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा तय होगी। (Karnataka Bjp Manifesto)

UCC) यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड का मतलब है कि- भारत के हर नागरिक के लिए एक समान कानून, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का हो। रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस भी राज्य में UCC लागू होगा- वहां, शादी, तलाक, एडॉप्शन, उत्तराधिकार, जमीन-जायदाद के बंटवारे में सभी धर्मों के लिए एक ही कानून लागू होगा। सभी सीनियर सिटिजन का साल में एक मास्टर हेल्थ चेकअप मुफ्त होगा। सभी गरीबों को आधा लीटर नंदिनी दूध और 5 किलो अनाज प्रतिदिन मुफ्त दिया जाएगा। (Karnataka Bjp Manifesto)

घोषणा पत्र के मुताबिक अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान तैयार किया गया है। टूरिज्म सर्किट विकसित करने के लिए 1500 करोड़ का फंड लाने का वादा किया गया है। BJP पार्टी ने किसानों के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में माइक्रो कोल्ड स्टोरेज सुविधाएं, कृषि प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने और कृषि उपज समितियों के आधुनिकीकरण के लिए 30 हजार करोड़ रुपए के फंड का वादा किया है। साथ ही अवैध अप्रवासियों को नागरिकता और NRC लागू करने का वादा किया है। एनआरसी की शुरुआत 2013 में सुप्रीम कोर्ट की देख-रेख में असम में हुई थी। फिलहाल यह असम के अलावा किसी अन्य राज्य में लागू नहीं है।

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने कहा कि कर्नाटक के लिए घोषणापत्र AC कमरे में बैठकर नहीं बनाया गया है, बल्कि एक उचित अभ्यास किया गया है। इसे बनाने से पहले राज्यों के कोने-कोने का दौरा करने वाले हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा काफी मेहनत और दृढ़ता से सुझाव प्राप्त किए गए और लाखों घरों से जोड़ा गया। हम डबल-इंजन की सरकार हैं और उनकी ट्रबल-इंजन की है, हम यहां विकास को गति देने आए हैं, वे विकास को ब्रेक ही देते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा घोषणापत्र लगभग 6 विषयों पर केंद्रित है- खाद्य सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा, सुनिश्चित आय सहायता, सभी के लिए सामाजिक न्याय और सभी के लिए विकास और समृद्धि पर केंद्रित है। वहीं घोषणा पत्र को लेकर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हमने सभी मुद्दों जैसे महिला और किसानों समेत सभी वर्गों को ध्यान में रखा है। घोषणा पत्र बहुत अच्छा है। हम चुनाव जीतने जा रहे हैं और अगली सरकार बनाएंगे। (Karnataka Bjp Manifesto)

Related Articles

Back to top button