Trending

NandKumar Sai joins Congress: छत्तीसगढ़ बीजेपी को बड़ा झटका, नंदकुमार साय ने थामा कांग्रेस का दामन

NandKumar Sai joins Congress: दिग्गज आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने के एक दिन बाद सोमवार को कांग्रेस की सदस्यता ले ली। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, मंत्री मोहम्मद अकबर, शिव डहरिया, प्रेम साय सिंह टेकाम समेत तमाम कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की मौजूदगी में साय ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें : एक ऐसा सेंटर जहां डॉक्टर प्रिस्क्रिप्शन में लिखते हैं बोरे-बासी

भूपेश बघेल ने पार्टी दफ्तर राजीव भवन में मीडिया से बातचीत में कहा, जहा पहुंचना था वे पहुंच गए नंदकुमार साय। प्रदेश अध्‍यक्ष मोहन मरकाम सहित पार्टी के तमाम दिग्‍गज नेता मौजूद हैं। कांग्रेस पार्टी मुख्‍यालय का नजारा बदला-बदला नजर आ रहा है। नंदकुमार साय के स्‍वागत को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने जोर-शोर से तैयारियां कर रखी है। नंदकुमार साय के लिए एक विशेष माला तैयार किया गया है। दफ्तर के बाहर ढोल-ताशा बजाए जा रहे हैं।

नंदकुमार साय ने सोशल मीडिया पर अपना स्टेटस भी बदल दिया है

कांग्रेस विधायक ने कहा कि नंदकुमार साय का कांग्रेस पार्टी में स्वागत है। BJP में आदिवासी नेताओं की उपेक्षा हो रही है। BJP के कुछ नेता भी पार्टी छोड़ सकते हैं। समय आने पर सब मालूम हो जाएगा। वहीं, नंदकुमार साय ने सोशल मीडिया पर अपना स्टेटस भी बदल दिया है। उन्होंने लिखा है कि ‘उम्र नहीं है, बाधा मेरी…मेरे रक्त में अब भी ताप है। 

नंदकुमार साय ने कहा कि यह निर्णय काफी कठिन और मेरे जीवन का अद्वितीय निर्णय है। अटल बिहारी को फॉलो करता था। वह भारत माता के लिए कहते थे कि भारत एक जीता जागता राष्ट्र है। अटल जी की पार्टी आज उस रूप में नहीं है। परिस्थितियों बदली हुई दिखती है। भूपेश सरकार को वाच किया, जो कस्बे थे, वो शहर बन गए। एक नारा अच्छा लगा, नरवा गरवा घुरवा बड़ी, एला न छोड़बे संगवारी। सनातन चिंतन को यहां नया स्वरूप मिल रहा है। भगवान राम के ननिहाल को संवारा जा रहा है। राम वन गमन पथ बनाया जा रहा है।

BJP नेताओं ने की मनाने की कोशिश

इससे पहले वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय एवं संगठन महामंत्री पवन साय ने नंदकुमार साय के निवास पर जाकर भेंट करने का प्रयास किया, वहां जानकारी दी गई कि वह दिल्ली में हैं। उनसे फोन से संपर्क करवाने का निवेदन किया गया। उन्‍हें सूचना दे दी गई परंतु उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। भाजपा नेताओं ने बताया कि निवास पर नंदकुमार साय के बेटे से मुलाकात हुई। लगभग 2 घंटे उनके निवास पर रहकर फोन से कुछ संदेश उन तक और पहुंचे परंतु कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। आगे भी उनसे संपर्क करने का प्रयास जारी रहेगा। (NandKumar Sai joins Congress)

Related Articles

Back to top button