Google Analytics —— Meta Pixel

नारायणपुर में 27 नक्सलियों का खात्मा, PM मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने जवानों को दी बधाई

PM on Naxal Operation: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इस बीच नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगल में सुरक्षाबलों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में डेढ़ करोड़ का इनामी बसवा राजू भी शामिल है। वहीं फायरिंग में DRG के 2 जवान शहीद हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक बीजापुर के DRG जवान रमेश हेमला (38) शहीद हुए हैं। वे IED की चपेट में आ गए थे। वहीं DRG जवान खोटलूराम कोर्राम भी शहीद हो गए हैं। बता दें कि कल दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले की सीमा पर मुठभेड़ हुई थी।

यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री साय ने दोकड़ा गांव में भगवान जगन्नाथ मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुए शामिल, प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना

वहीं PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस उल्लेखनीय सफलता के लिए हमें अपने सैन्य बलों पर गर्व है। हमारी सरकार नक्सलवाद के खतरे को खत्म करने, अपने लोगों के लिए शांतिपूर्ण और प्रगतिशील जीवन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद को खत्म करने की लड़ाई में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक ऑपरेशन में हमारे सुरक्षाबलों ने 27 खूंखार नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें नंबाला केशव राव, उर्फ बासवराजू भी शामिल है, जो सीपीआई-माओवादी का महासचिव, शीर्ष नेता और नक्सल आंदोलन की रीढ़ था। यह पहली बार है जब भारत की नक्सलवाद के खिलाफ 3 दशकों की लड़ाई में महासचिव स्तर के नेता को हमारे सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। (PM on Naxal Operation)

सुरक्षाबलों ने चतुराई से ऑपरेशन को अंजाम दिया: IG

गृहमंत्री शाह ने कहा कि इस बड़ी सफलता के लिए वे हमारे बहादुर सुरक्षाबलों और एजेंसियों की सराहना करते हैं। यह भी खुशी की बात है कि ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के पूरा होने के बाद छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में 54 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया और 84 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। मोदी सरकार 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए कटिबद्ध है। बस्तर के IG पी. सुंदरराज ने बताया कि सुरक्षाबलों ने बहुत ही चतुराई से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसके परिणामस्वरूप CPI के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ ​​बसवराजू की मौत हो गई। यह सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। क्षेत्र में शांति और सामान्य स्थिति बहाल होगी और देश के लोगों को उम्मीद है कि नक्सलवाद का खात्मा होगा। क्षेत्र में शांति और सामान्य स्थिति कायम होगी। (PM on Naxal Operation)

Back to top button
error: Content is protected !!