अब तो मोदी की नसों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi on Pakistan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया था। वह गोलियां पहलगाम में चली थी लेकिन उन गोलियों से 140 करोड़ देशवासियों का सीना छलनी हुआ था। इसके बाद हर देशवासी ने एकजुट होकर संकल्प लिया था कि आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे, उन्हें कल्पना से भी बड़ी सज़ा देंगे। आज आपके आशीर्वाद से, देश की सेना के शौर्य से, हम सब उस प्रण पर खरे उतरे हैं। हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दे दी और तीनों सेनाओं ने मिलकर ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया।
यह भी पढ़ें:- नारायणपुर में 27 नक्सलियों का खात्मा, PM मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने जवानों को दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 22 तारीख के हमले के जवाब में हमने 22 मिनट में आतंकियों के 9 सबसे बड़े ठिकाने तबाह कर दिए। दुनिया और देश के दुश्मनों ने भी देखा कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है। एयरस्ट्राइक के बाद मैं चुरू में आया था और मैंने कहा था- ‘सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं झूकने दूंगा’। आज मैं राजस्थान की धरती से देशवासियों से कहना चाहता हूं- ‘जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है, जो हिंदुस्तान का लहू बहाते थे, आज कतरे-कतरे का हिसाब चुकाया है, जो सोचते थे भारत चुप रहेगा आज वह घरों में दुबके पड़े हैं, जो अपने हथियारों पर घमंड करते थे, आज वह मलबे के ढेर में दबे हुए हैं’। (PM Modi on Pakistan)
यह शोध-प्रतिशोध का खेल नहीं: PM मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह शोध-प्रतिशोध का खेल नहीं, यह न्याय का नया स्वरूप है, यह ऑपरेशन सिंदूर है। यह सिर्फ आक्रोश नहीं है, यह समर्थ भारत का रौद्र रूप है, यह भारत का नया स्वरूप है। पहले घर में घुसकर किया था वार, अब सीधा सीने पर किया प्रहार है। ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद से निपटने के तीन सूत्र तय कर दिए हैं-पहला- भारत पर आतंकी हमला हुआ तो करारा जवाब मिलेगा, समय हमारी सेनाएं तय करेंगी, तरीका भी हमारी सेनाएं तय करेंगी और शर्तें भी हमारी होगी। दूसरा- एटम बम की गीदड़ भभकियों से भारत डरने वाला नहीं है और तीसरा- हम आतंक के आकाओं और आतंकी सरपरस्त सरकार को अलग-अलग नहीं देखेंगे, उन्हें एक ही मानेंगे। (PM Modi on Pakistan)
मोदी का दिमाग ठंडा है: प्रधानमंत्री
PM मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया में पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए हमारे देश के 7 अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल पूरे विश्व भर में पहुंच रहे हैं, इसमें देश के सभी राजनीतिक दलों के लोग, विदेश नीति के जानकार, गणमान्य नागरिक हैं, अब पाकिस्तान का असली चेहरा पूरी दुनिया को दिखाया जाएगा। पाकिस्तान एक बात भूल गया कि अब मां भारती का सेवक मोदी यहां सीना तानकर खड़ा है। मोदी का दिमाग ठंडा है, ठंडा रहता है, लेकिन मोदी का लहू गर्म होता है। अब तो मोदी की नसों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है। अब भारत ने दो टूक साफ कर दिया है कि हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ये कीमत पाकिस्तान की सेना चुकाएगी, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चुकाएगी। (PM Modi on Pakistan)

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मैं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री ने ये संकल्प लिया था कि पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुए अमानवीय हमले का ऐसा जवाब होगा जिसे दुश्मन भूल नहीं पाएगा और प्रधानमंत्री ने ऐसा किया भी है। पहलगाम की घटना के बाद प्रधानमंत्री ने सिंधु जल समझौते को स्थगित किया। उन्होंने कहा था कि पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते, जो जवाब पाकिस्तान को मिला है, उससे देश में ही नहीं दुनिया में भी एक मिसाल बनी है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मैंने सीमावर्ती क्षेत्र के जितने भी लोगों से बात की, वे देश की बेटियों के न्याय के लिए सीमा पर जाने के लिए भी तैयार थे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने कहा कि जिस तरह से 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ने का काम किया था, प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हमारे देश के वीर जवानों ने ऐसे दुर्दांत आतंकवादियों को मार गिराया। (PM Modi on Pakistan)



